Physics Wallah
banner

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक फिर हुआ एक्टिव, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दोबारा सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही बैंक खाता सत्यापन, शुल्क वापसी प्रक्रिया और हेल्पलाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई है।
authorImageEkta Rakesh singh18 Jun, 2026
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक फिर हुआ एक्टिव

 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार 21 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा से पहले एक बार फिर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह फैसला उन कई अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद लिया गया है, जिन्हें अपने अकाउंट से जुड़ी जानकारी (Account Details) पूरी करने में कठिनाई हो रही थी और जिन्होंने एडमिट कार्ड तक सीधे पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की थी। अब तक 16 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। इसके बावजूद, NTA ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने का एक और अवसर प्रदान किया है।

NTA ने Admit Card Download Link दोबारा क्यों सक्रिय किया? 

NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कई अभ्यर्थियों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था:

  • अकाउंट संबंधी जानकारी (Account Information) अधूरी होना।

  • बैंक खाते के सत्यापन (Bank Account Verification) की आवश्यकता।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी कठिनाइयां।

  • परीक्षा हॉल टिकट तक सीधे पहुंच (Direct Access) उपलब्ध कराने की मांग।

इन समस्याओं को देखते हुए NTA ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से NEET UG 2026 एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने का एक और अवसर देने का निर्णय लिया।

Re-NEET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NTA पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए NEET 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करता है। अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड (Password) की सहायता से NEET 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया जानने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

Re-NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2: 'Candidate Activity' सेक्शन में जाकर Re-NEET 2026 Admit Card लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

3: अपनी NEET आवेदन संख्या (Application Number), पासवर्ड (Password) और सिक्योरिटी पिन (Security Pin) दर्ज करें।

4: Re-NEET 2026 का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग तथा परीक्षा के दिन के लिए इसकी 3 से 4 प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें।

मोबाइल और लैपटॉप से NEET UG 2026 एडमिट कार्ड प्रिंट करने का आसान तरीका

सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET 2026 हॉल टिकट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी मोबाइल या पीसी/लैपटॉप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, तो दोनों की प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है।

मोबाइल डिवाइस से NEET एडमिट कार्ड का प्रिंट 

  • NEET 2026 एडमिट कार्ड खुलने के बाद "Print" बटन पर क्लिक करें।

  • "Save as PDF" विकल्प चुनें। इससे NEET हॉल टिकट PDF के रूप में सेव हो जाएगा।

  • सेव की गई PDF का प्रिंटआउट निकाल लें।

पीसी/लैपटॉप से NEET एडमिट कार्ड का प्रिंट 

  • NEET 2026 एडमिट कार्ड खुलने के बाद "Ctrl + P" दबाएं।

  • इसके बाद Print का पॉप-अप विंडो खुल जाएगा।

  • Page Format में "A4 Size" चुनें।

  • जितनी प्रतियां (Copies) चाहिए, उनकी संख्या चुनें।

  • अंत में "Print" बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।

Re-NEET 2026 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए:

  • अभ्यर्थी का नाम

  • पिता का नाम

  • जन्म तिथि

  • लिंग

  • आवेदन संख्या (Application Number)

  • रोल नंबर

  • QR कोड

  • अभ्यर्थी की श्रेणी (Category)

  • उप-श्रेणी (Sub-category)

  • NEET परीक्षा की तिथि

  • रिपोर्टिंग समय और अंतिम प्रवेश का समय

  • अभ्यर्थी का पता

  • प्रश्नपत्र की भाषा (माध्यम)

  • NEET परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा केंद्र संख्या

  • पासपोर्ट आकार का फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड किया गया)

  • हस्ताक्षर (पंजीकरण के दौरान अपलोड किए गए)

  • NTA NEET हॉल टिकट डाउनलोड का IP पता और डाउनलोड की तिथि

  • पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाने के लिए निर्धारित स्थान (पंजीकरण के दौरान उपयोग किए गए फोटो के समान)

  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (परीक्षा कक्ष में निरीक्षक की उपस्थिति में किए जाने हैं)

  • अभिभावक के हस्ताक्षर

  • NEET-UG वरिष्ठ निदेशक के हस्ताक्षर

  • पालन किए जाने वाले अन्य सामान्य निर्देश

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा? ऐसे करें समाधान

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अब भी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो NTA ने अभ्यर्थियों को तुरंत अपनी हेल्पडेस्क से संपर्क करने की सलाह दी है।

NEET UG 2026 हेल्पलाइन

फोन: 011-40759000

फोन: 011-69227700

ईमेल: neetug2026@nta.ac.in

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड: शुल्क वापसी सत्यापन के दोनों विकल्प जानें

आधिकारिक सूचना में बैंक खाते के सत्यापन और शुल्क वापसी (Fee Refund) प्रक्रिया से संबंधित दो विकल्पों का उल्लेख किया गया है।

अभ्यर्थी इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं:

  • पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का सत्यापन बाद में पूरा करें।

  • या पहले बैंक खाते का सत्यापन पूरा करें और उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

यह सुविधा इसलिए दी गई है ताकि प्रशासनिक कारणों से कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।

 

NEET UG 2026 admit card download link phir hua active FAQs

Q1. Kya NEET UG 2026 admit card download karne ki suvidha dobara shuru kar di gai hai?

Ans. हां, NTA ने 21 जून 2026 की परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड सुविधा दोबारा सक्रिय कर दी है।

Q2. NEET UG 2026 ka admit card pehli baar kab jaari kiya gaya tha?

Ans. NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड पहली बार 14 जून 2026 को जारी किया गया था।

Q3. Ab tak kitne abhyarthi NEET admit card download kar chuke hai?

Ans. NTA के अनुसार, अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.