Physics Wallah
banner

CBSE 10th Second Board Result 2026: डिजिलॉकर पर जारी हुए नतीजे, डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोर

CBSE 10th Result 2026 Second Board के नतीजे 18 जुलाई को जारी हो चुके हैं। छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी।
authorImagePriyanka Yadav20 Jul, 2026
CBSE 10th Second Board Result 2026: डिजिलॉकर पर जारी हुए नतीजे, डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोर

CBSE 10th Result 2026 Second Board का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट । CBSE बोर्ड ने दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर और सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। यहां आपको रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई जायेगी l 

CBSE 10th Result 2026 (Second Board): मुख्य जानकारी एक नजर में

CBSE ने 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में परीक्षा, रिजल्ट तिथि, परीक्षा अवधि, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में दी गई है।

मुख्य विवरण 

  • परीक्षा का नाम: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026

  • संचालक बोर्ड: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

  • रिजल्ट की स्थिति: जारी हो चुका है (Released)

  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: 18 जुलाई 2026

  • रिजल्ट देखने का माध्यम: ऑनलाइन

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • मुख्य परीक्षा की तारीखें: 17 फरवरी से 11 मार्च 2026

  • सेकेंड बोर्ड परीक्षा की तारीखें: 15 मई से 21 मई 2026

परीक्षा प्रदर्शन और पोर्टल

  • कुल पास प्रतिशत (Overall Pass Percentage): 96.78%

  • आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल: डिजीलॉकर रिजल्ट पोर्टल 

CBSE 10th Result 2026 Second Board चेक करने के आसान तरीके

इस बार सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा में कुल 6,63,777 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से मुख्य और सेकेंड बोर्ड दोनों को मिलाकर कुल 96.78% छात्र पास हुए हैं। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और स्कोरकार्ड नीचे दिए जा रहे इन माध्यमों से डाउनलोड कर सकते हैं l 

  • आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं और अपना रिजल्ट देखें।

  • डिजिलॉकर : ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे डाउनलोड करें।

  • उमंग ऐप : अपने मोबाइल में ऐप खोलकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक करें।

डिजिलॉकर से 10वीं का रिजल्ट और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजीलॉकर सीबीएसई का आधिकारिक और सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। यहाँ से CBSE 10th Result 2026 Second Board की ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें, जो 11वीं एडमिशन और सभी सरकारी कामों के लिए पूरी तरह मान्य है। 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं। फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

  • फिर होमपेज पर 'Education' (शिक्षा) सेक्शन में जाएं और 'CBSE' बोर्ड का चुनाव करें।

  • इसके बाद "CBSE 10th Result 2026 Second Board" वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सही-सही दर्ज करें।

  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या सेव करना न भूलें ।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक 

सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे छात्र डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल के ज़रिए सीधे चेक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट और सभी ज़रूरी एकेडमिक दस्तावेज़ मिल जाएँगे। रिजल्ट देखने से पहले छात्र अपना लॉगिन डिटेल्स (जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड) तैयार रखें। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें लिखे अपने नाम, रोल नंबर और विषयवार अंकों की अच्छी तरह जाँच कर लें।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Direct Link 

DigiLocker की डिजिटल मार्कशीट और स्कूल की मूल मार्कशीट में क्या अंतर है?

डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई CBSE 10th Result 2026 Second Board की डिजिटल मार्कशीट सरकारी व निजी संस्थानों, 11वीं में एडमिशन और नौकरियों के लिए 100% मान्य होती है। लेकिन छात्रों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि डिजिटल मार्कशीट और स्कूली मार्कशीट में क्या अंतर है: 

  • डिजिटल मार्कशीट की मान्यता: डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट IT Act 2000 के तहत पूरी तरह से वैध (Legal) है। इसे आप 11वीं में एडमिशन या किसी भी आधिकारिक काम के लिए तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ओरिजिनल हार्डकॉपी: परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद सीबीएसई द्वारा आपके स्कूल में ओरिजिनल प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट भेज दिया जाएगा, जिसे आप अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

 

CBSE 10th Result 2026 (Second Board) FAQs

Q1. CBSE Class 10 Second Board Result 2026 kab aaya?

सीबीएसई द्वारा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों और डिजिलॉकर पोर्टल पर 18 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।

Q2. Main DigiLocker se CBSE 10th Result 2026 kaise download kar sakta hu?

सबसे पहले DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in पर जाएं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, 'Education' सेक्शन में जाकर 'CBSE' चुनें और "CBSE 10th Result 2026 Second Board" लिंक पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स दर्ज करें।

Q3. Kya DigiLocker ki digital marksheet 11th Class admission ke liye valid hai?

हाँ, बिल्कुल! डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट आईटी एक्ट 2000 के तहत पूरी तरह से वैध है। आप इसका उपयोग 11वीं कक्षा में एडमिशन और अन्य सभी सरकारी कार्यों के लिए कर सकते हैं।

Q4. Agar DigiLocker par Security PIN na mile to kya kare?

यदि DigiLocker पर आपकी मार्कशीट दिखाई नहीं दे रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें या अपने स्कूल से संपर्क करें।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.