Physics Wallah
banner

NEET Exam 2026: संसद में उठा परीक्षा सुधार और पेपर लीक का मुद्दा

10 जून 2026 को हुई संसदीय समिति की बैठक में NEET पेपर लीक, छात्रों के मानसिक तनाव और NTA की परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा हुई। समिति ने परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई सुझाव दिए, जबकि सरकार ने बताया कि मामले की जांच CBI कर रही है।
authorImagePriyanka Yadav12 Jun, 2026
NEET Exam 2026: संसद में उठा परीक्षा सुधार और पेपर लीक का मुद्दा

NEET Exam 2026 से जुड़े विवादों के बीच 10 जून 2026 को संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेपर लीक, छात्रों के मानसिक तनाव और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले NEET UG 2026 री-एग्जाम को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए भी कई सुझाव दिए गए। 

 

NEET Exam 2026: पेपर लीक पर NTA अधिकारियों से मांगा गया जवाब

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर बनी संसदीय स्थायी समिति (Parliamentary Standing Committee) की इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और NTA के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

NTA के अधिकारियों ने समिति को बताया कि आने वाली परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने के लिए नए उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NEET Exam Paper Leak  की जांच अभी (CBI) सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन द्वारा की जा रही है l 

छात्रों के मानसिक तनाव पर चिंता

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में सांसदों द्वारा पेपर लीक और परीक्षा के विवादों के कारण छात्रों में बढ़ते तनाव और सुसाइड के मामलों पर भी गहरी चिंता जताई गई । सांसदों ने कहा कि परीक्षा सिस्टम की कमियों के कारण छात्रों पर बहुत मानसिक दबाव बन रहा है। समिति ने मांग की कि छात्रों को इस तनाव से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

NEET Exam: परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए समिति के सुझाव 

चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए:

  • वैश्विक स्तर के तरीके: भारत को दूसरे बड़े देशों की तरह परीक्षा आयोजित करने के सुरक्षित और आधुनिक तरीके अपनाने चाहिए, जहां पेपर लीक जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

  • एजेंसियों में तालमेल: नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) और NTA को मिलकर काम करना चाहिए ताकि परीक्षा के आयोजन में कोई कमी न रहे।

NEET Exam 2026 पेपर लीक को लेकर सरकार का पक्ष

सरकार की ओर से कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी काम कर रही है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और जो भी लोग इस गड़बड़ी में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

21 जून 2026 को होगा NEET UG री-एग्जाम

समिति की बैठक के दौरान आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले NEET UG री-एग्जाम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और कड़े सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया।

 

Sansad mein goonja NEET Exam 2026 ka mudda FAQs

NEET pariksha ko lekar 10 June 2026 ko kaun si baithak hui thi?

NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर बनी संसदीय स्थायी समिति (Parliamentary Standing Committee on Health and Family Welfare) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बड़े अधिकारियों को जवाब देने के लिए बुलाया गया था।

Paper leak mamle ki jaanch kaun si agency kar rahi hai?

NEET पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। NTA के अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Paper leak mamle ki jaanch kaun si agency kar rahi hai?

NEET पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। NTA के अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.