Physics Wallah

RRB Technician Exam Date 2026 जारी, 6 से 9 अक्टूबर तक होगी परीक्षा

RRB Technician Exam Date 2026 जारी कर दी गई है। RRB Technician Gr. I और Technician Gr. III की CBT परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। Exam City और Date की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि E-Call Letter परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
authorImageEkta Rakesh Singh11 Sept, 2026
RRB Technician Exam Date 2026 जारी

 

RRB Technician Exam Date 2026 जारी कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 02/2026 (Technicians) के तहत Technician Gr. I और Technician Gr. III पदों के लिए CBT का tentative schedule जारी किया है। नोटिस के अनुसार, RRB Technician CBT परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले Exam City और Date की जानकारी तथा E-Call Letter से जुड़ी अपडेट के लिए अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Screenshot 2026-09-11 172315

RRB Technician परीक्षा शेड्यूल 2026

उम्मीदवार RRB Technician Exam Date 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

RRB Technician Recruitment 2026

CEN

CEN No. 02/2026

पद

Technician Gr. I और Technician Gr. III

परीक्षा का माध्यम

Computer Based Test (CBT)

परीक्षा की तारीख

6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026

Exam City और Date

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

E-Call Letter

परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले

RRB Technician Exam 2026 कब होगी?

RRB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Technician Gr. I और Technician Gr. III की CBT परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कार्यक्रम फिलहाल Tentative है, इसलिए उम्मीदवारों को आगे जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर भी नजर रखनी चाहिए।

RRB Technician Exam City और Date 2026 कब जारी होगी?

RRB Technician परीक्षा के लिए Exam City और Date देखने का लिंक परीक्षा की तारीख से लगभग 10 दिन पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी देख सकेंगे।

RRB Technician E-Call Letter 2026 कब जारी होगा?

नोटिस के अनुसार, RRB Technician admit card  परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार Exam City और Date से जुड़ी जानकारी जारी होने के बाद अपने E-Call Letter के लिए संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

RRB Technician Exam 2026 के लिए Aadhaar में क्या होना चाहिए?

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके Aadhaar Card में जरूरी जानकारी सही और अपडेटेड हो। नोटिस के अनुसार Aadhaar में निम्न जानकारी सही होनी चाहिए:

  • नाम, Class 10 Certificate के अनुसार

  • Date of Birth

  • नवीनतम फोटो

  • Biometric जानकारी

  • पता

  • पिता का नाम

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका Aadhaar UIDAI सिस्टम में Unlocked हो।

RRB Technician Exam Date 2026 से जुड़ी जरूरी बातें

  • RRB Technician CBT 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक होगी।

  • परीक्षा शेड्यूल Tentative है।

  • Exam City और Date की जानकारी लगभग 10 दिन पहले जारी होगी।

  • E-Call Letter लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर Aadhaar-linked biometric authentication किया जाएगा।

  • उम्मीदवार को Original Aadhaar Card या e-Verified Aadhaar का Printout लेकर जाना होगा।

  • उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही लेटेस्ट अपडेट चेक करें।

  • RRB ने उम्मीदवारों को अनधिकृत स्रोतों और फर्जी नौकरी संबंधी दावों से सावधान रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 

RRB Technician Application Status 2026 जारी, यहां चेक करें

 

RRB Technician Exam Date 2026 FAQs

RRB Technician Exam 2026 kab hogi?

RRB Technician Gr. I और Gr. III की CBT परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक होगी।

RRB Technician Exam City aur Date kab jaari hogi?

Exam City और Date की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

RRB Technician E-Call Letter kab aayega?

E-Call Letter परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

RRB Technician Exam 2026 me Aadhaar jaruri hai?

हां, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले Aadhaar-linked biometric authentication किया जाएगा और उम्मीदवार को Original या e-Verified Aadhaar का Printout साथ लाना होगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.