NEET 2026 में Drop लें या दूसरा Career चुनें, यह सवाल हर उस छात्र के मन में आता है जिसे MBBS सीट नहीं मिलती। कम स्कोर आने पर निराश होने के बजाय शांति पूर्वक से सोचें। अगर आप में फिर से मेहनत करने का जुनून है, तो एक साल का ड्रॉप ले सकते हैं। लेकिन अगर आप दोबारा जोखिम नहीं लेना चाहते, तो मेडिकल क्षेत्र में BAMS, BHMS, BPT और अन्य करियर के कई रास्ते खुले हैं।
16 जुलाई को NEET के नतीजे आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा भ्रम ड्रॉप लेने या आगे बढ़ने का होता है। अगर आप ड्रॉप लेने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करें। अगर आपको लगता है कि आपकी तैयारी में सुधार की पर्याप्त गुंजाइश है और आप एक साल पूरी योजना के साथ तैयारी कर सकते हैं, तो Drop एक विकल्प हो सकता है। वहीं, यदि आप बिना समय गंवाए मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो BDS, BAMS, BHMS या Allied Health Courses पर भी विचार कर सकते हैं।
MBBS न मिलने पर निराश न हों, दूसरे विकल्पों की ओर भी रुख किया जा सकता है l मेडिकल क्षेत्र में अन्य कोर्सेज में भी करियर और कमाई के बेहतरीन अवसर हैं। आयुष (AYUSH) चिकित्सा प्रणाली की मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है:
BDS (डेंटल): डेंटल सर्जन बनकर आप किसी बड़े हॉस्पिटल से जुड़ सकते हैं या अपनी खुद की क्लिनिक चला सकते हैं। इसमें भविष्य काफी उज्ज्वल बन सकता है।
BHMS (होम्योपैथी): होम्योपैथिक दवाओं का बढ़ता दायरा इसे एक सुरक्षित करियर विकल्प बनाता है। आप रिसर्च, टीचिंग या क्लिनिक के जरिए अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं।
BAMS (आयुर्वेद): आयुर्वेदिक डॉक्टर बनकर आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस कर सकते हैं। खुद का क्लिनिक खोलने और वेलनेस सेंटर शुरू करने के भी अच्छे मौके हैं।
अगर आप एमबीबीएस के बिना भी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़कर एक सम्मानित करियर बनाना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं:
BPT (फिजियोथेरेपी): दुर्घटनाओं, सर्जरी या न्यूरो समस्याओं के बाद मरीजों को ठीक करने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की बहुत मांग रहती है। आप अस्पतालों, स्पोर्ट्स टीमों, फिटनेस सेंटरों में काम कर सकते हैं या अपना खुद का क्लिनिक भी खोल सकते हैं।
B.Sc Nursing: हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सों की हमेशा भारी मांग रहती है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के अलावा, विदेशों (जैसे यूके, कनाडा, गल्फ देशों) में भी नर्सों के लिए शानदार सैलरी पैकेज और करियर के बेहतरीन मौके मिलते हैं।
BMLT (लैब टेक्नोलॉजी): किसी भी बीमारी के सही इलाज के लिए ब्लड टेस्ट और डायग्नोस्टिक्स सबसे पहली जरूरत होती है। BMLT करने के बाद आप पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटरों और रिसर्च लैब में बतौर पैरामेडिकल एक्सपर्ट काम कर सकते हैं।
अगर सरकारी MBBS सीट नहीं मिलती है और आपका बजट अनुमति देता है, तो आप भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज या MBBS Abroad जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, केवल सीट मिलने के आधार पर फैसला न लें।
प्राइवेट MBBS चुनने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें:
कॉलेज की मान्यता जांचें: केवल NMC (National Medical Commission) से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में ही प्रवेश लें।
कुल फीस और अन्य खर्च समझें: ट्यूशन फीस के साथ हॉस्टल, मेस और अन्य शुल्क की भी जानकारी लें।
इंटर्नशिप और पढ़ाई की सुविधा देखें: कॉलेज में क्लिनिकल एक्सपोजर, अस्पताल की सुविधाएं और इंटर्नशिप की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण होती है।
भविष्य की योजना पर विचार करें: यदि आप MBBS Abroad का विकल्प चुन रहे हैं, तो भारत में प्रैक्टिस से जुड़े नियमों और लाइसेंसिंग प्रक्रिया की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।