Physics Wallah

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026: मेरिट लिस्ट PDF जारी, ये रहे इस साल के टॉप 10 टॉपर्स

एम्स दिल्ली द्वारा 4 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 घोषित कर दी गई है। परीक्षा 27 जून को हुई थी। इस मेरिट लिस्ट PDF में छात्र अपना रोल नंबर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और परसेंटाइल देख सकते हैं। क्वालीफाई करने वाले छात्र अब आगे की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
authorImagePriyanka Yadav8 Jul, 2026
AIIMS BSc Nursing Rank List 2026: मेरिट लिस्ट PDF जारी

 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जुलाई को AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा बीते 27 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम अब मेरिट लिस्ट के रूप में सामने आ चुके हैं। 

 

जिन भी अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर और अपनी ऑल इंडिया रैंक आसानी से चेक कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026: महत्वपूर्ण जानकारियां  

AIIMS दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के नतीजे पूरी तरह साफ हो चुके हैं। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 जारी कर दी है। परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तारीखों और अगले चरणों की पूरी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई तालिका में आसानी से देखें l 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

AIIMS BSc (Hons.) Nursing Entrance Exam 2026 

आयोजन प्राधिकरण 

AIIMS, नई दिल्ली 

नतीजों की स्थिति 

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 Released (जारी) 

परिणाम जारी होने की तिथि 

4 जुलाई, 2026 

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 

जल्द ही घोषित किया जाएगा 

ऑनलाइन सीट आवंटन 

जल्द ही घोषित किया जाएगा 

आधिकारिक वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in 

अगला चरण 

ऑनलाइन सीट आवंटन 

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 कैसे देखें?

परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपनी AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 और फाइनल मेरिट सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान और सीधे स्टेप्स की मदद ले सकते हैं: 

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएँ।

  • होमपेज पर दिए गए 'Academic Courses' सेक्शन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद 'B.Sc. (Hons.) Nursing' के विकल्प को चुनें।

  • अब आपके सामने AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 का नया नोटिफिकेशन लिंक दिखेगा, वहां पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट का PDF खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए 'Ctrl + F' का उपयोग करें।

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026: सीधे लिंक से देखें अपनी रैंक सूची 

जारी की गई AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 में उन सभी उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने इस प्रवेश परीक्षा को पास कर लिया है। जिन भी छात्रों का रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें अब तय आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार आगे की काउंसलिंग और ऑनलाइन सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। 

यहां दिए जा रहे सीधे लिंक से आप रैंक सूची देख सकते हैं l 

AIIMS BSC Nursing Rank List 2026 PDF Link (Active) 

इस रैंक लिस्ट PDF में नीचे दी गई मुख्य जानकारियां शामिल हैं जो कुछ इस प्रकार हैं : 

  • रोल नंबर 

  • श्रेणी/जाति वर्ग 

  • परसेंटाइल 

  • ऑल इंडिया रैंक 

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 के टॉप 10 टॉपर्स

इस साल की प्रवेश परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष स्थान पाने वाले शुरुआती 10 टॉपर्स की रोल नंबर और परसेंटाइल के साथ सूची नीचे दी जा रही है जिन्हें आप देख सकते हैं : 

रैंक 

रोल नंबर 

केटेगरी 

परसेंटाइल 

9022933 

OBC 

100.0000000 

9055165 

UR 

100.0000000 

9061334 

UR 

100.0000000 

9013232 

UR 

99.9984939 

9159063 

OBC 

99.9969878 

9004741 

OBC 

99.9969567 

9065232 

OBC 

99.9969567 

9120196 

OBC 

99.9954817 

9095719 

UR 

99.9939757 

10 

9132382 

OBC 

99.9939757 

PW AIIMS BSc Nursing टॉपर्स लिस्ट 2026

PW के छात्रों ने AIIMS BSc Nursing परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सूची में झिलमिल (Jhilmil) ने AIR 72 हासिल करके PW की ओर से सबसे बेहतर रैंक प्राप्त की है। इसके बाद ज्योत्सना सिंह और अमीषा पटेल ने भी शानदार रैंक हासिल की है। नीचे PW के AIIMS BSc Nursing 2026 के टॉप 8 टॉपर्स की सूची दी गई है। 

Name

Rank

Roll Number

Jhilmil

72

9088672

Jyotsana Singh

378

9109312

Amisha Patel

509

9065825

Shramana Ojha

599

9150789

Archita Kumari Panda

862

9063859

Sweta Kumari

958

9044806

Aditi Kumari Sah

1,687

9014945

Shreyasi Sasmal

1,728

9137101

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 के बाद क्या करें?

अगर आपका रोल नंबर इस आधिकारिक मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो आपको बिना समय गंवाए एम्स के अगले महत्वपूर्ण चरणों और ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा: 

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन: परीक्षा में सफल सभी योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन सीट आवंटन यानी Counselling के लिए नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • कॉलेज चॉइस फिलिंग: काउंसलिंग पोर्टल पर आपको अपनी पसंद के अनुसार एम्स संस्थानों के विकल्पों को चुनना और लॉक करना होगा।

  • दस्तावेज़ सत्यापन: सीट अलॉट होने के बाद आपको अपने जरूरी सर्टिफिकेट जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और जाति प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे ताकि कॉलेज रिपोर्टिंग के समय कोई दिक्कत न आए।

 

AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 FAQs

Q1. AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 kab jari hogi?

एम्स दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया रैंक लिस्ट और आधिकारिक मेरिट सूची 4 जुलाई 2026 को पूरी तरह घोषित कर दी गई है।

Q2. Main AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 merit list PDF kaha se download kar sakta hu?

आप इस मेरिट लिस्ट पीडीएफ को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. AIIMS BSc Nursing merit list PDF me kya kya details di gayi hain?

इस आधिकारिक पीडीएफ में परीक्षा पास करने वाले छात्रों का रोल नंबर, उनकी कैटेगरी (जाति वर्ग), ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कुल परसेंटाइल स्कोर जैसी मुख्य जानकारियां दी गई हैं।

Q4. Agar mera naam AIIMS BSc Nursing Rank List 2026 me aa gaya hai, to iske baad mujhe kya karna hoga?

रैंक लिस्ट में नाम आने के बाद आपको एम्स के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर काउंसलिंग के लिए नया रजिस्ट्रेशन करना होगा और कॉलेज के लिए अपनी पसंद (चॉइस फिलिंग) चुननी होगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.