
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 3 MP PNST Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्र-छात्राओं ने इस नर्सिंग परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने छात्रों के लिए एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं । परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। एडमिट कार्ड से जुडी जानकारियों के लिए लेख विस्तार से पढ़ें l
छात्र अपना MP PNST Admit Card डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। बोर्ड ने वेबसाइट के होमपेज पर ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना MP PNST Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर नीचे दी गई कुछ ज़रूरी जानकारियों को सही-सही दर्ज करना होगा, जो कुछ इस प्रकार हैं :
एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर
आपकी जन्मतिथि
माता के नाम के शुरुआती 2 अक्षर
आपके आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक
सभी छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से MP PNST Admit Card बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अपना प्रवेश पत्र तुरंत देखने और प्रिंट करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी या अंग्रेजी को चुनें।
होमपेज पर दिख रहे "Test Admit Card – Pre-Nursing Selection Test (PNST) – 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई अपनी सभी लॉगिन जानकारी सही-सही भरें।
इसके बाद 'Search' बटन पर क्लिक करें।
आपका MP PNST Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं l
MP PNST Admit Card डायरेक्ट लिंक
इस लिंक को खोलते ही आपके सामने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का मुख्य पेज खुल जाएगा। यहाँ आप अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पूछी गई अन्य जरूरी डिटेल्स भरकर अपना MP PNST Admit Card तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
अपना MP PNST Admit Card डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से ये विवरण दिए गये होते हैं:
छात्र का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
आपकी फोटो और सिग्नेचर
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के जरूरी नियम
यदि आपके एडमिट कार्ड में कोई भी गलती या स्पेलिंग मिस्टेक दिखती है, तो छात्र तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं।