Physics Wallah
banner

Re-NEET UG 2026 Results: 2.79 लाख उम्मीदवार परीक्षा में क्यों नहीं हुए शामिल? जानें पूरी वजह

Re-NEET UG 2026 में कुल 22,79,743 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 19,99,895 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,79,848 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह कुल पंजीकरण का लगभग 12.3% है, जो हाल के वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। 2025 की तुलना में 2026 में अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या चार गुना से भी अधिक रही। विशेषज्ञों के अनुसार, परीक्षा तिथि में बदलाव, री-टेस्ट, अन्य परीक्षाओं का टकराव और तैयारी की निरंतरता टूटना इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh17 Jul, 2026
Re-NEET UG 2026 Results: 2.79 लाख उम्मीदवार परीक्षा में क्यों नहीं हुए शामिल?

 

Re-NEET UG 2026 के परिणामों के साथ एक चौंकाने वाला आंकड़ा भी सामने आया है। इस वर्ष 22,79,743 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 2,79,848 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए, यानी लगभग 12.3% उम्मीदवार री-टेस्ट से अनुपस्थित रहे। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है और 2025 के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा है। 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों ने परीक्षा क्यों छोड़ी? आइए जानते हैं 2022 से 2026 तक के आंकड़े, तुलना और Re-NEET UG 2026 में बढ़ी अनुपस्थिति के संभावित कारण।

Re-NEET UG 2026: जानें कितने उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण और कितने हुए परीक्षा में शामिल

Re-NEET UG 2026 में पंजीकरण, परीक्षा में उपस्थिति और अनुपस्थित उम्मीदवारों से जुड़े प्रमुख आंकड़े नीचे दी गई तालिका में एक नजर में देखें।

विवरण

संख्या

कुल पंजीकृत उम्मीदवार

22,79,743

परीक्षा में शामिल हुए

19,99,895

अनुपस्थित उम्मीदवार

2,79,848

अनुपस्थिति दर

लगभग 12.3%

NEET UG 2022-2026 डेटा: पांच वर्षों में अनुपस्थित उम्मीदवारों की पूरी तुलना 

नीचे दी गई तालिका में 2022 से 2026 तक NEET UG परीक्षा में पंजीकरण, उपस्थिति और अनुपस्थित उम्मीदवारों के आंकड़ों की वर्षवार तुलना देख सकते हैं। 

वर्ष

पंजीकृत उम्मीदवार

परीक्षा में शामिल

अनुपस्थित

2022

18,72,343

17,64,571

1,07,772

2023

20,87,462

20,38,596

48,866

2024

24,06,079

23,33,297

72,782

2025

22,76,069

22,09,318

66,751

2026

22,79,743

19,99,895

2,79,848

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2026 में अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 2025 की तुलना में चार गुना से भी अधिक रही। विशेष बात यह है कि 2025 और 2026 में कुल पंजीकरण लगभग समान थे, फिर भी अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ा अंतर देखने को मिला।

Re-NEET UG 2026 परीक्षा: इतने उम्मीदवारों ने क्यों छोड़ा री-टेस्ट? 

Re-NEET UG 2026 में अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा संभावित कारण परीक्षा कैलेंडर में बदलाव माना जा रहा है।

  • मूल NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को प्रस्तावित थी।

  • बाद में संबंधित प्राधिकरणों के निर्देशों के अनुसार 21 जून 2026 को री-टेस्ट आयोजित किया गया।

  • परीक्षा तिथि के आगे बढ़ने से कई उम्मीदवारों की तैयारी का क्रम प्रभावित हुआ।

  • कुछ अभ्यर्थियों की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां री-टेस्ट से टकरा सकती थीं।

  • लंबे अंतराल के कारण कई छात्रों की तैयारी की निरंतरता और परीक्षा देने का उत्साह भी प्रभावित हुआ।

  • कुछ उम्मीदवार व्यक्तिगत, शैक्षणिक या आर्थिक कारणों से संशोधित परीक्षा तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके।

हालांकि, इन कारणों पर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। ये उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम और आंकड़ों के आधार पर संभावित कारण हैं।

Re-NEET UG 2026 Result: अनुपस्थिति के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया पर क्या असर पड़ा? 

इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के अनुपस्थित रहने के बावजूद, Re-NEET UG 2026 की मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। री-टेस्ट में शामिल उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी किए गए। अब योग्य उम्मीदवार NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

Re neet 2026 2.79 lakh cadidates pariksha men shamil kyon nahin hue FAQs

Q1. Re-NEET UG 2026 mein kitne ummedwar anupasthit rahe?

उत्तर: Re-NEET UG 2026 में 2,79,848 पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

Q2. Re-NEET UG 2026 mein anupasthiti dar kitni rahi?

उत्तर: कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 12.3% अभ्यर्थी री-टेस्ट में अनुपस्थित रहे।

Q3. 2026 mein anupasthit ummedwaron ki sankhya itni adhik kyon rahi?

उत्तर: परीक्षा तिथि में बदलाव, री-टेस्ट का आयोजन, अन्य परीक्षाओं का टकराव और तैयारी की निरंतरता प्रभावित होना इसके संभावित कारण माने जा रहे हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.