Physics Wallah
banner

NEET UG 2026 Answer Key: रिलीज होने की तारीख से लेकर ऑब्जेक्शन प्रोसेस तक, हर जानकारी यहाँ देखें

NTA बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NEET UG 2026 Answer Key और ओएमआर उत्तर पुस्तिका यानी रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है। 21 जून को हुई परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर-की जून के आखिरी हफ्ते में आने की पूरी संभावना है। अगर कोई जवाब गलत लगे, तो छात्र 200 रुपये का शुल्क देकर उस सवाल को आसानी से चैलेंज कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav24 Jun, 2026
NEET UG 2026 Answer Key: रिलीज होने की तारीख से लेकर ऑब्जेक्शन प्रोसेस तक, हर जानकारी यहाँ देखें

NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन परीक्षा के बाद सबसे पहला कदम होता है आंसर-की का आना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NEET UG 2026 Answer Key जारी करने वाली है। इसके माध्यम से छात्र अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट से पहले ही अपना संभावित स्कोर जान सकते हैं। 

इस लेख में यह आंसर की कब रिलीज होगी, इसे डाउनलोड कैसे करना है और किसी उत्तर पर आपत्ति कैसे दर्ज करानी है पूरी जानकारी पढ़ें l 

NEET UG 2026 Answer Key कब होगी जारी?

21 जून 2026 को आयोजित हुई परीक्षा के बाद, छात्र जानना चाहते हैं कि आंसर-की कब तक आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखें तो, NTA जून के आखिर तक प्रोविजनल NEET UG 2026 Answer Key जारी कर सकता है। यह आंसर-की सभी पेपर कोड जैसे 50, 60, 70, 80  के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

NEET UG 2026 Answer Key को डाउनलोड कैसे किया जाएगा? 

NTA की वेबसाईट पर आंसर-की जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिख रहे "NEET UG 2026 Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) डालकर लॉगिन करें।

  4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी आंसर-की और ओएमआर शीट खुल जाएगी।

  5. इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके जरूर रख लें।

गलत उत्तरों पर आपत्ति कैसे दर्ज करें? जानिए पूरी प्रक्रिया 

अगर किसी भी छात्र को लगता है कि NTA द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो आप उस पर अपनी आपत्ति यानी Objection जता सकते हैं:

  • समय सीमा: आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों को चैलेंज करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय मिलता है।

  • प्रोसेसिंग फीस: हर एक सवाल को चुनौती देने के लिए लगभग ₹200 की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी, जो वापस नहीं मिलती ।

  • फाइनल रिजल्ट: आपके द्वारा भेजी गई आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी l अगर आपकी बात सही निकली, तो सुधार के बाद ही फाइनल NEET UG 2026 Answer Key और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

 

NEET UG 2026 Answer Key FAQs

Q1. NEET UG 2026 Answer Key kab tak aayegi?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जून के आखिरी हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है।

Q2. Answer Key download karne ke liye kaun se official website par jana hoga?

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

Q3. NEET UG 2026 Answer Key check karne ke liye kya login details chahiye?

अपना स्कोर और आंसर-की चेक करने के लिए आपको अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

Q4. Agar Answer Key me koi question galat lage to kya kare?

यदि आपको किसी उत्तर पर संदेह या आपत्ति है, तो आप NTA की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चुनौती (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति सवाल ₹200 की फीस देनी होगी।

Q5. Provisional Answer Key aur Final Answer Key me kya antar hai?

प्रोविजनल आंसर-की सबसे पहले जारी की जाती है, जिस पर छात्र अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद जो आखिरी और सुधरी हुई आंसर-की आती है, उसे फाइनल आंसर-की कहते हैं। इसी के आधार पर रिजल्ट बनता है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.