Physics Wallah
banner

IBPS RRB Notification 2026 जारी, 13,706 पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू

IBPS RRB Notification 2026 जारी हो गया है। CRP RRBs-XV के तहत Office Assistant, Officer Scale-I, II और III के कुल 13,706 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। यहां जानें Vacancy, Eligibility, Application Fee, Exam Pattern और Selection Process से जुड़ी जरूरी जानकारी।
authorImageEkta Rakesh Singh1 Sept, 2026
IBPS RRB PO Clerk 2026 Notification जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB Notification 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन Common Recruitment Process (CRP RRBs-XV) के तहत Officer Scale-I, II, III और Office Assistant (Multipurpose) पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के 43 Regional Rural Banks (RRBs) में कुल 13,706 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

IBPS RRB 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। Detailed Notification में Vacancy, Eligibility, Application Fee, Exam Pattern, Selection Process और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

IBPS RRB Notification 2026 PDF Download

IBPS RRB Notification 2026 PDF IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें CRP RRBs-XV के तहत होने वाली भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें पदवार और राज्यवार Vacancy, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देश शामिल हैं।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस PDF को डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ सकते हैं, क्योंकि भर्ती से संबंधित Eligibility और Vacancy की आधिकारिक जानकारी इसी Notification में दी गई है।

IBPS RRB Notification 2026 PDF Download

IBPS RRB PO Clerk 2026

IBPS RRB 2026 भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई Table में देख सकते हैं:

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

IBPS RRB 2026

भर्ती संस्था

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)

भर्ती प्रक्रिया

CRP RRBs-XV

पद

Officers Scale-I, II, III और Office Assistants

आवेदन का माध्यम

Online

आवेदन शुरू होने की तारीख

1 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

21 सितंबर 2026

Pre-Exam Training

नवंबर 2026

Preliminary Exam

नवंबर/दिसंबर 2026

Main/Single Exam

दिसंबर 2026/जनवरी 2027

आधिकारिक वेबसाइट

ibps.in

IBPS RRB PO Clerk 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

IBPS RRB 2026 के लिए Online Registration और Application Fee Payment की प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। Pre-Exam Training नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम

तारीख/समय

Online Registration & Fee Payment

1 से 21 सितंबर 2026

Pre-Exam Training

नवंबर 2026

Preliminary Examination

नवंबर/दिसंबर 2026

Preliminary Exam Result

दिसंबर 2026/जनवरी 2027

Main/Single Examination

दिसंबर 2026/जनवरी 2027

IBPS RRB PO Clerk 2026 Exam Date कब है?

IBPS RRB 2026 में Officer Scale-I (PO) और Office Assistant (Clerk) के लिए Preliminary Exam की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। IBPS के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार Officer Scale-I Preliminary Exam 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि Office Assistant Preliminary Exam 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगा।

वहीं, Main/Single Examination 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि ये परीक्षा तिथियां IBPS द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पद-wise schedule के लिए Detailed Notification जरूर देखें।

IBPS RRB Vacancy 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती? 

IBPS RRB Vacancy 2026 के तहत Office Assistant और Officer Scale-I, II व III के पदों पर कुल 13,706 रिक्तियां जारी की गई हैं। आधिकारिक Notification के Annexure I में दी गई जानकारी के अनुसार ये 43 भाग लेने वाले Regional Rural Banks (RRBs) की State-wise Indicative Vacancies हैं। वास्तविक रूप से आवंटित पदों की संख्या Provisional Allotment के समय उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अलग हो सकती है।

पद

रिक्तियां

Office Assistant (Multipurpose)

8,183

Officer Scale-I (Assistant Manager)

4,256

Officer Scale-II (सभी विशेषज्ञताएं)

1,047

Officer Scale-III (Senior Manager)

220

कुल

13,706

Officer Scale-II में विशेषज्ञता के अनुसार रिक्तियां

Officer Scale-II के तहत अलग-अलग विशेषज्ञ पदों के लिए भी Vacancy जारी की गई है। इसका विवरण नीचे दिया गया है:

विशेषज्ञता

रिक्तियां

General Banking Officer

666

IT Officer

182

Chartered Accountant (CA)

81

Agricultural Officer

38

Law Officer

46

Treasury Manager

18

Marketing Officer

16

IBPS RRB Clerk और PO Recruitment 2026

IBPS RRB भर्ती में RRB Clerk और RRB PO नाम से जाने वाले पदों के आधिकारिक नाम क्रमशः Office Assistant (Multipurpose) और Officer Scale-I हैं।

  • RRB Clerk: Office Assistant (Multipurpose)

  • RRB PO: Officer Scale-I

  • Officer Scale-II: Specialist/General Banking Officer के पद

  • Officer Scale-III: Senior-level Officer Post

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय IBPS द्वारा इस्तेमाल किए गए आधिकारिक Post Name को ध्यान में रखना चाहिए।

IBPS RRB 2026 के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

IBPS RRB भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें आपके द्वारा चुने गए पद पर निर्भर करेंगी।

पद के अनुसार आयु सीमा

पद

निर्धारित आयु

Office Assistant (Multipurpose)

18 से 28 वर्ष

Officer Scale-I (Assistant Manager)

18 से 30 वर्ष से कम

Officer Scale-II (Manager)

21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम

Officer Scale-III (Senior Manager)

21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। Ex-Servicemen के लिए छूट संबंधित नियमों के अनुसार लागू होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • Office Assistant और Officer Scale-I: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।

  • Officer Scale-II (General Banking Officer): Graduation में कम से कम 50% अंक और बैंक/वित्तीय संस्थान में Officer के रूप में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

  • Officer Scale-II Specialist Posts: IT, CA, Law, Treasury, Marketing और Agriculture जैसे पदों के लिए संबंधित विषय की डिग्री/योग्यता के साथ निर्धारित अनुभव जरूरी है।

  • Officer Scale-III: Graduation में कम से कम 50% अंक और बैंक/वित्तीय संस्थान में Officer के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आपकी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का परिणाम 21 सितंबर 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए।

IBPS RRB 2026 आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय आपको अपनी Category के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क में GST शामिल है।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD और Office Assistant के लिए ESM

₹175

General/OBC/EWS और अन्य श्रेणियां

₹850

IBPS RRB 2026 परीक्षा पैटर्न

IBPS RRB में परीक्षा का तरीका पद के अनुसार बदलता है। Office Assistant और Officer Scale-I के लिए पहले Preliminary Exam होता है, जबकि Officer Scale-II और III के लिए सीधे Single Exam आयोजित किया जाता है।

परीक्षा

पद

प्रश्न

अधिकतम अंक

समय

Preliminary Exam

Office Assistant, Officer Scale-I

80

80

45 मिनट

Main Exam

Office Assistant, Officer Scale-I

200

200

120 मिनट

Single Exam

Officer Scale-II

240

200

150 मिनट

Single Exam

Officer Scale-III

200

200

120 मिनट

Office Assistant और Officer Scale-I की Preliminary परीक्षा में Reasoning और Numerical Ability/Quantitative Aptitude से प्रश्न पूछे जाएंगे। Main Exam में Reasoning, Computer Knowledge, General Awareness, English/Hindi Language और Numerical Ability शामिल होंगे।

Officer Scale-II की परीक्षा में Professional Knowledge के साथ Reasoning, Financial Awareness, Language, Computer Knowledge और Quantitative Aptitude & Data Interpretation से प्रश्न होंगे। Officer Scale-III के Single Exam में Reasoning, Computer Knowledge, Financial Awareness, Language और Quantitative Aptitude & Data Interpretation शामिल हैं।

IBPS RRB 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन

IBPS RRB Apply Online 2026 की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Office Assistant (Multipurpose) और Officer Scale-I, II, III के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक दिए गए हैं।

यदि कोई उम्मीदवार Office Assistant और Officer Post दोनों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे दोनों के लिए अलग-अलग Registration करना होगा और निर्धारित Application Fee का भुगतान भी अलग से करना होगा।

IBPS RRB 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

IBPS RRB 2026 का आवेदन Online Mode में किया जाएगा। आवेदन भरते समय आपको पहले अपने पद का चयन करना होगा और फिर मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी।

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. CRP RRBs-XV भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।

  3. अपने पद के अनुसार Application Link चुनें।

  4. Email ID और Mobile Number की मदद से Registration करें।

  5. Personal, Educational और Category Details भरें।

  6. Photograph, Signature और जरूरी Documents Upload करें।

  7. अपनी Category के अनुसार Application Fee जमा करें।

  8. भरी गई जानकारी को दोबारा जांचें।

  9. Application Form Submit करके Confirmation Page और Payment Receipt सुरक्षित रखें।

ध्यान दें: Office Assistant और Officer Scale-I/II/III के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग हो सकती है। यदि आप दोनों प्रकार के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो Notification में दिए गए नियमों के अनुसार अलग-अलग Registration और Fee Payment करना होगा।

IBPS RRB 2026 में चयन कैसे होगा?

आप जिस पद के लिए आवेदन करेंगे, उसी के अनुसार Selection Process तय होगा। Office Assistant के लिए Preliminary और Main Exam के आधार पर चयन होगा, जबकि Officer Scale-I में Preliminary और Main Exam के बाद Interview होगा।

Officer Scale-II और Officer Scale-III के लिए Preliminary Exam नहीं होगा। इन पदों के लिए Single Online Exam के बाद Interview आयोजित किया जाएगा। Officer Scale-I, II और III के Interviews जनवरी/फरवरी 2027 के आसपास आयोजित किए जाने की संभावना है। अंतिम चयन के बाद Provisional Allotment की प्रक्रिया होगी।

IBPS RRB PO Clerk 2026 FAQs

IBPS RRB PO Clerk 2026 ke liye aavedan kab shuru honge?

IBPS RRB PO Clerk 2026 के लिए Online Application 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

IBPS RRB 2026 ki aavedan ki antim tarikh kya hai?

उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक IBPS RRB 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

IBPS RRB 2026 me koin-koin se pad shamil hai?

IBPS RRB 2026 में Office Assistant, Officer Scale-I, Officer Scale-II और Officer Scale-III के पद शामिल हैं।

IBPS RRB 2026 ki Vacancy kab jaari hogi?

IBPS RRB Vacancy 2026 जारी हो चुकी है। IBPS ने CRP RRBs-XV की Detailed Notification में कुल 13,706 Vacancies घोषित की हैं। इनमें Office Assistant (Multipurpose), Officer Scale-I, Officer Scale-II और Officer Scale-III के पद शामिल हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.