Physics Wallah
banner

NEET Cutoff 2026 for AIIMS MBBS: कितने अंक और रैंक पर मिलेगा एमबीबीएस में प्रवेश?

NEET Cutoff 2026 for AIIMS MBBS के अनुसार शीर्ष AIIMS में दाखिले के लिए 690 से 715+ अंक जरूरी हैं। AIIMS दिल्ली में प्रवेश के लिए जनरल कैटेगरी को टॉप 50 रैंक और 705+ अंक लाने होंगे। अन्य AIIMS संस्थानों में 600 से 690 अंकों के बीच प्रवेश मिल सकता है।
authorImagePriyanka Yadav20 Jul, 2026
NEET Cutoff 2026 for AIIMS MBBS: कितने अंक और रैंक पर मिलेगा एमबीबीएस में प्रवेश?

NEET UG 2026 Result जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर AIIMS MBBS Admission Cutoff 2026 पर है। NEET 2026 स्कोर, All India Rank (AIR), श्रेणी और MCC counselling के आधार पर AIIMS संस्थानों में MBBS सीटों का आवंटन किया जाएगा। AIIMS Delhi सहित देश के प्रमुख AIIMS कॉलेजों में प्रवेश के लिए बहुत अच्छे स्कोर और उच्च रैंक की आवश्यकता होती है। इस लेख में NEET 2026 Result के बाद AIIMS MBBS के लिए अपेक्षित अंक, रैंक और cutoff trends की जानकारी दी गई है।

NEET Cutoff 2026 for AIIMS MBBS का अपेक्षित स्कोर

AIIMS में MBBS प्रवेश के लिए कोई अलग परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन NEET UG 2026 स्कोर और All India Rank के आधार पर MCC counselling के माध्यम से किया जाता है। AIIMS Delhi और अन्य पुराने AIIMS संस्थानों में प्रवेश के लिए बहुत उच्च स्कोर की आवश्यकता होती है।

कॉलेज प्रकार 

अपेक्षित NEET अंक 

शीर्ष AIIMS (जैसे AIIMS दिल्ली) 

690 - 715+ अंक 

अन्य AIIMS संस्थान 

600 - 690 अंक 

 

AIIMS Delhi MBBS Admission 2026: कितने अंक और AIR चाहिए?

एम्स दिल्ली में ऑल इंडिया कोटा के तहत प्रवेश पाने के लिए सबसे ज्यादा अंक और शीर्ष ऑल इंडिया रैंक (AIR) की जरूरत होती है। इसे नीचे दिए जा रहे सारणी से आप समझ सकते हैं : 

श्रेणी 

अनुमानित  सुरक्षित अंक 

अनुमानित  ऑल इंडिया रैंक (AIR) 

सामान्य (General) 

705+ अंक 

टॉप 50 तक 

ओबीसी (OBC) 

675 - 690+ अंक 

टॉप 200 - 260 तक 

ईडब्ल्यूएस (EWS) 

680 - 695 अंक 

टॉप 200 - 250 तक 

एससी (SC) 

650 - 670 अंक 

टॉप 650 - 1000 तक 

एसटी (ST) 

625 - 645 अंक 

टॉप 1250 - 1700 तक 

AIIMS MBBS कटऑफ को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक

एम्स (AIIMS) में एमबीबीएस की कटऑफ हर साल एक जैसी नहीं रहती। इसमें बदलाव के मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं:

  • परीक्षार्थियों की संख्या: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या जितनी अधिक होगी, प्रतिस्पर्धा उतनी ही बढ़ जाएगी।

  • प्रश्न पत्र का स्तर: यदि नीट का पेपर कठिन आता है तो कटऑफ कम हो जाती है, और पेपर आसान होने पर कटऑफ बढ़ जाती है।

  • सीटों की संख्या: देश के सभी एम्स संस्थानों में एमबीबीएस की कुल उपलब्ध सीटों के आधार पर कटऑफ तय होती है।

  • छात्रों का प्रदर्शन: 650 या 700 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या भी कटऑफ तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

मेडिकल छात्र क्यों चाहते हैं AIIMS में एडमिशन?

देशभर के मेडिकल उम्मीदवारों की पहली पसंद एम्स (AIIMS) है। इसका कारण यहाँ की विश्वस्तरीय पढ़ाई, किफायती फीस, बेहतरीन अस्पताल सुविधाएं और शानदार प्रैक्टिकल अनुभव है, जो उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करता है। 

  • शानदार पढ़ाई: यहाँ की पढ़ाई का स्तर और पढ़ाने वाले प्रोफेसर बेहद अनुभवी और टॉप क्लास हैं।

  • रिसर्च के अवसर: आधुनिक रिसर्च लैब और नई तकनीकों के साथ सीखने का मौका मिलता है।

  • कम फीस: एम्स में पढ़ाई की फीस बहुत किफायती और ना के बराबर होती है।

  • क्लीनिकल अनुभव: एम्स अस्पतालों में मरीजों की भारी संख्या के कारण छात्रों को बेहतरीन प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है।

  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: वर्ल्ड-क्लास अस्पताल, आधुनिक मशीनें और बेहतरीन हॉस्टल सुविधाएं।

  • बेहतरीन करियर और पहचान: एम्स की डिग्री को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बहुत सम्मान दिया जाता है।

NEET 2026 Result के बाद AIIMS MBBS Admission कैसे मिलेगा?

NEET UG 2026 Result जारी होने के बाद AIIMS में MBBS प्रवेश की प्रक्रिया NEET स्कोर, All India Rank (AIR) और MCC counselling के माध्यम से पूरी की जाएगी। AIIMS संस्थानों में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को अलग से कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।

AIIMS MBBS Admission 2026 की प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • NEET 2026 Result और Rank जारी होना: NTA द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के अंक और All India Rank की जानकारी दी जाएगी।

  • MCC Counselling Registration: AIIMS सहित सभी केंद्रीय मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को Medical Counselling Committee (MCC) की counselling प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

  • Choice Filling और Locking: उम्मीदवार अपनी पसंद के AIIMS कॉलेज और MBBS सीटों के विकल्प भर सकते हैं।

  • Seat Allotment Result: उम्मीदवारों की rank, category, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।

  • कॉलेज रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन: सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को संबंधित AIIMS संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

AIIMS MBBS की अंतिम cutoff हर counselling round के बाद जारी होने वाली closing rank के आधार पर स्पष्ट होगी। इसलिए उम्मीदवारों को केवल अंकों के बजाय अपनी AIR और counselling trends पर ध्यान देना चाहिए।

 

NEET Cutoff 2026 for AIIMS MBBS FAQs

Q1: AIIMS Delhi ke liye safe score kya hai?

General category के लिए AIIMS Delhi में प्रवेश हेतु अनुमानित रूप से 700+ अंक और बहुत अच्छी AIR की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि अंतिम cutoff MCC counselling के बाद जारी होगी।

Q2: AIIMS Delhi me MBBS seat ke liye kitni AIR chahiye?

Reserved categories के लिए भी AIIMS Delhi में प्रवेश हेतु उच्च AIR की आवश्यकता होती है, जिसकी अंतिम जानकारी MCC counselling result के बाद स्पष्ट होगी।

Q3: NEET Qualifying Cutoff aur AIIMS Admission Cutoff me kya farak hai?

Qualifying cutoff केवल NEET पास करके counselling में बैठने की पात्रता (eligibility) देता है। जबकि AIIMS admission cutoff वह अंतिम अंक है जिस पर वास्तव में कॉलेज में MBBS सीट मिलती है।

Q4: Dusre AIIMS (like Jodhpur, Bhopal) ke liye kitne marks chahiye?

अन्य नए AIIMS संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक अंक AIIMS की location, category और counselling round के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.