नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Re-Exam 2026 के समय में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव किया है, जिससे छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले समय के नुकसान और मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, फिजिक्स और केमिस्ट्री के कैलकुलेशन को आसान बनाने के लिए रफ पेजों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। अगर आप भी 21 जून को होने वाले इस री-एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, तो केंद्र पर निकलने से पहले नया शेड्यूल और गाइडलाइंस यहाँ जरूर देखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। NTA ने परीक्षा का समय बदल दिया है ताकि छात्रों को परीक्षा के दौरान कोई तनाव न हो। इस बार परीक्षा के समय और अवधि को कुछ इस तरह तय किया गया है:
नया समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
कुल समय: छात्रों को अब पूरे 3 घंटे 15 मिनट (195 मिनट) का समय मिलेगा।
नोट : परीक्षा केंद्र पर एंट्री दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगी। इसके बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
नीट परीक्षा के दौरान अक्सर छात्रों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। परीक्षा शुरू होने के बाद, इनविजिलेटर (परीक्षा निरीक्षक) छात्रों के पास आकर अटेंडेंस शीट पर साइन करवाते थे, थंब इम्प्रैशन लेते थे और उनके एडमिट कार्ड की जांच करते थे। इस पूरी कागजी कार्रवाई में छात्रों के 10 से 15 कीमती मिनट खराब हो जाते थे।
नीट जैसी बड़ी परीक्षा में हर एक सेकंड जरूरी होता हैl इसीलिए NTA ने इस बार छात्रों का समय बचाने और उनका तनाव कम करने के लिए परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय और बढ़ा दिया है।
पेजों की संख्या हुई दोगुनी: फिजिक्स और केमिस्ट्री के कैलकुलेशन के लिए पहले टेस्ट बुकलेट में सिर्फ 2 पेज मिलते थे, जिसे छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 4 पेज कर दिया गया है।
शुरुआत और अंत में मिलेंगे रफ पेज: बाएं हाथ (Left-handed) के छात्रों की सहूलियत और समय बचाने के लिए अब 2 रफ पेज बुकलेट के शुरू में (निर्देशों के तुरंत बाद) और 2 रफ पेज सबसे अंत में दिए गए हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून, 2026 को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम का पूरा टाइम-टेबल (शेड्यूल) जारी कर दिया है। शेड्यूल कुछ इस प्रकार हैं –
परीक्षा की तारीख: 21 जून, 2026
रिपोर्टिंग का समय: दोपहर 12:00 बजे से
गेट बंद होने का समय: दोपहर 1:30 बजे
परीक्षा शुरू होने का समय: दोपहर 2:00 बजे
परीक्षा समाप्त होने का समय: शाम 5:15 बजे
NEET UG री-एग्जाम 2026 की गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन आपको किसी भी तरह की परेशानी या कड़े नियमों के कारण बाहर होने का सामना न करना पड़े और आपकी परीक्षा बिना किसी रुकावट के शांति से पूरी हो सके।
दस्तावेज: नया एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और ओरिजिनल आईडी प्रूफ (जैसे पैन कार्ड या अन्य मान्य सरकारी आईडी) साथ लाएं।
ड्रेस कोड: हल्के कपड़े और साधारण चप्पल या सैंडल ही पहनकर आएं। जुराबें (Socks) पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
पाबंदी: मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
