Physics Wallah
banner

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 जारी: 29 जुलाई से शुरू होगा PET, जानें शेड्यूल और परीक्षा केंद्र

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 घोषित कर दी गई है। 2,373 शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक अजमेर में किया जाएगा। यहां PET का पूरा शेड्यूल, परीक्षा केंद्र, फिजिकल टेस्ट मानक और ई-कॉल लेटर डाउनलोड से जुड़ी पूरी जानकारी देखें।
authorImageEkta Rakesh Singh13 Jul, 2026
RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 जारी: 29 जुलाई से शुरू होगा PET

 

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने CEN संख्या 08/2024 के तहत लेवल-1 पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का PET 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक अजमेर (राजस्थान) में आयोजित किया जाएगा। 

CBT में सफल उम्मीदवारों को PET में शामिल होने के लिए ई-कॉल लेटर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। यहां जानें RRB ग्रुप D PET 2026 की परीक्षा तिथि, शेड्यूल, परीक्षा केंद्र, फिजिकल टेस्ट मानक, कॉल लेटर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 

RRB ग्रुप D फिजिकल परीक्षा तिथि 2026

RRB ग्रुप D अजमेर फिजिकल परीक्षा 2026 का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक CEN संख्या 08/2024 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1 जुलाई 2026 को 2,373 अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का CBT परिणाम घोषित किया था।

PET का आयोजन G.L.O. ग्राउंड, A.D.S.A. स्टेडियम, DRM ऑफिस के पास, मॉल रोड, अजमेर – 305001 में होगा। PET के लिए ई-कॉल लेटर उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026: मुख्य बिंदु

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 घोषित कर दी गई है। यहां PET शेड्यूल, परीक्षा केंद्र, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या, पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट मानक और कॉल लेटर से जुड़ी जानकारी देखें।

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण

रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

भर्ती

RRB ग्रुप D (लेवल-1 पद)

CEN संख्या

08/2024

नोटिस जारी होने की तिथि

8 जुलाई 2026

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार

2,373

PET तिथि

29 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026

PET परीक्षा केंद्र

G.L.O. ग्राउंड, A.D.S.A. स्टेडियम, DRM ऑफिस के पास, मॉल रोड, अजमेर – 305001

आधिकारिक वेबसाइट

rrcjaipur.in

RRB ग्रुप D PET शेड्यूल 2026

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होंगे।

कार्यक्रम

तिथि

CBT परिणाम घोषित

1 जुलाई 2026

PET नोटिस जारी

8 जुलाई 2026

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

29 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 PDF

RRC जयपुर द्वारा RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 PDF जारी कर दी गई है। इसमें PET शेड्यूल, परीक्षा केंद्र, पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल मानक, PET कॉल लेटर की जानकारी और 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले फिजिकल टेस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

RRB ग्रुप D फिजिकल डेट 2026 PDF

RRB ग्रुप D PET 2026 परीक्षा केंद्र: जानें फिजिकल टेस्ट कहां होगा 

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन निम्नलिखित परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा:

G.L.O. ग्राउंड

A.D.S.A. स्टेडियम

DRM ऑफिस के पास, मॉल रोड

अजमेर – 305001, राजस्थान

RRB ग्रुप D फिजिकल टेस्ट मानक 2026

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए निम्नलिखित मानक निर्धारित किए गए हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में बिना वजन नीचे रखे ले जाना होगा।

  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में बिना वजन नीचे रखे ले जाना होगा।

  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी।

RRB ग्रुप D PET कॉल लेटर 2026: कब और कैसे मिलेगा ई-कॉल लेटर?

रेलवे भर्ती सेल, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल के माध्यम से भेजेगा। इसके बाद उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए अपना PET ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

 

RRB group D physical date 2026 jari faq

Q1. RRB group D PET 2026 kab aayojit kiya jaega?

RRB ग्रुप D फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

Q2. RRB group D PET 2026 ka pariksha kendra kahan hai?

PET का आयोजन G.L.O. ग्राउंड, A.D.S.A. स्टेडियम, DRM ऑफिस के पास, मॉल रोड, अजमेर (राजस्थान) में होगा।

Q3. RRB group D PET e-coll letter kaise milega?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET ई-कॉल लेटर की जानकारी SMS और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी, जिसके बाद वे अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.