Physics Wallah

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 जारी, 1,688 संभावित पदों पर भर्ती

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 का Indicative Notice जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 07/2026 के तहत Non-Technical Popular Categories (Undergraduate) के लिए 1,688 संभावित रिक्तियां जारी की हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh6 Oct, 2026
RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 जारी

 

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 का Indicative Notice जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 07/2026 के तहत Non-Technical Popular Categories (Undergraduate) के लिए 1,688 संभावित पदों की घोषणा की है। नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने और 13 नवंबर 2026 तक चलने की संभावना है। उम्मीदवार यहां RRB NTPC Undergraduate 2026 की वैकेंसी, आवेदन तारीख, योग्यता और भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें Result, Merit List और Cut Off

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026

Details

भर्ती बोर्ड

Railway Recruitment Boards (RRBs)

मंत्रालय

Ministry of Railways

CEN नंबर

07/2026

भर्ती

NTPC Undergraduate

कैटेगरी

Non-Technical Popular Categories

कुल संभावित पद

1,688

Pay Level

Level 2 और Level 3

आवेदन मोड

ऑनलाइन

आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख

15 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम संभावित तारीख

13 नवंबर 2026

आयु की गणना की तारीख

1 जनवरी 2027

आवेदन वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB NTPC Undergraduate 2026 जानें संभावित पदों की संख्या 

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 के Indicative Notice में 1,688 Tentative Vacancies बताई गई हैं। ये रिक्तियां सभी RRBs के लिए संकेतात्मक रूप से दी गई हैं। पदों का Pay Level Level 2 और Level 3 है।

ध्यान दें कि 1,688 पद tentative/indicative vacancies हैं। पदवार और जोनवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी संबंधित CEN 07/2026 में दी जाएगी। आवश्यकता और भर्ती प्रक्रिया के अनुसार रिक्तियों में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 1 Cut Off 2026 जारी, चेक करें Zone-Wise कट-ऑफ

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 PDF

RRB ने फिलहाल Indicative Notice जारी किया है। इस नोटिस का उद्देश्य उम्मीदवारों को आगामी भर्ती प्रक्रिया के बारे में पहले से जानकारी देना और आवेदन के लिए तैयार रहने का अवसर देना है।

विस्तृत CEN 07/2026 में पात्रता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर चेक करना चाहिए।

RRB NTPC Undergraduate 2026 आवेदन तिथि 

Indicative Notice के अनुसार RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

हालांकि, दोनों तारीखें नोटिस में Tentative बताई गई हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए विस्तृत CEN का इंतजार करना चाहिए।

Event

Date

Indicative Notice

26 सितंबर 2026

Application Start

15 अक्टूबर 2026 (Tentative)

Last Date to Apply

13 नवंबर 2026 (Tentative)

आयु की गणना

1 जनवरी 2027

परीक्षा तिथि

बाद में घोषित की जाएगी

Admit Card

बाद में घोषित किया जाएगा

Result

बाद में घोषित किया जाएगा

RRB NTPC Undergraduate योग्यता 2026

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 की विस्तृत पात्रता शर्तें CEN 07/2026 में जारी की जाएंगी। Indicative Notice में अभी केवल भर्ती की प्रारंभिक जानकारी दी गई है।

उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, मेडिकल स्टैंडर्ड और अन्य पात्रता संबंधी नियमों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन देखना होगा।

नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों की आयु की गणना के लिए 1 जनवरी 2027 को आधार तिथि रखा गया है।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 UG CBT 2 में Negative Marking से कैसे बचें? जानें जरूरी बातें

RRB NTPC Undergraduate 2026 आवेदन कैसे करें?

विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए RRB की निर्धारित वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सामान्य रूप से उम्मीदवारों को निम्न चरणों का पालन करना होगा:

  1. सबसे पहले आधिकारिक RRB आवेदन वेबसाइट पर जाएं।

  2. CEN 07/2026 NTPC Undergraduate से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।

  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।

  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।

  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें।

नोट: आवेदन की पूरी प्रक्रिया और शुल्क से संबंधित नियम विस्तृत CEN में दिए जाएंगे।

RRB NTPC Undergraduate 2026 चयन प्रक्रिया 

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 की विस्तृत चयन प्रक्रिया की जानकारी CEN 07/2026 में दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के चरणों और अन्य चयन संबंधी शर्तों के लिए आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

RRB NTPC Undergraduate 2026: आवेदन से पहले जरूरी निर्देश 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपने Aadhaar विवरण को अपडेट और सत्यापित रखने की सलाह दी है। नोटिस के अनुसार Aadhaar में नाम और जन्मतिथि का विवरण 10वीं की मार्कशीट में दिए गए नाम और जन्मतिथि से मेल खाना चाहिए।

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले Aadhaar में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स, जैसे Fingerprint और Iris, अपडेट रखने की भी सलाह दी गई है।

Indicative Notice केवल आगामी भर्ती की जानकारी देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित सभी नियम, शर्तें, पात्रता, मानदंड और अन्य आवश्यकताएं विस्तृत CEN 07/2026 के अनुसार लागू होंगी।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 UG CBT 2 में Time Management कैसे करें? जानें आसान तरीका

 

RRB NTPC Undergraduate Notification 2026 FAQs

RRB NTPC Undergraduate 2026 me kitane pad hai?

Indicative Notice के अनुसार NTPC Undergraduate भर्ती में 1,688 संभावित पद हैं।

RRB NTPC Undergraduate 2026 ke aavedan kab shuru honge?

आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावित है। यह तारीख अभी Tentative है।

RRB NTPC Undergraduate 2026 aavedan ki antim tarikh kya hai?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 संभावित है। अंतिम तारीख की पुष्टि विस्तृत CEN जारी होने के बाद होगी।
Popup Close ImagePopup Open Image

Have questions about your prep?

Our experts can answer all your questions
Have questions about your prep?
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.