Physics Wallah
banner

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: ऐसे करें स्कोर चेक, DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE 10वीं परिणाम 2026 जारी – CBSE ने 18 जुलाई, 2026 को कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक DigiLocker Results Portal के माध्यम से अपने अंक, प्रदर्शन विवरण तथा अन्य संबंधित जानकारी देख सकते हैं। यह परीक्षा छात्रों को अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर प्रदान करती है, और अंतिम परिणाम के लिए दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों में से बेहतर स्कोर को मान्य किया जाता है।
authorImageEkta Rakesh Singh20 Jul, 2026
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा (Phase 2) का परिणाम 18 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। इस लेख में रिजल्ट की मुख्य जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, डाउनलोड प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट, रिजल्ट एनालिसिस और काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।

CBSE 10वीं द्वितीय बोर्ड परिणाम 2026: रिजल्ट चेक करने के आधिकारिक वेबसाइट्स

छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं।

  • cbseresults.nic.in

  • cbse.gov.in

  • results.digilocker.gov.in

CBSE 10वीं द्वितीय बोर्ड परिणाम 2026: डायरेक्ट रिजल्ट लिंक

CBSE 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

CBSE 10वीं द्वितीय बोर्ड परिणाम 2026 देखने के लिए यहां क्लिक करें।

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी एक नजर में 

छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि CBSE ने कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल या DigiLocker के माध्यम से अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। फेज 2 CBSE कक्षा 10 परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

CBSE कक्षा 10 फेज 2 परीक्षा 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

CBSE कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा तिथियां

15 मई से 21 मई, 2026

CBSE फेज 2 परिणाम तिथि

18 जुलाई, 2026

आवश्यक क्रेडेंशियल

रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी

आधिकारिक वेबसाइट

cbseresults.nic.in, cbse.gov.in

मार्कशीट की उपलब्धता

रिजल्ट पोर्टल और DigiLocker के माध्यम से

DigiLocker से CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यदि छात्र DigiLocker के माध्यम से अपना CBSE कक्षा 10 परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले DigiLocker के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाएं।

  2. लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या तथा जन्म तिथि दर्ज करें।

  3. सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद CBSE Class 10 Result 2026 सेक्शन पर जाएं।

  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम देखें।

  5. भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

नोट: रिजल्ट देखते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।

CBSE 10वीं द्वितीय बोर्ड परिणाम 2026: रिजल्ट एनालिसिस 

CBSE कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के साथ बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए हैं। इस विश्लेषण में कुल पंजीकृत उम्मीदवारों, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों, सुधार परीक्षा (Improvement) और कंपार्टमेंट श्रेणी के परिणामों की जानकारी शामिल है।

विवरण

संख्या

द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कुल पंजीकृत उम्मीदवार

6,64,027

द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार

6,63,777

सुधार (Improvement) परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

5,13,955

मुख्य परीक्षा की तुलना में प्रदर्शन सुधारने वाले उम्मीदवार

3,08,095 (59.95%)

कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल उम्मीदवार

1,49,822

कंपार्टमेंट श्रेणी में सफल उम्मीदवार

78,503 (52.40%)

मुख्य एवं द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के संयुक्त परिणाम के बाद कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

96.78%

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026: मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी देखें? 

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें।

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • स्कूल नंबर

  • जन्म तिथि

  • विषयवार अंक

  • कुल अंक

  • ग्रेड

  • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण (Pass/Fail) स्थिति

  • सुधार परीक्षा (यदि लागू हो)

  • अन्य आधिकारिक विवरण

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के माध्यम से अपना परिणाम एवं डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और भविष्य में प्रवेश या अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए अपनी मार्कशीट सुरक्षित रखें।

 

CBSE 10vin second board result 2026 jaari FAQS

Q1. CBSE 10vin second board result 2026 kab jaari hua?

CBSE ने कक्षा 10 द्वितीय (फेज 2) बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 18 जुलाई 2026 को जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से देख सकते हैं।

Q2. CBSE 10vin second board result 2026 check karne ke liye kin vivaranon ki aavashyakta hogi?

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद वे अपना स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. CBSE 10vin second board result 2026 ke baad kaun-sa score manya hoga?

सेकेंड बोर्ड परीक्षा छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर देती है। अंतिम परिणाम के लिए मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों में से बेहतर (Best Score) को मान्य किया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.