Physics Wallah

RRB NTPC 2026 Graduate Notification जारी, 3,548 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

RRB NTPC 2026 Graduate Notification जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से 3,548 पदों को भरा जाएगा। RRB NTPC Graduate भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

authorImageEkta Rakesh Singh8 Oct, 2026
RRB NTPC 2026 Graduate Notification जारी

RRB NTPC 2026 Graduate Notification जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 06/2026 के तहत Graduate Level के 3,548 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। RRB NTPC Graduate भर्ती में Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 UG CBT 2 में Negative Marking से कैसे बचें? जानें जरूरी बातें

RRB NTPC 2026 Graduate Notification 

RRB NTPC 2026 Graduate Notification में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, आवेदन की तारीख, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क आदि शामिल हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

RRB NTPC 2026 Graduate Level

भर्ती संस्था

Railway Recruitment Boards (RRB)

नोटिफिकेशन नंबर

CEN No. 06/2026

कुल पद

3,548

पद

Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant Cum Typist, Senior Clerk Cum Typist

नौकरी का स्थान

पूरे भारत में

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB NTPC 2026 Graduate महत्वपूर्ण तारीखें 

RRB NTPC Graduate भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें उम्मीदवारों के लिए नीचे दी गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा।

इवेंट

तारीख

Employment News में नोटिस की तारीख

26 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

8 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

6 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

8 नवंबर 2026

आवेदन सुधार विंडो

9 से 18 नवंबर 2026

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 UG CBT 2 में Time Management कैसे करें? जानें आसान तरीका

RRB NTPC 2026 Graduate Notification PDF लिंक

RRB NTPC 2026 Graduate Notification PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस PDF में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियां, महत्वपूर्ण तारीखें, पात्रता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया आदि देख सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से RRB NTPC Graduate Notification PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC 2026 Graduate Notification PDF लिंक

RRB NTPC Graduate Application Form 2026 लिंक

उम्मीदवार RRB NTPC Graduate Application Form 2026 आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी विवरण सही होना सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2026 है।

RRB NTPC Graduate Application Form 2026 (लिंक 8 अक्टूबर को एक्टिव होगा)

RRB NTPC 2026 Graduate पदों के अनुसार कितनी वैकेंसी? 

RRB NTPC Graduate Level भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के पद शामिल हैं।

पद का नाम

पे लेवल

रिक्तियां

Chief Commercial Cum Ticket Supervisor

Level 6

127

Goods Train Manager

Level 6

2,750

Junior Accounts Assistant Cum Typist

Level 5

300

Senior Clerk Cum Typist

Level 5

371

कुल

—

3,548

RRB NTPC 2026 Graduate योग्यता 

RRB NTPC Graduate Level भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा 

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Age Relaxation

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • SC/ST: 5 वर्ष

  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष

  • PwBD: 10 से 15 वर्ष तक

RRB NTPC 2026 Graduate आवेदन शुल्क

RRB NTPC Graduate भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

  • General, OBC और EWS: ₹500

  • SC, ST, Female, PwBD, Ex-Servicemen, Minorities और EBC: ₹250

  • General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1st Stage CBT में शामिल होने के बाद ₹400 वापस किए जाएंगे।

  • अन्य निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1st Stage CBT में शामिल होने के बाद ₹250 का पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।

  • शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 Exam Day Guidelines 2026: जरूरी Documents, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र के नियम

RRB NTPC 2026 Graduate चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Graduate Level भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. 1st Stage Computer Based Test (CBT)

  2. 2nd Stage Computer Based Test (CBT)

  3. Document Verification (DV)

  4. Medical Examination

उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने के लिए संबंधित चरण में निर्धारित मानदंड पूरा करना होगा।

नोट: दिए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में Typing Skill Test नहीं है।

RRB NTPC Graduate Syllabus 2026

RRB NTPC Graduate Syllabus 2026 में मुख्य रूप से तीन विषय शामिल हैं। CBT परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इन विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अध्ययन करना चाहिए।

  • Mathematics

  • General Awareness

  • General Intelligence and Reasoning

RRB NTPC Graduate परीक्षा पैटर्न 2026

RRB NTPC Graduate भर्ती में 1st Stage CBT और 2nd Stage CBT आयोजित किए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में Mathematics, General Awareness और General Intelligence & Reasoning से प्रश्न पूछे जाएंगे।

1st Stage CBT

  • कुल प्रश्न: 100

  • अवधि: 90 मिनट

  • General Awareness: 40 प्रश्न

  • Mathematics: 30 प्रश्न

  • General Intelligence & Reasoning: 30 प्रश्न

  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक

2nd Stage CBT

  • कुल प्रश्न: 120

  • अवधि: 90 मिनट

  • General Awareness: 50 प्रश्न

  • Mathematics: 35 प्रश्न

  • General Intelligence & Reasoning: 35 प्रश्न

  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक

RRB NTPC 2026 Graduate मेडिकल फिटनेस 

RRB NTPC भर्ती में Document Verification के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार उम्मीदवारों की शारीरिक और दृष्टि संबंधी फिटनेस जांची जाएगी।

A-2 Medical Standard

A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड के लिए उम्मीदवार का सभी प्रकार से शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। दूर की दृष्टि 6/9, 6/9 बिना चश्मे के होनी चाहिए। निकट दृष्टि के लिए Sn 0.6, 0.6 तथा Colour Vision, Binocular Vision, Night Vision और Myopic Vision टेस्ट में निर्धारित मानक पूरा करना होगा।

B-2 Medical Standard

B-2 मेडिकल स्टैंडर्ड में दूर की दृष्टि 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के होनी चाहिए। लेंस की पावर 4D से अधिक नहीं होनी चाहिए। जहां आवश्यक हो, वहां निकट दृष्टि के लिए Sn 0.6, 0.6 और Field of Vision आदि के मानकों को पूरा करना होगा।

C-2 Medical Standard

C-2 मेडिकल स्टैंडर्ड के लिए दूर की दृष्टि 6/12, Nil चश्मे के साथ या बिना चश्मे के होनी चाहिए। जहां पढ़ने या नजदीक से काम करने की आवश्यकता हो, वहां निकट दृष्टि के लिए Sn 0.6 का मानक लागू होगा।

RRB NTPC 2026 के लिए राष्ट्रीयता की पात्रता 

RRB NTPC Graduate भर्ती के लिए उम्मीदवार को निम्न में से किसी एक श्रेणी से संबंधित होना चाहिए:

  • भारत का नागरिक

  • नेपाल का नागरिक

  • भूटान का नागरिक

  • ऐसा भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका या पूर्वी अफ्रीकी देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आया हो।

नेपाल, भूटान और संबंधित अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।

RRB NTPC Graduate सैलरी 2026

RRB NTPC Graduate Level भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग Pay Level में वेतन दिया जाएगा।

पद

Pay Level

प्रारंभिक वेतन

Chief Commercial Cum Ticket Supervisor

Level 6

₹35,400

Goods Train Manager

Level 6

₹35,400

Junior Accounts Assistant Cum Typist

Level 5

₹29,200

Senior Clerk Cum Typist

Level 5

₹29,200

RRB NTPC Graduate 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

RRB NTPC Graduate भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर RRB NTPC Graduate Level CEN 06/2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।

  5. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।

  8. फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 Notification: 5,165 पदों का Post-Wise विवरण

RRB NTPC 2026 Graduate FAQs

1. RRB NTPC 2026 Graduate bharti me kitane pad hai?

RRB NTPC Graduate भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

2. RRB NTPC Graduate 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3. RRB NTPC Graduate 2026 ke liye shaikshanik yogyata kya hai?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

4. RRB NTPC Graduate 2026 me chayan kaise hoga?

उम्मीदवारों का चयन 1st Stage CBT, 2nd Stage CBT, Document Verification और Medical Examination के आधार पर होगा।
Popup Close ImagePopup Open Image

Have questions about your prep?

Our experts can answer all your questions
Have questions about your prep?
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.