Physics Wallah
banner

NEET 2026 के लिए सुरक्षित अंक: कैटेगरी अनुसार MBBS टारगेट और संभावित कटऑफ

NEET 2026 में सरकारी MBBS सीट पाने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 610+ स्कोर की जरूरत होगी। वहीं OBC के लिए 590+, SC के लिए 520+ और ST के लिए 490+ मार्क्स सुरक्षित यानी Safe Score माने जा रहे हैं। टॉप AIIMS कॉलेजों के लिए आपका लक्ष्य 680 से 720 अंकों के बीच होना चाहिए।
authorImagePriyanka Yadav13 Jun, 2026
NEET 2026 के लिए सुरक्षित अंक: कैटेगरी अनुसार MBBS टारगेट और संभावित कटऑफ

NEET 2026 की तैयारी कर रहे हर मेडिकल छात्र के दिमाग में इन दिनों बस एक ही बड़ा सवाल घूम रहा है—"आखिर एक अच्छे सरकारी कॉलेज में अपनी MBBS सीट पक्की करने के लिए मुझे कम से कम कितने नंबर लाने होंगे ? 

इस साल कॉम्पिटिशन अपने चरम पर है और 24 लाख से भी ज्यादा छात्र मैदान में हैं। ऐसे में सिर्फ परीक्षा पास करना काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से एक सुरक्षित स्कोर हासिल करना होगा। यहां आसानी से समझें कि इस साल का सही MBBS टारगेट और एक्सपेक्टेड कटऑफ क्या रहने वाला है।

NEET 2026 Safe Qualifying Cutoff: परीक्षा पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

NEET 2026 परीक्षा में 'क्वालिफाइंग कटऑफ' और 'एडमिशन सेफ स्कोर' में बहुत बड़ा अंतर होता है। क्वालीफाइंग स्कोर लाकर आप केवल काउंसलिंग में बैठने के लायक बनते हैं, लेकिन सरकारी कॉलेज में सीट पाने के लिए आपको सेफ स्कोर ज़ोन में आना जरूरी है।

नीट 2026 संभावित क्वालीफाइंग कटऑफ 

NTA द्वारा जारी होने वाले संभावित पासिंग अंक नीचे दिए गए हैं l अगर आपके नंबर इसके बीच आते हैं, तो आप काउंसलिंग के लिए एलिजिबल यानी योग्य माने जाएंगे:

कैटेगरी 

क्वालीफाइंग परसेंटाइल 

संभावित क्वालीफाइंग मार्क्स (2026) 

जनरल / यूआर / ईडब्ल्यूएस 

50th Percentile 

165 – 170 

ओबीसी 

40th Percentile 

130 – 135 

एससी 

40th Percentile 

105 – 115 

एसटी 

40th Percentile 

105 – 115 

Category-Wise NEET 2026 MBBS Cutoff: सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने अंक होंगे सुरक्षित?

अगर आपका सपना एक बेहतरीन सरकारी मेडिकल कॉलेज से बेहद कम फीस में MBBS करना है, तो Physics Wallah के एनालिसिस के अनुसार आपको नीचे दिए गए टारगेट स्कोर को हासिल करना होगा:

 

कैटेगरी 

सरकारी एमबीबीएस सेफ स्कोर (All India Quota) 

सरकारी बीडीएस सेफ स्कोर 

प्राइवेट कॉलेज सेफ स्कोर 

जनरल (UR) 

610+ 

480+ 

450+ 

ईडब्ल्यूएस (EWS) 

600+ 

470+ 

430+ 

ओबीसी (OBC) 

590+ 

460+ 

420+ 

एससी (SC) 

520+ 

430+ 

380+ 

एसटी (ST) 

490+ 

400+ 

350+ 

 

NEET 2026 Scoring Zone : जानिए आप किस पायदान पर हैं—प्लेटिनम, स्वर्ण या सीमांत? 

छात्रों को अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए मॉक टेस्ट देते समय इन तीन मुख्य ज़ोन को ध्यान में रखना चाहिए। इन ज़ोन्स के आधार पर अपने नंबरों का एनालिसिस करके आप अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार सकते हैं।

  • प्लेटिनम श्रेणी (Platinum Zone) : यह पूरी तरह सुरक्षित ज़ोन है। इस रेंज में नंबर आने पर आपको देश के सबसे टॉप कॉलेज जैसे AIIMS New Delhi या MAMC में आसानी से एडमिशन मिल सकता है।

  • स्वर्ण श्रेणी (Gold Zone) : जनरल और OBC कैटेगरी के छात्रों के लिए यह बहुत ही सुरक्षित पायदान है। इसके जरिए ऑल इंडिया कोटा (AIQ) से राज्यों के बेहतरीन सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल जाते हैं।

  • सीमांत श्रेणी (Borderline Zone) : इस ज़ोन में थोड़ा रिस्क रहता है। एडमिशन मिलना इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके राज्य का कटऑफ कितना जाता है और उस साल का पेपर कितना कठिन था।

नीट 2026 के लिए अपना पर्सनल टारगेट कैसे तय करें? जानिए एक्सपर्ट्स की खास सलाह

अगर आप बिल्कुल सुरक्षित (Safe Zone) रहना चाहते हैं, तो पिछले साल की आखिरी कटऑफ को अपना अंतिम लक्ष्य मत मानिए। हमेशा पिछले साल के कटऑफ मार्क्स से कम से कम 30 से 40 नंबर ज़्यादा लाने का टारगेट लेकर चलें।

 

  • General/OBC के छात्र: अपने मॉक टेस्ट में लगातार 650+ का स्कोर बनाए रखने की कोशिश करें, ताकि फाइनल एग्जाम के प्रेशर में भी आप आराम से 610+ ला सकें।

  • SC/ST के छात्र: मॉक टेस्ट में 550+ का लक्ष्य रखें, जिससे परीक्षा के दिन आप 500+ का स्कोर आसानी से पार कर लें।

 

NEET 2026 ke liye Safe Score FAQs

NEET 2026 me govt MBBS seat ke liye safe score kya hoga?

नीट 2026 में सरकारी मेडिकल कॉलेज (All India Quota) में MBBS सीट पक्की करने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 610+ का स्कोर करना होगा। वहीं OBC के लिए 590+ और EWS के लिए 600+ मार्क्स को सुरक्षित माना जा रहा है।

AIIMS Delhi ya top medical colleges ka target score kya rakhna chahiye?

अगर आपका सपना AIIMS नई दिल्ली या देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में जाने का है, तो आपका टारगेट स्कोर 680 से 720 अंकों के बीच होना चाहिए। इस 'प्लेटिनम ज़ोन' में आने पर ही टॉप कॉलेज मिलना मुमकिन है।

SC aur ST category ke students ke liye safe marks kitne hain?

सरकारी MBBS सीट के लिए SC कैटेगरी के छात्रों का सेफ स्कोर 520+ और ST कैटेगरी के छात्रों का सेफ स्कोर 490+ रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुरक्षित रहने के लिए आपको मॉक टेस्ट में इससे 30-40 नंबर ज़्यादा का लक्ष्य रखना चाहिए।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.