Physics Wallah
banner

Re NEET OMR शीट चैलेंज 2026: OMR चैलेंज शुरू, जानें शुल्क, अंतिम तिथि और जरूरी नियम

NTA ने Re-NEET UG 2026 OMR Response Challenge Window को 15 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे) तक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी स्कैन की गई OMR शीट की जांच कर सकते हैं, रिकॉर्डेड उत्तरों में किसी भी विसंगति (Mismatch) की रिपोर्ट कर सकते हैं तथा प्रति चैलेंज ₹200 शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh singh14 Jul, 2026
Re NEET OMR शीट चैलेंज 2026: OMR चैलेंज शुरू

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 OMR Response Challenge Window सक्रिय कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की जांच कर सकते हैं। 

यदि किसी उत्तर या डेटा फील्ड में कोई विसंगति (Mismatch) दिखाई देती है, तो उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे) तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो मानते हैं कि उनके रिकॉर्डेड उत्तर वास्तविक OMR शीट से मेल नहीं खाते। इस लेख में जानें OMR Challenge की अंतिम तिथि, डायरेक्ट लिंक, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, Answer Key Challenge से अंतर और स्कोर पर इसके संभावित प्रभाव से जुड़ी पूरी जानकारी।

Re NEET OMR Sheet Challenge 2026: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re NEET UG 2026 की OMR Response Challenge विंडो सक्रिय कर दी है, जिसके तहत उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपनी OMR शीट में दर्ज उत्तरों की जांच कर निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

Re NEET 2026

आयोजन प्राधिकरण

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA

OMR शीट की स्थिति

जारी

चुनौती (Challenge) दर्ज करने की अंतिम तिथि

15 जुलाई, 2026

चैलेंज शुल्क

₹200 प्रति उत्तर

आधिकारिक वेबसाइट

neet.nta.nic.in

Re-NEET UG 2026 OMR Response Challenge: OMR शीट देखने का डायरेक्ट लिंक 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए OMR Response Challenge विंडो सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख सकते हैं।

OMR Challenge सुविधा का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपने Application Number, Password और OTP Verification के माध्यम से लॉग इन करना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले अपनी OMR शीट और रिकॉर्डेड उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें। प्रत्येक आपत्ति पर निर्धारित शुल्क देना होगा और चूंकि यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए अंतिम समय तक इंतजार न करें।

NEET UG 2026 OMR रिस्पॉन्स चैलेंज लिंक – एक्टिव

OMR Challenge और Answer Key Challenge में क्या अंतर है?

कई उम्मीदवार OMR Response Challenge और Answer Key Challenge को एक ही प्रक्रिया समझ रहे हैं, जबकि दोनों पूरी तरह अलग हैं।

विवरण

उत्तर कुंजी पर आपत्ति

OMR रिस्पॉन्स चैलेंज

उद्देश्य

आधिकारिक उत्तरों को चुनौती देना

रिकॉर्डेड उत्तरों में गड़बड़ी की रिपोर्ट करना

आपत्ति दर्ज करने की अवधि

25 जून से 28 जून 2026

13 जुलाई से 15 जुलाई 2026

शुल्क

₹200 प्रति प्रश्न

₹200 प्रति चैलेंज

आवश्यक प्रमाण

पाठ्यपुस्तक या संदर्भ सामग्री

स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स

वर्तमान स्थिति

बंद

सक्रिय

Re-NEET UG 2026 OMR Responses को कैसे Challenge करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: "Challenge OMR Response" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना Application Number और Password दर्ज करके लॉग इन करें।

स्टेप 4: OTP Verification पूरा करें।

स्टेप 5: स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स खोलें।

स्टेप 6: सभी उत्तरों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।

स्टेप 7: जिन प्रश्नों में गड़बड़ी मिले, उन्हें चुनें।

स्टेप 8: Debit Card, Credit Card, UPI या Net Banking के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 9: भविष्य के लिए Acknowledgement Page डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Re NEET OMR शीट चैलेंज 2026: कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?

NTA ने Re NEET UG 2026 के लिए OMR Sheet Challenge विंडो सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपनी OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में किसी भी त्रुटि के संबंध में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही अपनी OMR शीट की जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।

Re-NEET UG 2026 OMR Challenge: कितना देना होगा शुल्क?

OMR Response Challenge दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 प्रति चुनौती (प्रश्न या डेटा फील्ड) का शुल्क जमा करना होगा।

सूचना बुलेटिन के अनुसार, यह प्रोसेसिंग फीस सामान्यतः Non-Refundable होती है। हालांकि यदि NTA जांच के दौरान किसी Challenge को सही पाता है, तो नियमानुसार शुल्क वापसी की जा सकती है।

Re-NEET 2026: OMR Sheet की मदद से अपना संभावित स्कोर कैसे निकालें?

उम्मीदवार अपनी OMR शीट और Final Answer Key का उपयोग करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

NEET UG की मार्किंग स्कीम निम्नलिखित है:

  • सही उत्तर: +4 अंक

  • गलत उत्तर: -1 अंक

  • अनुत्तरित प्रश्न: 0 अंक

अपनी रिकॉर्डेड OMR प्रतिक्रियाओं की तुलना Final Answer Key से करें और उसी के आधार पर संभावित स्कोर की गणना करें। यदि रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो OMR Challenge विंडो के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

Re-NEET UG 2026 OMR Challenge: सबमिट करने के बाद की पूरी प्रक्रिया

OMR Challenge जमा करने के बाद NTA प्रत्येक उम्मीदवार को अलग से यह नहीं बताता कि उसका Challenge स्वीकार हुआ या अस्वीकार।

यदि सत्यापन के दौरान कोई Challenge सही पाया जाता है, तो आवश्यक सुधार सीधे Final Result और Scorecard तैयार करते समय शामिल कर दिए जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Re-NEET UG 2026 का परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि NTA ने अभी तक आधिकारिक परिणाम तिथि की पुष्टि नहीं की है।

 

 

Re NEET OMR sheet challenge 2026 FAQs

Q1. Re NEET OMR Sheet Challenge 2026 ki antim tithi kya hai?

उत्तर: उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे) तक OMR Response Challenge दर्ज कर सकते हैं।

Q2. Re NEET OMR Response Challenge ke liye kitni fees deni hogi?

उत्तर: प्रत्येक OMR Challenge (प्रश्न या डेटा फील्ड) के लिए ₹200 शुल्क निर्धारित किया गया है।

Q3. OMR Challenge aur Answer Key Challenge mein kya antar hai?

उत्तर: Answer Key Challenge में आधिकारिक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज की जाती है, जबकि OMR Challenge में रिकॉर्डेड उत्तरों में हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट की जाती है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.