Physics Wallah

RRB Nursing Superintendent 2026 नई भर्ती : कब आएगा नोटिफिकेशन?

RRB Nursing Superintendent 2026 के लिए रेलवे जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। कुल 600 पैरामेडिकल पदों में से 372 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के होंगे। अगस्त में इसका पूरा नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। परीक्षा मार्च 2027 के आसपास होने की संभावना है, इसलिए छात्र अभी से तैयारी शुरू कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav23 Jul, 2026
RRB Nursing Superintendent 2026 नई भर्ती : कब आएगा नोटिफिकेशन?

RRB Nursing Superintendent 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खास खबर है । रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही पैरामेडिकल कैटेगरी में 600 पदों पर बहाली निकालने वाला है। इसमें सबसे ज्यादा 372 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के रहने वाले हैं। जो छात्र रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त में देखने को मिल सकता है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी ।

RRB Nursing Superintendent 2026 का मुख्य विवरण

रेलवे बोर्ड ने 2026 भर्ती के लिए कुल 600 पद जारी किए हैं, जिनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 372 पद शामिल हैं। जानिए इस भर्ती की अन्य मुख्य जानकारियां। 

 

कुल पैरामेडिकल पद 

600 वैकेंसी 

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पद 

372 वैकेंसी (पे-लेवल 7) 

नोटिफिकेशन की तारीख 

अगस्त 2026 (संभावित) 

आवेदन की शुरुआत 

सितंबर 2026 (संभावित) 

परीक्षा का समय 

फरवरी-मार्च 2027 

 

 

RRB Paramedical Category Vacancies 2026 की पूरी जानकारी

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार वर्ष 2026 के लिए पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 600 स्वीकृत पदों का विवरण इस प्रकार है: 

 

पद का नाम 

पे-लेवल 

स्वीकृत पद 

डायलिसिस तकनीशियन 

Level 6 

01 

ईसीजी तकनीशियन 

Level 4 

04 

लैब असिस्टेंट ग्रेड II

Level 3 

31 

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट 

Level 7 

372 

फार्मासिस्ट - एंट्री ग्रेड 

Level 5 

120 

रेडियोग्राफर / एक्स-रे तकनीशियन 

Level 5 

25 

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II 

Level 6 

43 

ऑप्टोमेट्रिस्ट 

Level 4 

02 

ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट 

Level 6 

02 

कुल पद 

 

600 

 

RRB Nursing Superintendent 2026 अधिसूचना 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Nursing Superintendent भर्ती 2026 का विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। नोटिफिकेशन में पदों का श्रेणीवार विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

RRB Nursing Superintendent 2026 ऑनलाइन आवेदन

RRB Nursing Superintendent 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड और आवेदन शुल्क जमा करके अपना फॉर्म पूरा कर सकेंगे।
RRB Nursing Superintendent 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक (जल्द सक्रिय होगा)

RRB Nursing Superintendent 2026: योग्यता और नियम

आरआरबी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए GNM या B.Sc Nursing पास होना और नर्सिंग काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य शर्त रखी गई है। 

  • शैक्षणिक योग्यता: GNM या B.Sc Nursing पास कर चुके छात्र इसमें फॉर्म भर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन: आपका स्टेट नर्सिंग काउंसिल या INC में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

  • प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन: अगर आपके पास प्रोविजनल सर्टिफिकेट है, तो भी आप आवेदन कर सकेंगे ।

RRB Nursing Superintendent 2026: परीक्षा की तैयारी

मार्च 2027 में प्रस्तावित इस परीक्षा में नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग दोनों विषयों के कठिन सवाल पूछे जाएंगे। छात्र आज ही से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

  • पाठ्यक्रम : परीक्षा में नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग दोनों विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।

  • तैयारी का समय: परीक्षा मार्च 2027 में होने की उम्मीद है, इसलिए आपके पास तैयारी के लिए काफी समय है।

  • लाइव क्लासेस:  PW की नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग दोनों विषयों की लाइव क्लास के जरिए आप अपनी पढ़ाई बेहतर कर सकते हैं।

Explore the Nursing Online Coaching to access essential resources for Nursing exam preparation, including detailed insights and strategies. Dive into the Nursing 2026 for structured courses and focused study plans designed to help aspirants excel in their exams.

RRB Nursing Superintendent 2026 FAQs

Q1. RRB Nursing Superintendent 2026 ka notification kab aayega?

उत्तर: आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2026 तक जारी होने की पूरी उम्मीद है।

Q2. Online application form kab se bhare jayenge?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

Q3. Total kitni vacancies nikli hain?

उत्तर: पैरामेडिकल में कुल 600 पद हैं, जिनमें से नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 372 पद स्वीकृत किए गए हैं।

Q4. Kya GNM pass students isme apply kar sakte hain?

उत्तर: हाँ, GNM और B.Sc Nursing दोनों पास कर चुके छात्र इस भर्ती के लिए योग्य हैं।

Q5. Registration ke liye kya zaroori hai?

Q5. Registration ke liye kya zaroori hai?
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.