दुबई से NEET UG 2026 Re Exam देने जा रहे भारतीय छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है l वहां स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास (CGI Dubai) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। दूतावास ने परीक्षा देने जा रहे सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिया है कि परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में कराया जा रहा है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बिना किसी तनाव या घबराहट के शांत मन से अपनी परीक्षा दें।
भारतीय दूतावास ने दुबई के परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले भारतीय छात्रों के लिए गाइडलाइंस की याद दिलाई है। दूतावास का कहना है कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर है। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, इसलिए किसी भी छात्र को घबराने या अफवाहों में आने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
इन सेंटर्स पर होगी परीक्षा: आपको बता दें कि यूएई (UAE) में NEET UG 2026 Re Exam का आयोजन इन दो मुख्य परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है:
द इंडियन हाई स्कूल, दुबई (The Indian High School, Dubai)
शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह (Sharjah Indian School, Sharjah)

दूतावास ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की हड़बड़ी से बचने के लिए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी जरूरी नियमों और ड्रेस कोड का ठीक से पालन करें। बिना किसी मानसिक दबाव के पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर दें ताकि साल भर की मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सके।
