राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम से जुड़े छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने बताया है कि परीक्षा से संबंधित जरूरी सूचनाएं, जैसे एग्जाम सेंटर डिटेल्स, एडमिट कार्ड अपडेट और अन्य नोटिस, अब सीधे उम्मीदवारों तक WhatsApp के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
यह व्यवस्था खास तौर पर 21 जून 2026 (रविवार) को होने वाली पुनः परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि छात्रों तक समय पर और तेज़ी से जानकारी पहुंच सके।
हालांकि, इसी के साथ NTA ने छात्रों को फर्जी संदेशों और धोखाधड़ी वाले लिंक से सतर्क रहने की सख्त चेतावनी भी दी है।
एनटीए ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि एनटीए कभी भी किसी छात्र से पेमेंट की मांग नहीं करेगा और न ही किसी लिंक के जरिये आपका एडमिट कार्ड साझा करेगा। साथ ही एनटीए ने कहा अगर आपको ऐसा कोई भी मैसेज प्राप्त होता है, तो उस पर क्लिक न करें और तुरंत उसकी रिपोर्ट करें।
NTA के अनुसार:
अब Re-NEET 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी और सेंटर डिटेल्स WhatsApp पर भेजी जा रही हैं
यह सुविधा केवल आधिकारिक NEET 2026 अपडेट्स के लिए है
छात्रों को केवल सत्यापित (verified) संदेशों पर ही भरोसा करना चाहिए
छात्रों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
केवल verified WhatsApp अकाउंट से आए संदेश ही मान्य हैं
आधिकारिक नंबर: +91 78279 80287
“National Testing Agency” नाम के साथ ब्लू टिक (Blue Tick) होना जरूरी है
बिना ब्लू टिक वाला कोई भी अकाउंट NTA नहीं माना जाएगा
फर्जी मैसेज अक्सर डराने वाली या जल्दबाजी वाली भाषा का उपयोग करते हैं
संदिग्ध लिंक या डाउनलोड फाइल पर कभी क्लिक न करें
यदि कोई मैसेज OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल मांगता है, तो वह 100% फर्जी है
NTA ने एडमिट कार्ड को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से ही डाउनलोड करें
किसी भी WhatsApp, Telegram या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें
पहले जारी किया गया (3 मई वाला) एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है
परीक्षा से पहले नया एडमिट कार्ड ही वैध माना जाएगा
यदि आपको कोई संदिग्ध या फर्जी संदेश प्राप्त होता है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय रिपोर्ट करना जरूरी है:
सरकारी रिपोर्टिंग पोर्टल: https://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
ऑनलाइन शिकायत: https://cybercrime.gov.in
इसके अलावा, ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड करने से बचें ताकि अन्य छात्र भी सुरक्षित रहें।
