Physics Wallah

NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म: ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने की पूरी प्रक्रिया

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से शुरू हो चुका है। एप्लिकेशन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 है। कैन्डीडेड ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आधार eKYC और लाइव फोटो जैसे नए नियमों के साथ फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
authorImageAnjali .10 Feb, 2026
Share

Share

Indian student diligently filling NEET UG application form on laptop in a study environment.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए नियम पेश किए गए हैं, जैसे अनिवार्य आधार ऑथेंटिकेशन और रियल-टाइम फोटो कैप्चर। जो छात्र MBBS, BDS, या अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा करना होगा। याद रखें कि फॉर्म भरने के बाद फीस पेमेंट और 'कन्फर्मेशन पेज' डाउनलोड करना सबसे महत्वपूर्ण कदम हैं। 

रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन के मुख्य चरण

NEET 2026 का फॉर्म भरने के लिए आपको इन 5 स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • नया रजिस्ट्रेशन: neet.nta.nic.in पर 'New Registration' पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर क्रेडेंशियल जेनरेट करें।

  • एप्लिकेशन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल डिटेल, एकडेमीक डिटेल (10वीं और 12वीं के अंक), और एग्जाम सेंटर का चुनाव करें। 

  • डॉक्युमेंट अपलोड करें: निर्धारित साइज में फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान अपलोड करें।

  • एप्लिकेशन फीस: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन (UPI/Debit Card/Net Banking) पेमेंट करें।

  • कन्फर्मेशन पेज: भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें। 

जरुरी डॉक्युमेंट और फाइल साइज

फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें:

  • पासपोर्ट और पोस्टकार्ड फोटो

  • सिग्नेचर 

  • अंगूठे के निशान: बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान

  • 10वीं का सर्टिफिकेट

  • केटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS)

  •  एप्लिकेशन फीस 

केटेगरी

फीस(₹)

सामान्य (General)

1,700

जनरल-EWS / OBC-NCL

1,600

SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर

1,000

भारत के बाहर परीक्षा केंद्र

9,500

 

3. 2026 के नए सेफ्टी रूल

NTA ने इस बार Aadhaar-based eKYC को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि फॉर्म भरते समय आपके आधार कार्ड की जानकारी पोर्टल द्वारा वेरिफाइड की जाएगी। इसके अलावा, अब आपको केवल पुरानी फोटो अपलोड नहीं करनी है, बल्कि पोर्टल के जरीए एक लाइव फोटो भी कैप्चर करनी होगी ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके।

इंपॉर्टेंस डेट्स 

एप्लिकेशन की शुरुआत: 8 फरवरी, 2026

एप्लिकेशन की अंतिम तारीख: 8 मार्च, 2026 (रात 9 बजे तक)

करेक्शन विंडो: 10 - 12 मार्च, 2026

परीक्षा की तारीख: 3 मई, 2026 (दोपहर 2 बजे से 5:20 बजे तक)

 

NEET UG 2026 FAQs

NEET ug 2026 form bharne ki akhiri tareek kya hai?

ऑनलाइन एप्लिकेशन करने और फीस पेमेंट करने की आखरी तारीख 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक) है।

Kya mai form bharne ke baad jankari sudhar sakta hu?

हाँ, NTA 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक 'Correction Window' ओपन करेगा, जहाँ आप कुछ विशिष्ट विवरणों(specific details) में बदलाव कर सकेंगे।

Pariksha kis madhyam se hogi?

NEET UG परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.