Physics Wallah
banner

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: हॉल टिकट जारी होने की तारीख और डाउनलोड प्रक्रिया

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, समय और पाली की जानकारी होगी। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
authorImagePriyanka Yadav21 Jul, 2026
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: हॉल टिकट जारी होने की तारीख और डाउनलोड प्रक्रिया

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इसकी संभावित तिथि 24 जुलाई हो सकती है l जो भी उम्मीदवार सीबीटी 1 में सफल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों से अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 का मुख्य विवरण 

परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और रिपोर्टिंग नियमों की सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यह विवरण जानना बेहद जरूरी है ताकि आखिर समय पर कोई गडबडी न हो। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती एजेंसी 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 

परीक्षा का नाम 

RRB ALP CBT 2 परीक्षा 2026 

परीक्षा की तारीख 

28 जुलाई 2026 

परीक्षा की शिफ्ट 

प्रथम पाली: सुबह 09:30 से दोपहर 12:00 बजे तक 


द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 से शाम 05:00 बजे तक 

एग्जाम सिटी स्लिप 

18 जुलाई 2026 (जारी) 

एडमिट कार्ड की तारीख 

जल्द उपलब्ध होगा (परीक्षा से 4 दिन पहले) 

आधिकारिक वेबसाइट 

rrbapply.gov.in 

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

 यह आसान चरण-दर-चरण प्रक्रिया अभ्यार्थियों का समय बचाती है, तकनीकी उलझनें दूर करती है और उन्हें बिना किसी परेशानी के सीधा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मदद करती है। इसलिए अभ्यार्थी नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं: 

 

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

 

अपने संबंधित रेलवे क्षेत्र (RRB Region) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

 

  1. डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

 

होमपेज पर दिए गए "RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

 

  1. लॉगिन विवरण दर्ज करें

 

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

 

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

 

आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 में दर्ज जानकारी

एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र या फोटो में किसी भी गलती से परीक्षा के दिन हॉल में प्रवेश रुक सकता है। समय रहते विवरण जांचने से गलती सुधारी जा सकती है। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

ध्यान दें: परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना आवश्यक है। पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दिन निम्नलिखित चीजें साथ रखें—

  • RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 का प्रिंटआउट।

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध मूल फोटो पहचान पत्र।

  • यदि आधिकारिक निर्देशों में उल्लेख हो, तो हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो भी साथ रखें।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन समय पर पूरा हो सके।

RRB ALP CBT 2 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता, इसलिए समय से पहले पहुंचना आवश्यक है।

इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार केवल अनुमत दस्तावेज और आवश्यक सामग्री ही अपने साथ लेकर जाएं तथा परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 डाउनलोड न होने पर क्या करें?

अगर आपको RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 डाउनलोड करते समय कोई समस्या आ रही है, तो घबराएं नहीं। आप नीचे दिए गए तरीकों से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं:

  • लॉगिन विवरण पुनः जांचें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सही दर्ज कर रहे हैं या नहीं, यह एक बार ध्यान से मिला लें।

  • वेब ब्राउज़र बदलें या क्लियर करें: कई बार ब्राउज़र की कुकीज़ या कैश के कारण दिक्कत आती है। आप ब्राउज़र बदलें या प्राइवेट/इन्कॉग्निटो विंडो में खोलकर प्रयास करें।

  • सर्वर डाउन होने पर प्रतीक्षा करें: अगर वेबसाइट धीमी चल रही है, तो अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर पर लोड हो सकता है। कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें।

भर्ती बोर्ड (RRB Helpline) से संपर्क करें: यदि सभी विवरण सही होने के बाद भी आपका RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो तुरंत अपने संबंधित आरआरबी (RRB) क्षेत्र की आधिकारिक हेल्पडेस्क या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 FAQs

Q1. RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 kab jaree hoga?

परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले, यानी 24 जुलाई 2026 तक एडमिट कार्ड जारी होने की पूरी उम्मीद है।

Q2. RRB ALP CBT 2 Exam Date kya hai?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q3. Admit Card download karne ke liye kaun sa vivaran chahiye?

अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Password) की आवश्यकता होगी।

Q4. Kya City Intimation Slip hi Admit Card hai?

नहीं, सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देती है। परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल आधिकारिक एडमिट कार्ड से ही मिलेगा।

Q5. RRB ALP CBT 2 Admit Card download nahi ho raha, kya karein?

अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जांचें, ब्राउज़र की हिस्ट्री/कैश क्लियर करें या थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें। फिर भी समस्या न सुलझे तो तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.