Physics Wallah

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जुलाई को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने जून 2026 में परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट पूरी तरह से ऑनलाइन PDF फॉर्मेट में आया है। छात्र इस PDF में सीधे अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav13 Jul, 2026
Indian Army Nursing Assistant Result 2026 जारी

 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन आर्मी द्वारा सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई को जारी किया जा चुका है l 

जो छात्र 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा (CEE) में बैठे थे, वे पीडीऍफ़ फोर्मेट में आये इस रिजल्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इस रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। पास होने वाले सभी छात्रों को अब अगले चरण यानी फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 से जुडी संक्षिप्त जानकारी 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई सारणी में मौजूद हैं, जिससे आप एक ही नज़र में पूरी अपडेट देख सकते हैं: 

 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

इंडियन आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती 2026 

आयोजन संस्था 

भारतीय सेना (Indian Army) 

पद का नाम 

नर्सिंग असिस्टेंट (Nursing Assistant) 

परीक्षा का माध्यम 

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 

परीक्षा तिथि 

9 जून से 12 जून 2026 तक 

रिजल्ट जारी होने की तारीख 

12 जुलाई 2026 

रिजल्ट का तरीका 

ऑनलाइन PDF फॉर्मेट 

आधिकारिक वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 कैसे चेक करें? 

छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बताया गया है। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रोल नंबर सूची में ढूंढ सकते हैं: 

 

  • सबसे पहले भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए 'CEE Results' लिंक को खोलें।

  • अपने ARO के सामने लिखे 'Soldier Technical Nursing Assistant Result 2026' पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें।

  • PDF फाइल में Ctrl + F दबाकर या सर्च बॉक्स में अपना Roll Number डालकर चेक करें।

 

ध्यान दें ! अगर सूची में आपका रोल नंबर मिल जाता है, तो आप लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। अब आप तुरंत अपने फिजिकल टेस्ट (PFT) और मेडिकल जांच की तैयारी शुरू कर दें। 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 डायरेक्ट लिंक से देखें 

नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप Indian Army Nursing Assistant Result 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं l मेरिट लिस्ट PDF में केवल पास हुए छात्रों के रोल नंबर और उनके संबंधित ARO यानी भर्ती कार्यालय की जानकारी होगी। छात्र इस सूची में अपना रोल नंबर खोजकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अगर आपका रोल नंबर इस PDF में मौजूद है, तो आप अगले चरण के लिए चुन लिए गए हैं।

 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026

 

Indian Army Nursing Assistant परीक्षा के नंबर कैसे जोड़ें? 

छात्र आधिकारिक ‘आंसर की’ की मदद से अपने अनुमानित नंबर जोड़ सकते हैं। इसके लिए भारतीय सेना द्वारा तय किए गए मार्किंग सिस्टम को समझना होगा:

  • मार्किंग सिस्टम : परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए +4 नंबर दिए जाते हैं।

  • नेगेटिव मार्किंग: अगर कोई सवाल छोड़ दिया गया है यानी उत्तर नहीं दिया , तो उसके लिए कोई नंबर नहीं कटेगा।

  • सटीक गणना: सही नंबरों की जांच के लिए हमेशा विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल आंसर की का ही मिलान करें।

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 के बाद अगला चरण

जो छात्र Indian Army Nursing Assistant Result 2026 में पास होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। चुने गए छात्रों को दस्तावेज़ जांच और विभाग द्वारा तय अन्य प्रक्रियाओं में शामिल होना होगा। 

जरूरी दस्तावेज यहां देखें

  • कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • निवास प्रमाण पत्र 

  • जाति प्रमाण पत्र अगर लागू हो तो 

  • चरित्र प्रमाण पत्र 

  • एनसीसी (NCC) सर्टिफिकेट  (अगर लागू हो तो )

  • खेलकूद प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो )

  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/अन्य वैध आईडी)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • अन्य जरूरी सर्टिफिकेट

 

Indian Army Nursing Assistant Result 2026 FAQs

Q1. Indian Army Nursing Assistant Result 2026 kab aayega?

Indian Army Nursing Assistant का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Q2. Indian Army Nursing Assistant Result 2026 check karne ki official website kya hai?

छात्र अपना रिजल्ट भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Q3. Result check karne ke liye kya login details chahiye?

इस बार रिजल्ट चेक करने के लिए किसी लॉगिन डिटेल (जैसे पासवर्ड या यूजर आईडी) की जरूरत नहीं है। भारतीय सेना ने सीधे Merit List PDF जारी की है, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

Q4. Agar PDF me Roll Number mil jata hai, to iska kya matlab hai?

इसका मतलब है कि आपने लिखित परीक्षा (CEE) पास कर ली है। अब आपको भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.