Physics Wallah
banner

RRB Technician Recruitment 2026: 6557 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई, जल्द करें आवेदन

RRB Technician Recruitment 2026 के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के 6557 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। 10वीं पास + ITI, PCM से 12वीं या इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुडी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें l
authorImagePriyanka Yadav14 Jul, 2026
RRB Technician Recruitment 2026: 6557 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई, जल्द करें आवेदन

RRB Technician Recruitment 2026 के आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी हैं।आपको बता दें कि रेलवे ने तकनीशियन के 6557 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है l  ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें, ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से कोई दिक्कत न आए।

RRB Technician Recruitment 2026: जरूरी तारीखें

RRB Technician Recruitment 2026 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया  है। छात्र इन जरूरी तिथियों का ध्यान रखें ताकि कोई भी डेडलाइन न छूटे:

आवेदन से जुडी गतिविधियाँ 

तिथियाँ 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

30 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 

29 जुलाई 2026 

फीस जमा करने की अंतिम तिथि 

29 जुलाई 2026 

परीक्षा की तारीख 

जल्द ही घोषित की जाएगी  

RRB Technician Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिस यहाँ देखें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन (Technician) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें इस ऑफिशियल नोटिस में विस्तार से देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

RRB Technician Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिस 

RRB Technician Recruitment 2026: पद और योग्यता की पूरी जानकारी 

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 6557 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग पदों जैसे Technician Gr-I Signal और Gr-III के हिसाब से तय की गई हैl जो कुछ इस प्रकार हैं : 

  • तकनीशियन ग्रेड-III: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर 12वीं क्लास में Physics, Chemistry, Maths - PCM से पास होना जरूरी है।

  • तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): इसके लिए आपके पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, B.E./B.Tech या B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती के लिए उम्र सीमा

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए रेलवे ने एक निश्चित आयु सीमा तय की है। आपकी उम्र की गिनती 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार उम्र सीमा नीचे दी गई है:

  • कम से कम उम्र : 18 वर्ष (यह सभी पदों के लिए अनिवार्य है)

  • अधिकतम उम्र - तकनीशियन ग्रेड-III के लिए 30 वर्ष

  • अधिकतम उम्र - तकनीशियन ग्रेड-I के लिए 33 वर्ष

नोट : सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों जैसे OBC, SC, ST और अन्य श्रेणियों के छात्रों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। 

RRB Technician Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें ? 

रेलवे तकनीशियन का फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसमें आपको सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी जानकारी भरकर फीस जमा करनी होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स से आप फॉर्म भर सकते हैं 

 

सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।

वहाँ CEN 02/2026 वाले लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।

अपनी सही जानकारी भरें और अपनी फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।

अपनी केटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें।

फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

RRB Technician Recruitment 2026 में आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

RRB Technician Recruitment 2026 के लिए जो भी छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है, इसलिए बिना देरी किए तुरंत अपना आवेदन पूरा करें। 

RRB Technician Apply Online 2026 - Direct Link

RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन शुल्क यहां जानें 

RRB Technician Recruitment 2026 के फॉर्म को पूरा करने के लिए छात्रों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस देनी होगी। यह फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैंl नीचे दी जा रही सारणी से आप आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी ले सकते हैं l 

 

श्रेणी 

आवेदन फीस 

General, OBC, EWS उम्मीदवार 

500 रुपये 

SC, ST, PH उम्मीदवार 

250 रुपये 

सभी कैटेगरी की महिला छात्र 

250 रुपये 

RRB Technician Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया क्या होगी

रेलवे में तकनीशियन बनने के लिए छात्रों को तीन मुख्य चरणों को पार करना होगा। इन सभी चरणों में पास होना अनिवार्य है:

  1. CBT परीक्षा: सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी।

  2. दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा पास करने वालों के Document Verification किए जाएंगे।

  3. मेडिकल जांच: सबसे आखिर में छात्रों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

 

RRB Technician Recruitment 2026 FAQs

Q1. RRB Technician 2026 ka official notification kab aayega?

RRB Technician 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. Is vacancy ke liye eligibility criteria aur age limit kya hai?

इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार 10वीं, ITI, डिप्लोमा या डिग्री (PCM) शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। सामान्य आयु सीमा 18 से 33/36 वर्ष के बीच है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q3. RRB Technician 2026 ka selection process kya hai?

इसका चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होता है: सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज जांच) और अंत में मेडिकल टेस्ट होता है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.