NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित री-परीक्षा की प्रोविजनल NEET UG 2026 Answer Key आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके साथ ही Answer Key Challenge Window भी सक्रिय कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 28 जून 2026 तक ऑनलाइन चैलेंज दर्ज कर सकता है।
यहां नीचे दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी आंसर की देख सकते हैं और अपने संभावित अंको का अनुमान लगा सकते हैं l ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं :
सबसे पहले NEET की वेबसाइट neet.nta.nic.in को खोलें।
होमपेज पर दिए गए "Provisional Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
अपना Application Number और जन्मतिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
अपने पेपर कोड जैसे 50, 60, 70 या 80 के हिसाब से PDF फाइल डाउनलोड करें।
आंसर की से अपने जवाबों को मिलाएं और अपना स्कोर चेक करें।
अगर आपको लगता है कि NTA द्वारा दिया गया कोई जवाब गलत है, तो आप उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं:
समय सीमा: आप 25 जून से लेकर 28 जून 2026 रात 11 बजकर 50 मिनट तक ही चैलेंज सबमिट कर सकते हैं।
जांच शुल्क : हर एक सवाल को चैलेंज करने के लिए 200 रूपये की फीस देनी होगी, जो नॉन-रिफंडेबल यानी वापस न होने वाली होगी। हालांकि, अगर एक्सपर्ट्स आपकी आपत्ति को सही मानते हैं, तो फीस वापस की जा सकती है।
सबूत की जरूरत: आपत्ति दर्ज करते समय आपको सही जवाब के समर्थन में प्रामाणिक दस्तावेज या NCERT किताबों के रेफरेंस अपलोड करने होंगे।
ध्यान दें ! छात्र केवल उसी प्रश्न पत्र सीरीज कोड को चैलेंज करें, जो उन्हें परीक्षा हॉल में मिला था। एक बार फाइनल सबमिशन होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
NTA के अनुसार , चैलेंज विंडो बंद होने के बाद सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम करेगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की को सुधारा जाएगा। इसके बाद एक फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों के रिजल्ट तैयार होंगे। उम्मीद की जा रही है कि NEET UG 2026 का फाइनल रिजल्ट जुलाई 2026 के दूसरे हफ्ते तक घोषित कर दिया जाएगा।
