राजस्थान GNM 2026 फॉर्म 29 जुलाई 2026 से जारी हो गया है। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल द्वारा GNM ट्रेनिंग कोर्स 2026-27 के लिए आवेदन शुरू किए गये हैं। योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और फीस जांच लें। 12वीं पास उम्मीदवार इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। Biology यानी PCB स्ट्रीम वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां राजस्थान GNM 2026 फॉर्म की आखिरी तारीख और सभी जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त करें l
राजस्थान GNM प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास पुरुष और महिला उम्मीदवार इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे सारणी से राजस्थान GNM 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे कोर्स, सत्र, आवेदन की तारीख, योग्यता और आवेदन माध्यम की जानकारी प्राप्त करें :
|
राजस्थान GNM प्रवेश 2026 से जुड़ी जानकारी |
विवरण |
|
कोर्स |
जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) |
|
सत्र |
2026-27 |
|
प्रवेश कराने वाली संस्था |
राजस्थान नर्सिंग काउंसिल |
|
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
आवेदन शुरू होने की तारीख |
29 जुलाई 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तारीख |
11 अगस्त 2026 |
|
शैक्षणिक योग्यता |
10+2 पास |
|
आवेदन के लिए कौन पात्र है |
पुरुष और महिला उम्मीदवार |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
rajswasthya.rajasthan.gov.in |
राजस्थान GNM 2026 प्रवेश से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं। नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, पात्रता, आयु सीमा, फीस और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया समझने और जरूरी शर्तों की जांच करने में आसानी होगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।
राजस्थान GNM 2026 का अधिकारिक सूचना
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम अंक और आयु सीमा से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है।
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी 12वीं पास होना जरूरी है।
PCB (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) स्ट्रीम वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योग्य PCB उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर नियमों के अनुसार अन्य स्ट्रीम के उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है।
सामान्य, OBC, MBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के 12वीं में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक जरूरी हैं।
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों की आयु 17 से 28 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की आयु 17 से 34 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म की आवेदन फीस उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। इसकी पूरी जानकारी यहां देखें :
General: ₹220
OBC: ₹220
EWS: ₹220
SC: ₹110
ST: ₹110
नोट : फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या e-Mitra सेवा के जरिए किया जा सकता है।
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे आवेदन पेज पर जा सकते हैं और समय पर फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं :
सबसे पहले राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर Rajasthan GNM Admission 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म में भरी सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
राजस्थान GNM 2026 फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इससे आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र, यदि जरूरी हो
श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
चालू मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
अन्य आवश्यक सहायक प्रमाण पत्र
राजस्थान GNM 2026 में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरने से पहले पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। आवेदन से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।