Physics Wallah
banner

NEET 2026: भौतिकी के सबसे महत्वपूर्ण अध्याय और हाई वेटेज टॉपिक्स

NEET 2026 भौतिकी में आधुनिक भौतिकी, वैद्युत चुंबकीय तरंगें, प्रत्यावर्ती धारा, तरंग प्रकाशिकी, ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी, घूर्णन गति, गुरुत्वाकर्षण तथा कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा जैसे अध्यायों को महत्वपूर्ण माना गया है। रिवीजन के अंतिम चरण में इन अध्यायों से जुड़े प्रमुख टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देना विद्यार्थियों के लिए लाभदायक हो सकता है।
authorImageEkta Rakesh singh18 Jun, 2026
NEET 2026: भौतिकी के सबसे महत्वपूर्ण अध्याय और हाई वेटेज टॉपिक्स

 

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम चरण के रिवीजन में यह जानना चाहते हैं कि फिजिक्स के किन अध्यायों और टॉपिक्स से अपेक्षाकृत अधिक प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

हालांकि NEET में पूरे सिलेबस से प्रश्न आते हैं, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर Modern Physics, Electromagnetic Waves, Alternating Current, Wave Optics, Thermodynamics, Gravitation और Rotation जैसे अध्याय हाई वेटेज माने जाते हैं। इस लेख में इन्हीं महत्वपूर्ण अध्यायों और उनके प्रमुख टॉपिक्स की जानकारी दी गई है। 

कक्षा 12 की आधुनिक भौतिकी यूनिट को न करें नजरअंदाज 

कक्षा 12वीं की फिजिक्स में Modern Physics को सबसे महत्वपूर्ण यूनिट्स में से एक बताया गया।

इसके अंतर्गत मुख्य रूप से ये चैप्टर्स शामिल हैं:

  • परमाणु (Atoms)

  • नाभिक (Nuclei)

  • द्वैत प्रकृति (Dual Nature)

  • अर्धचालक (Semiconductor)

इन अध्यायों से हर वर्ष अपेक्षाकृत अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इन्हें हाई वेटेज माना जाता है। 

आधुनिक भौतिकी के महत्वपूर्ण अध्याय

अर्धचालक (Semiconductor)

  • Logic Gates

द्वैत प्रकृति (Dual Nature)

  • आइंस्टीन का प्रकाश वैद्युत समीकरण

नाभिक (Nuclei)

  • Q Value

  • बंधन ऊर्जा (Binding Energy)

परमाणु (Atoms)

  • बोर का परमाणु मॉडल

  • स्पेक्ट्रम श्रृंखलाएं

  • वेग, त्रिज्या, चुंबकीय आघूर्ण

  • आवृत्ति और अनुपात आधारित प्रश्न

वैद्युत चुंबकीय तरंगें से भी आ सकता है प्रश्न

वैद्युत चुंबकीय तरंग (Electromagnetic Waves) को छोटा लेकिन महत्वपूर्ण चैप्टर बताया गया।

इस चैप्टर में विशेष रूप से:

  • विद्युत चुंबकीय तरंगों की विशेषताएं

  • विस्थापन धारा (Displacement Current)

  • मैक्सवेल के समीकरण

जैसे टॉपिक्स पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

प्रत्यावर्ती धारा अध्याय में RLC परिपथ पर दें विशेष ध्यान

प्रत्यावर्ती धारा (Alternating Current) अध्याय में:

  • RLC परिपथ (RLC Circuit)

को महत्वपूर्ण टॉपिक बताया गया।

तरंग प्रकाशिकी में प्रकाश के ध्रुवण पर रखें विशेष ध्यान

Wave Optics से जुड़े प्रश्नों के लिए:

  • प्रकाश का ध्रुवण (Polarization of Light)

को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया गया।

कक्षा 11वीं भौतिकी के महत्वपूर्ण अध्याय

ठोसों के यांत्रिक गुण ( Mechanical Properties of Solids)

यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण चैप्टर बताया गया।

इसमें:

  • Bulk Modulus (बल्क नियतांक)

  • प्रतिबल-विकृति (Stress-Strain) ग्राफ

पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

ऊष्मा, ऊष्मागतिकी और गैसों का गतिज सिद्धांत (KTG)

इन तीनों चैप्टर्स को महत्वपूर्ण माना गया।

ऊष्मागतिकी 

  • रुद्धोष्म प्रक्रम (Adiabatic Process)

गैसों का गतिज सिद्धांत (KTG)

  • Degree of Freedom

  • वर्ग माध्य मूल चाल (RMS Speed)

  • औसत चाल

  • प्रायिक चाल

ऊष्मा

  • ऊष्मीय चालकता

  • तुल्य चालकता गुणांक

  • चालन विधि

  • विकिरण विधि

  • स्टीफन का नियम

  • न्यूटन का शीतलन नियम

कार्य, शक्ति और ऊर्जा अध्याय को न करें नजरअंदाज

Work, Power and Energy को छोटा लेकिन उपयोगी अध्याय बताया गया, जिसे रिवीजन में शामिल करना चाहिए।

घूर्णन गति से प्रश्न आने की संभावना

घूर्णन गति (Rotation) से नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाने की बात कही गई।

विशेष रूप से:

  • कोणीय संवेग संरक्षण (Conservation of Angular Momentum)

पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

द्रव्यमान केंद्र भी है महत्वपूर्ण

Centre of Mass अध्याय में:

  • टक्कर (Collision)

से जुड़े प्रश्नों को महत्वपूर्ण बताया गया।

गुरुत्वाकर्षण अध्याय को बिल्कुल न छोड़ें

गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) को आसान और हाई वेटेज चैप्टर बताया गया। रिवीजन के दौरान इसे अवश्य शामिल करने की सलाह दी गई।

अंतिम रिवीजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव 

NEET UG 2026 री-एग्जाम अब बहुत करीब है। ऐसे में नए चैप्टर शुरू करने के बजाय पहले पढ़े हुए महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अच्छे से रिवीजन करें।

  • आधुनिक भौतिकी के परमाणु, नाभिक, द्वैत प्रकृति और अर्धचालक अध्यायों को एक बार जरूर दोहराएं।

  • लॉजिक गेट, बोर का परमाणु मॉडल, बंधन ऊर्जा और प्रकाश वैद्युत प्रभाव जैसे टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें।

  • वैद्युत चुंबकीय तरंगें, प्रत्यावर्ती धारा और तरंग प्रकाशिकी के महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद कर लें।

  • ऊष्मा, ऊष्मागतिकी और गैसों के गतिज सिद्धांत के सूत्रों का अभ्यास करें।

  • घूर्णन गति, द्रव्यमान केंद्र और गुरुत्वाकर्षण से जुड़े प्रश्न हल करें।

  • जिन टॉपिक्स में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें दोबारा पढ़ें और समझें।

  • परीक्षा से पहले घबराने के बजाय शांत रहें और रोज थोड़ा-थोड़ा रिवीजन करते रहें।

अच्छी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण अध्यायों के साथ-साथ नियमित अभ्यास और रिवीजन भी जरूरी है।

 

NEET 2026: Bhautiki ke sabse mahatvapurn adhyay FAQs

Q1. NEET 2026 Physics me sabse high weightage unit kaun-si batai gai hai?

Ans. Modern Physics को सबसे महत्वपूर्ण और हाई वेटेज यूनिट बताया गया है।

Q2. Semiconductor adhyay me kis adhyay par vishesh dhyan dena chahiye?

Ans. Logic Gates को महत्वपूर्ण अध्याय बताया गया है।

Q3. Wave Optics me kaun-sa topic mahatvapurn mana gaya hai?

Ans. Polarization of Light (प्रकाश का ध्रुवण) पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.