Physics Wallah
banner

RRB Group D परीक्षा 2026 आज: शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम डे गाइडलाइंस और जरूरी दस्तावेज

RRB Group D CBT Exam 2026 आज से निर्धारित शिफ्टों में आयोजित हो रहा है। उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ रखें तथा RRB द्वारा जारी सभी एग्जाम डे गाइडलाइंस का पालन करें।
authorImageEkta Rakesh Singh3 Aug, 2026
RRB Group D परीक्षा 2026 आज

 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज से RRB Group D CBT Exam 2026 आयोजित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आज निर्धारित है, उन्हें अपनी शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए RRB Group D Admit Card 2026, वैध फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। 

RRB Group D परीक्षा 2026 आज

आज से RRB Group D CBT Exam 2026 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चार शिफ्टों में आयोजित होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करें और गेट बंद होने से पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।

RRB Group D City Intimation Slip 2026: परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

RRB Group D CBT 2026 में आज परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर (Exam City), परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी पहले से देख सकते हैं, जिससे वे एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

RRB Group D (Level-1) CBT 2026

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि

24 जुलाई 2026 से

RRB Group D परीक्षा तिथि

03 अगस्त से 25 अगस्त 2026

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

31 जुलाई 2026 से

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.rrbapply.gov.in 

RRB ग्रुप D शिफ्ट का समय 2026

RRB Group D CBT 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी शिफ्टों की रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और परीक्षा समय एक नजर में देख सकते हैं।

शिफ्ट

रिपोर्टिंग टाइम

गेट बंद होने का समय

परीक्षा प्रारंभ

परीक्षा समाप्त

शिफ्ट 1

7:30 AM

8:30 AM

9:00 AM

10:30 AM

शिफ्ट 2

11:15 AM

12:15 PM

12:45 PM

2:15 PM

शिफ्ट 3

3:00 PM

4:00 PM

4:30 PM

6:00 PM

शिफ्ट 4

6:45 PM

7:45 PM

8:15 PM

9:45 PM

गेट बंद होने के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को सामान्यतः प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती, चाहे देरी का कारण कुछ भी हो। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30–45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

RRB Group D परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज अवश्य साथ रखें:

  • RRB Group D Admit Card 2026 (प्रिंटेड कॉपी)

  • मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhaar/PAN/Voter ID/Passport/Driving Licence)

  • आधार कार्ड (यदि एडमिट कार्ड में निर्देशित हो)

  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

  • RRB द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हों)

परीक्षा केंद्र के अंदर क्या ले जाना प्रतिबंधित है?

उम्मीदवार निम्नलिखित वस्तुएं परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं:

  • मोबाइल फोन

  • स्मार्ट वॉच

  • ब्लूटूथ डिवाइस

  • ईयरफोन

  • कैलकुलेटर

  • लिखित नोट्स या किताबें

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

  • बैग (यदि अनुमति न हो)

RRB ग्रुप D परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश

परीक्षा के दिन उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन करें:

  • रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

  • बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।

  • सुरक्षा जांच के दौरान सभी निर्देशों का पालन करें।

  • केवल अनुमत वस्तुएँ ही साथ रखें।

  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।

  • परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष न छोड़ें, जब तक अनुमति न मिले।

परीक्षा केंद्र पर समस्या होने पर क्या करें?

यदि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या आती है, तो तुरंत वहां मौजूद RRB अधिकारियों से संपर्क करें।

  • एडमिट कार्ड में नाम या फोटो संबंधी समस्या

  • फोटो पहचान पत्र से जुड़ी समस्या

  • परीक्षा केंद्र ढूंढने में कठिनाई

  • बायोमेट्रिक सत्यापन में समस्या

ऐसी स्थिति में स्वयं निर्णय लेने के बजाय परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

 

RRB Group D pariksha 2026 aaj FAQs

Q1. RRB Group D pariksha 2026 kitni shifton mein aayojit ki ja rahi hai?

Ans. RRB Group D CBT 2026 आज कुल चार शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।

Q2. RRB Group D pariksha kendra par kaun-kaun se dastavej le jana anivarya hai?

Ans. उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र तथा RRB द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

Q3. Yadi ummedwar gate band hone ke baad pariksha kendra pahunche to kya pravesh milega?

Ans. नहीं, गेट बंद होने के बाद सामान्यतः उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.