Physics Wallah
banner

NEET UG 2026 आंसर की से अपने अंक कैसे चेक करें? जानिए सही फॉर्मूला और मार्किंग स्कीम

NEET UG 2026 Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी OMR शीट और NTA की मार्किंग स्कीम की मदद से संभावित स्कोर निकाल सकते हैं। हर सही उत्तर पर +4 अंक, हर गलत उत्तर पर -1 अंक मिलता है, जबकि बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए या काटे जाते।
authorImagePriyanka Yadav26 Jun, 2026
NEET UG 2026 आंसर की से अपने अंक कैसे चेक करें? जानिए सही फॉर्मूला और मार्किंग स्कीम

 

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद अधिकांश उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाना चाहते हैं। NTA द्वारा Answer Key और OMR Response Sheet जारी होने के बाद आप आधिकारिक मार्किंग स्कीम की मदद से रिजल्ट से पहले ही अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं। इस लेख में NEET UG 2026 Answer Key से मार्क्स कैलकुलेट करने का सही फॉर्मूला, मार्किंग स्कीम और पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है। 

NEET UG 2026 मार्किंग स्कीम: सही और गलत जवाब के कितने अंक मिलेंगे? 

परीक्षा परिणाम आने से पहले आंसर की के जरिये अपने संभावित अंक जानने से आपको अपनी रैंक और बेस्ट मेडिकल कॉलेज का अंदाजा लगाने में आसानी होती है। लेकिन, मार्क्स कैलकुलेट करने से पहले आपको NTA के नियमों को जानना होगा, जो बहुत ही सरल हैं: 

  • सही जवाब पर: हर सही उत्तर के लिए आपको +4 अंक मिलेंगे।

  • गलत जवाब पर : अगर कोई जवाब गलत होता है, तो 1 अंक काट (-1) लिया जाएगा।

  • छोड़े गए सवाल पर: जिस सवाल का जवाब आप नहीं देंगे या खाली छोड़ देंगे, उसके 0 अंक मिलेंगे यानी न तो कोई नंबर मिलेगा और न ही कटेगा l 

NEET UG 2026: अंक जोड़ने का सबसे आसान तरीका और फॉर्मूला यहां जानें 

अपने नीट के नंबर जानने के लिए आपको किसी भारी-भरकम या मुश्किल गणित की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस नीचे दिए गए इस बेहद सीधे और आसान फॉर्मूले का इस्तेमाल करें: 

कुल नीट स्कोर = (सही जवाबों की संख्या × 4) - (गलत जवाबों की संख्या × 1)

आइए कुछ आसान उदाहरणों से समझते हैं:

उदाहरण 1 : मान लीजिए  परीक्षा में आपके 150 जवाब सही और 20 गलत हैं:

  • सही जवाबों के नंबर: 150 × 4 = 600 नंबर मिले।

  • गलत जवाबों के नंबर: 20 × 1 = 20 नंबर कट गए।

  • आपका फाइनल स्कोर: 600 - 20 = 580 नंबर (720 में से)

उदाहरण 2 : मान लीजिए आपके 165 जवाब सही और 10 गलत हैं:

  • सही जवाबों के नंबर: 165 × 4 = 660 अंक

  • गलत जवाबों के नंबर: 10 ×  1 = 10 नंबर कट गए।

  • आपका फाइनल स्कोर: 660 - 10 = 650 नंबर (720 में से )

इसी तरह आप भी अपने सही और गलत जवाबों को गिनकर अपना स्कोर निकाल सकते हैं।

 

आंसर की से स्कोर चेक करने के आसान स्टेप्स

नीचे दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स से हर छात्र अपने अनुमानित नीट स्कोर को जान सकता है l ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं : 

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। वहाँ से NEET UG 2026 की आंसर की और अपनी OMR शीट डाउनलोड कर लें।

  • अब अपने टेस्ट पेपर के कोड जैसे- A, B, C या D को ध्यान में रखते हुए, आंसर की से अपनी OMR शीट में भरे गए गोलों को मिलाएं ।

  • एक कागज़ और पेन लेकर बैठें और गिनते जाएं कि आपके कितने जवाब बिल्कुल सही हैं और कितने गलत हो गए हैं। उन्हें अलग से लिख लें।

  • आखिरी में, ऊपर बताए गए आसान फॉर्मूले में अपने सही और गलत जवाबों की संख्या डालें और अपना फाइनल अनुमानित स्कोर जान लें।

 

NEET UG 2026: Answer Key se apne marks kaise check karein? FAQs

Q1. NEET UG 2026 ki official Answer Key kab release hogi aur ise kahaan se download karein?

परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद यह NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आएगी। आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. Agar Answer Key me koi answer galat diya ho, toh kya hum use challenge kar sakte hain?

हाँ, आप तय फीस देकर और सही सबूत अपलोड करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

Q3. Kya Answer Key se calculate kiya gaya score hi hamara final result hoga?

नहीं, यह केवल आपका संभावित स्कोर है। फाइनल रिजल्ट NTA की आखिरी आंसर की (Final Answer Key) के आधार पर ही जारी होगा।

Q4. OMR sheet me agar kisi question ke do gole (circles) bhaar diye hain, toh uske kitne marks milenge?

इसे गलत जवाब माना जाएगा और नेगेटिव मार्किंग के नियम के तहत आपका 1 नंबर काट (-1) लिया जाएगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.