Physics Wallah
banner

NEET 2026 रैंक प्रेडिक्टर : अपने अंकों से अनुमानित ऑल इंडिया रैंक जानें

NEET UG 2026 Re Exam के बाद, छात्र PW रैंक प्रेडिक्टर से अपनी संभावित ऑल इंडिया रैंक जान सकते हैं। यह टूल आपके अनुमानित नंबरों और पिछले सालों के रिकॉर्ड के आधार पर सटीक रैंक बताता है। इससे आप रिजल्ट से पहले ही अपने लिए सही MBBS, BDS या AYUSH कॉलेज चुनकर काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav21 Jun, 2026
NEET 2026 रैंक प्रेडिक्टर : अपने अंकों से अनुमानित ऑल इंडिया रैंक जानें

NEET 2026 Exam खत्म होने के बाद हर छात्र के मन में बस एक ही सवाल होता है कि "मेरे इतने नंबरों पर मुझे क्या रैंक मिलेगी और कौन सा कॉलेज मिलेगा?" आधिकारिक रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन आप आंसर की (Answer Key) से अपने नंबर जोड़कर पहले ही अपनी संभावित ऑल इंडिया रैंक (AIR) का अंदाजा लगा सकते हैं। इस काम को आसान बनाने के लिए PW NEET रैंक प्रेडिक्टर 2026 टूल आपकी मदद करता है। आइए जानते हैं कि इस साल मार्क्स और रैंक का क्या गणित रहने वाला है।

PW NEET रैंक प्रेडिक्टर टूल के मुख्य फायदे

रिजल्ट से पहले अपनी रैंक जानने से आपको काउंसलिंग की सही रणनीति बनाने में मदद मिलती है। यहां जानिए इसके मुख्य फायदे : 

श्रेणी के अनुसार सटीक जानकारी : आप जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस जिस भी कैटेगरी में आते हैं, यह टूल उसके अनुसार रैंक बताता है।

  • कॉलेज की संभावना (College Mapping): आपकी अनुमानित रैंक के आधार पर यह आपको सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों (MBBS, BDS, AYUSH) की सूची दिखाता है।

  • पूरी तरह मुफ्त और तुरंत रिजल्ट: पीडब्लू के इस पोर्टल पर आप बस कुछ ही क्लिक में अपनी संभावित ऑल इंडिया रैंक रेंज देख सकते हैं।

NEET 2026 मार्क्स बनाम रैंक का अनुमानित विश्लेषण

2026 के पेपर के कठिनाई स्तर को देखते हुए (जिसमें बायोलॉजी आसान रही और फिजिक्स रैंक तय करने वाला विषय रहा), अलग-अलग नंबरों के आधार पर आपकी संभावित नीट 2026 रैंक नीचे दी गई है: 

 NEET Marks vs Rank 2026: संभावित ऑल इंडिया रैंक (AIR) का अनुमान 

NEET स्कोर (720 में से) 

संभावित ऑल इंडिया रैंक (AIR) 

परसेंटाइल रेंज 

कॉलेज का स्तर (Target College Tier) 

705 – 720 

1 – 50 

99.99+ 

एम्स दिल्ली, एमएएमसी (AIIMS Delhi, MAMC) 

685 – 704 

51 – 500 

99.97 – 99.99 

अन्य टॉप एम्स (भोपाल, जोधपुर), जिपमेर (JIPMER) 

650 – 684 

501 – 5,000 

99.70 – 99.90 

राज्यों के टॉप सरकारी मेडिकल,कॉलेज, 

620 – 649 

5,001 – 15,000 

99.30 – 99.60 

पुराने और स्थापित राज्य सरकारी कॉलेज 

600 – 619 

15,001 – 25,000 

99.00 – 99.20 

मीडियम लेवल के सरकारी एमबीबीएस (MBBS) कॉलेज 

NEET 2026 की रैंक को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक

आपकी रैंक सिर्फ आपके नंबरों पर तय नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कुछ और भी जरूरी बातें होती हैं:

  1. कुल छात्रों की संख्या: इस साल करीब 22.8 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। इतनी भारी भीड़ के कारण केवल 1 नंबर के अंतर से भी रैंक में हजारों का बदलाव आ सकता है।

  2. टाई-ब्रेकिंग नियम (Tie-Breaking Rules): अगर दो या दो से अधिक छात्रों के नंबर बिल्कुल बराबर आते हैं, तो एनटीए (NTA) सबसे पहले बायोलॉजी के नंबर देखता है। इसके बाद केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स के नंबरों की तुलना की जाती है। जिस छात्र ने कम गलत उत्तर (Negative Marks) दिए होते हैं, उसे बेहतर रैंक मिलती है।

PW NEET रैंक प्रेडिक्टर 2026 का उपयोग कैसे करें?

इस टूल का उपयोग करना बहुत ही आसान हैl इसके लिए नीचे दिए जा रहे स्टेप्स फ़ॉलो करें –

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक लिंक PW NEET Rank Predictor  या पोर्टल पर जाएं।

  • स्टेप 2: आंसर की के अनुसार अपने अनुमानित नीट मार्क्स (Expected Score) दर्ज करें।

  • स्टेप 3: अपनी कैटेगरी (जैसे General, OBC, SC, ST) और बुनियादी विवरण भरें।

  • स्टेप 4: "Predict Rank" या "Predict Now" के बटन पर क्लिक करें।

  • इसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी अनुमानित ऑल इंडिया रैंक की रेंज आ जाएगी।

ऑफिशियल रिजल्ट की चिंता में समय गंवाने के बजाय, आप अभी इस टूल की मदद से अपनी रैंक का अंदाजा लगा सकते हैं और बिना किसी तनाव के अपने आगे की काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

 

NEET 2026 Rank Predictor FAQs

Q: NEET Rank Predictor ka istemal karne ke liye mujhe kin details ki zaroorat hogi?

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ अपने अनुमानित नीट स्कोर (जो आपने आंसर की से मिलाए हैं), अपनी कैटेगरी (जैसे- General, OBC, SC, ST) और अपना नाम या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।

Kya PW NEET Rank Predictor ka result 100% sahi hota hai?

यह टूल पिछले सालों के मार्क्स बनाम रैंक के ट्रेंड्स और इस साल के कंपटीशन के आधार पर एक बहुत ही सटीक अनुमान (रेंज) बताता है। हालांकि, आपकी फाइनल रैंक एनटीए (NTA) के आधिकारिक रिजल्ट आने पर ही तय होगी।

Kya NEET UG 2026 Re-exam (21 June) ke baad marks vs rank mein badlav aayega?

हाँ, री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या और पेपर के कठिनाई स्तर का असर ओवरऑल रैंक पर पड़ता है। यह टूल इन सभी नए बदलावों को ध्यान में रखकर ही आपको सबसे सटीक संभावित रैंक दिखाता है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.