Physics Wallah
banner

ऑनलाइन कैसे देखें अपना Re-NEET Exam Centre? जानें सबसे आसान तरीका

NEET UG 2026 Re-Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड के माध्यम से अपना परीक्षा केंद्र देख सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।
authorImagePriyanka Yadav13 Jun, 2026
ऑनलाइन कैसे देखें अपना Re-NEET Exam Centre?

21 जून 2026 को होने वाले Re-NEET Exam में अब बहुत कम समय बचा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अपने परीक्षा केंद्र (Exam Centre) की सही जानकारी समय रहते जानना बेहद जरूरी है। NTA पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से केवल परीक्षा शहर की जानकारी जारी करता है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता और अन्य महत्वपूर्ण विवरण फाइनल एडमिट कार्ड में दिए जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन घर बैठे अपना Re-NEET Exam Centre कैसे देख सकते हैं। 

Re-NEET Exam Centre ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अपना सटीक परीक्षा केंद्र देखने के लिए छात्रों को री-नीट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। NTA द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना सेंटर चेक कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको "NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card" या हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक दिखाई देगा, वहां क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज करें।

  • स्टेप 4: नीचे दिया गया सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें "Full Exam Centre Address" वाले सेक्शन में जाकर अपने परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता चेक कर लें।

  • स्टेप 6: भविष्य के लिए इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसके 2-3 प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

Re-NEET Exam Centre देखने के बाद क्या करें?

  • Google Maps पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले से देख लें।

  • यदि परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में है तो यात्रा की योजना पहले बना लें।

  • परीक्षा वाले दिन रिपोर्टिंग समय से पहले पहुँचने का प्रयास करें।

  • एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ रखना न भूलें।

Re-NEET एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें परीक्षा केंद्र के अलावा ये जरूरी डिटेल्स भी लिखी होंगी जिन्हें सही से चैक करना जरूरी है जैसे —

  1. परीक्षा की तारीख और समय: इसमें साफ़-साफ़ लिखा होगा कि आपकी परीक्षा किस दिन और कितने बजे से कितने बजे तक है।

  2. आपका रोल नंबर और पर्सनल डिटेल्स: आपका नाम, फोटो, सिग्नेचर, और रोल नंबर।

  3. परीक्षा केंद्र का कोड और नाम (Centre Code & Name): आपके अलॉटेड सेंटर का कोड और उसका पूरा पता।

  4. रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय: आपको सेंटर पर कितने बजे पहुँचना है और गेट कितने बजे लॉक हो जाएगा।

  5. परीक्षा के दिन के ज़रूरी नियम (Exam Guidelines): परीक्षा केंद्र में कौन-सी वस्तुएँ ले जानी हैं और किन वस्तुओं की अनुमति नहीं है, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी l 

Re-NEET Exam Centre पहले से चेक करना क्यों जरूरी है?

Re-NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अपना Exam Centre समय रहते चेक करना बेहद जरूरी है क्योंकि:

  • सटीक लोकेशन का पता चलना: केवल परीक्षा का शहर जानना काफी नहीं है, एडमिट कार्ड से ही आपको स्कूल या कॉलेज के सटीक पते (वेन्यू) की जानकारी मिलती है।

  • रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान: इससे आप तय रिपोर्टिंग टाइम पर सेंटर पहुँच सकते हैं, ताकि गेट बंद होने से पहले एंट्री मिल सके और आखिरी समय में कोई अनावश्यक तनाव न हो।

  • समय की बचत और हड़बड़ी से बचाव होगा : सेंटर की दूरी और सही रास्ते का पहले से पता होने पर आप परीक्षा के दिन (21 जून) ट्रैफिक और देरी की चिंता से बच जाते हैं।

 

Online Kaise Dekhein Apna Re-NEET Exam Centre? FAQs

Re-NEET Exam Centre check karne ke liye kaun si details chahiye?

अपना री-नीट परीक्षा केंद्र चेक करने के लिए आपको मुख्य रूप से दो चीज़ों की ज़रूरत होगी—आपका एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और आपकी जन्मतिथि (Date of Birth) या पासवर्ड। इन्हीं डिटेल्स को डालकर आप अपना एडमिट कार्ड लॉगिन कर पाएंगे।

Kya Re-NEET Exam Centre change karne ke liye request kar sakte hain?

नहीं, NTA द्वारा एक बार जो परीक्षा केंद्र (Exam Centre) अलॉट कर दिया जाता है, उसमें बदलाव की कोई अनुमति नहीं होती है। एडमिट कार्ड पर दिया गया सेंटर ही फाइनल माना जाता है।

Re-NEET Exam Centre ki exact location ka pata kaise chalega?

सिटी स्लिप में आपको सिर्फ परीक्षा के शहर का नाम पता चलता है। आपके परीक्षा केंद्र का सटीक नाम, स्कूल/कॉलेज का नाम और पूरा पता जानने के लिए आपको neet.nta.nic.in पर जाकर अपना फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Agar Re-NEET Exam Centre door hai, toh kab nikalna sahi rahega?

अगर आपका परीक्षा केंद्र आपके घर से दूर या किसी दूसरे शहर में है, तो परीक्षा के दिन (21 जून) की हड़बड़ी से बचने के लिए एक दिन पहले ही वहाँ पहुँच जाना सबसे सही रहेगा। इससे आप समय पर सेंटर पहुँच पाएंगे और कोई मानसिक तनाव भी नहीं होगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.