Physics Wallah
banner

NEET 2026 परीक्षा से पहले NTA की बड़ी सलाह: अफवाहों पर न दें ध्यान, Telegram पर भी लगा प्रतिबंध

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले NTA ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखने की अपील की है। कड़े सुरक्षा इंतजाम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जानकारी भी साझा की गई है।
authorImageEkta Rakesh singh19 Jun, 2026
NEET 2026 परीक्षा से पहले NTA की बड़ी सलाह

 

NEET UG 2026 परीक्षा में अब केवल दो दिन बचे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों से परीक्षा स्थगित होने जैसी अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है। 

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता (Mental Health Support) की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

neet nta

NTA ने अभ्यर्थियों से कहा - शांत रहें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें

देश की सबसे बड़ी स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 18 जून को जारी नोटिस में उनकी कई महीनों की मेहनत और तैयारी की सराहना की।

एजेंसी ने कहा,

"NEET UG 2026 परीक्षा अब केवल तीन दिन दूर है। सभी अभ्यर्थियों से कहना है कि आपने कड़ी मेहनत की है, अच्छी तैयारी की है और अब समय है अपनी मेहनत पर भरोसा करने का। शांत रहें, पर्याप्त आराम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें। आपसे बस यही अपेक्षा है।"

यह संदेश ऐसे समय में जारी किया गया है जब परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थी तनाव और चिंता का सामना कर रहे हैं। NTA ने छात्रों को संयम बनाए रखने और परीक्षा के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

NEET UG 2026: तनाव महसूस होने पर उपलब्ध है MANAS हेल्पलाइन

प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े मानसिक दबाव को ध्यान में रखते हुए NTA ने छात्रों को याद दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर सहायता उपलब्ध है।

एजेंसी ने MANAS मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (14416) का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थियों से जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की अपील की।

NTA ने कहा,

"यदि आपको दबाव अधिक महसूस हो रहा है, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। MANAS मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन उपलब्ध है और जिसे भी आवश्यकता हो, उसे सहायता मिल सकती है। मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत की निशानी है।"

Telegram की पहुंच अस्थायी रूप से प्रतिबंधित

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नकल और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 22 जून तक पूरे भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram की पहुंच (Access) अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दी है।

यह कदम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर उठाया गया है। इसका उद्देश्य उन संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क (Organised Fraud Networks) की गतिविधियों पर रोक लगाना है, जो कथित तौर पर फर्जी प्रश्नपत्र साझा करने, अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी करने और पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने के लिए Telegram का उपयोग कर रहे थे।

NEET 2026 Re-Exam के लिए NTA ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

NTA ने बताया कि NEET UG 2026 को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

एजेंसी के अनुसार, संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बहु-स्तरीय (Multi-layered) सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NTA ने कहा,

"ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है।"

पिछली घटनाओं से सीख लेकर इस बार किए गए अतिरिक्त इंतजाम

3 मई को लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का उल्लेख करते हुए NTA ने कहा कि वह फैसला केवल अभ्यर्थियों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया था।

एजेंसी ने कहा,

"जैसे ही समस्या की पहचान हुई, हमने प्रत्येक ईमानदार अभ्यर्थी के लिए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु तुरंत कार्रवाई की। हमने उन अनुभवों से सीख लेकर इस बार व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया है।"

NTA ने संकेत दिया कि पिछली चुनौतियों से मिली सीख को इस वर्ष की परीक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बन सके।

NEET 2026: छात्रों का मनोबल बढ़ाने की NTA ने की अपील

NTA ने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज से भी परीक्षा से पहले के अंतिम दिनों में छात्रों का सहयोग करने की अपील की।

एजेंसी ने सभी से अनुरोध किया कि वे अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें और छात्रों का मनोबल बढ़ाने में सहयोग करें।

NTA ने कहा,

"हम अभिभावकों, शिक्षकों और समाज से विनम्र अनुरोध करते हैं कि हमारे छात्रों को शांत रखने में सहयोग करें। अपुष्ट जानकारी साझा न करें और उन्हें शांत एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करें।"

अपने संदेश के अंत में एजेंसी ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा,

"हमारे सभी छात्रों से कहना है—गहरी सांस लें, स्वयं पर विश्वास रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हम आपके साथ हैं।"

 

NEET UG 2026 re-exam Advisri: FAQs

Q1. Kya NEET UG 2026 pariksha sthagit ki ja rahi hai?

नहीं। NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएगी।

Q2. NTA ne NEET UG 2026 ke abhyarthiyon ko kya sandesh diya hai?

NTA ने अभ्यर्थियों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

Q3. NEET UG 2026 ke liye kaun-kaun se suraksha intjaam kiye gaye hai?

NTA ने मंत्रालयों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है ताकि परीक्षा सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो सके।

Q4. NEET UG 2026 mein gadbadi (Malpractice) ko lekar NTA ne kya kaha hai?

NTA ने कहा है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.