NEET UG 2026 Re Exam परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच बढती घबराहट को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक अहम संदेश दिया गया हैl शिक्षा मंत्री ने परीक्षा देने जा रहे सभी छात्रों से कहा है कि वे बिना किसी तनाव , डर या घबराहट के आराम से परीक्षा केंद्र पर जाएं। छात्रों को भरोसा दिलाया गया है कि उनके भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET Re Exam देने जा रहे छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव न लें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि वे मन से हर तरह का डर और घबराहट निकाल दें और शांत दिमाग से परीक्षा देने जाएं। शिक्षा मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और परीक्षा पूरी ईमानदारी से होगी। जब बच्चे बिना किसी मानसिक दबाव के पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देंगे, तभी वे अपनी साल भर की कड़ी मेहनत के दम पर अच्छा स्कोर कर पाएंगे।
सरकार ने साफ किया है कि NEET UG 2026 Re Exam को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में कराया जा रहा है। छात्रों के हितों की रक्षा करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी छात्र को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
