Physics Wallah
banner

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 जारी :जानिए कब होगी परीक्षा

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है। CBT परीक्षा 14 और 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav13 Jul, 2026
RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 जारी :जानिए कब होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 14 और 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पूरी करें और RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट से परीक्षा शहर (Exam City Slip), एडमिट कार्ड तथा अन्य जरूरी अपडेट समय-समय पर डाउनलोड करते रहें। 

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026: ऑफिशियल नोटिस जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 29 जून 2026 को परीक्षा का ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। जिन छात्रों ने RRB Ministerial and Isolated Categories के पदों के लिए फॉर्म भरा है, उन्हें CBT परीक्षा में शामिल होना होगा। अपनी तैयारी अच्छी रखें और परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखें। छात्र यहाँ दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक नोटिस देख सकते हैं l 

 

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 Notice PDF Download 

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा कुल 311 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जो छात्र इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे नीचे दी गई सारणी से परीक्षा की तारीख, एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी टाइमलाइन आसानी से देख सकते हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - ऑनलाइन 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - ऑनलाइन 

एग्जाम सिटी स्लिप लिंक

4 जुलाई 2026 से एक्टिव है 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

10 जुलाई 2026 से आधिकारिक तौर पर उपलब्ध 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अवधि 

आपकी परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले तक 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियाँ 

14 जुलाई और 15 जुलाई 2026 

परीक्षा का माध्यम 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - ऑनलाइन 

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 : एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 10 जुलाई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। आप अपनी परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स को अपनाएं : 

अपने रीजन की रेलवे (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर "CEN 08/2025 एडमिट कार्ड" या RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।

स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आते ही उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ध्यान दें! एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपना एक पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जरूर ले जाएं।

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 : एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक 

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रेलवे (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर जाएं। लॉग इन करते ही आपका हॉल टिकट मिल जाएगा। आपकी परीक्षा की शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा शुरू होने की पूरी जानकारी आपके इसी एडमिट कार्ड में दी गई है। छात्र यहाँ दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

Download Admit Card  

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 के लिए जरूरी दिशा निर्देश 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर नकल और धांधली को रोकने के लिए पहचान जांच से जुड़े कुछ कड़े नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए जरूरी है:

बायोमेट्रिक जांच : परीक्षा हॉल में जाने से पहले सभी छात्रों का फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे का निशान स्कैन किया जाएगा। इस जांच के बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स : परीक्षा केंद्र पर अपना आधार कार्ड या फिर डाउनलोड किया हुआ ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।

आधार कार्ड अनलॉक रखें: पहले से चेक कर लें कि आपका आधार कार्ड UIDAI वेबसाइट पर लॉक न हो। अगर वह अनलॉक होगा, तभी मशीन आपके फिंगरप्रिंट को आसानी से पढ़ पाएगी।

नाम और जन्मतिथि: आपके आधार कार्ड में लिखा नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपकी 10वीं की मार्कशीट में है। आपकी फोटो और पिता का नाम भी सही होना चाहिए।

 

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 FAQs

Q1: RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 kab hai?

इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया जा रहा है।

Q2: RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Date 2026 official notice kab release hua tha?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस परीक्षा की तारीखों का ऑफिशियल नोटिस 29 जून 2026 को जारी किया था।

Q3: Exam shift aur timing ki jaankari kab aur kaha milegi?

परीक्षा की शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा की अवधि की पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होगी। इसके अलावा बोर्ड जल्द ही विस्तृत टाइम-टेबल भी जारी करेगा।

Q4: Admit card kab se download kar sakte hain?

छात्र अपनी परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले यानी 10 जुलाई 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.