
CBSE 12th Supplementary Revaluation Dates 2026 से जुड़ा शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जारी कर दिया है। Supplementary Exam 2026 में शामिल Class 12 के छात्र अपनी Evaluated Answer Book की Scanned Copy, Marks Verification और Re-evaluation के लिए निर्धारित तारीखों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CBSE के अनुसार, Scanned Answer Book के लिए आवेदन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। इसके बाद Verification of Marks और Re-evaluation के लिए आवेदन 7 और 8 सितंबर 2026 को किया जा सकेगा। छात्रों को ध्यान रखना होगा कि Verification या Re-evaluation के लिए पहले Scanned Copy प्राप्त करना जरूरी है।
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 के बाद उपलब्ध Post-Result Facilities की महत्वपूर्ण तारीखें और फीस नीचे दी गई हैं:
|
विवरण |
तारीख |
शुल्क |
|
Scanned Copy of Evaluated Answer Book |
31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 |
₹100 प्रति Subject |
|
Verification of Marks |
7 से 8 सितंबर 2026 |
₹100 प्रति Answer Book |
|
Re-evaluation |
7 से 8 सितंबर 2026 |
₹100 प्रति Question |
|
Verification + Re-evaluation |
7 से 8 सितंबर 2026 |
लागू शुल्क के अनुसार |
आवेदन केवल Online Mode में निर्धारित तारीखों के दौरान स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद या Offline Mode में किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
CBSE ने Supplementary Exam के बाद छात्रों के लिए Post-Result प्रक्रिया को अलग-अलग चरणों में रखा है। सबसे पहले छात्र अपनी Evaluated Answer Book की Scanned Copy के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Scanned Copy प्राप्त करने के बाद छात्र आवश्यकता के अनुसार:
Verification of Marks
Re-evaluation
Verification और Re-evaluation दोनों
के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को अगली प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से पहले अपनी Scanned Answer Book को ध्यान से जांचना चाहिए।
छात्र अपनी Scanned Answer Book प्राप्त करने के बाद यह जांच सकते हैं कि मूल्यांकन में कोई गलती तो नहीं हुई है। इसमें मुख्य रूप से निम्न चीजें देखी जा सकती हैं:
सभी प्रश्नों का Evaluation किया गया है या नहीं।?
अलग-अलग Steps के लिए दिए गए Marks सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं।?
Answer Book के Cover Page पर Marks सही दर्ज किए गए हैं या नहीं।
सभी Row Totals सही हैं या नहीं।?
Right-Hand-Side Column का Total सही है या नहीं?
Final Total CBSE Result/DigiLocker में प्रदर्शित Marks से मेल खाता है या नहीं।?
यदि किसी प्रकार की Discrepancy मिलती है, तो छात्र CBSE के निर्देशों के अनुसार संबंधित जानकारी जमा कर सकते हैं।
छात्र अपनी Answer Book का Evaluation करने के लिए इन Steps को Follow कर सकते हैं:
परीक्षा में दिए गए Question Paper के Set की Marking Scheme का Printout लें।
Marking Scheme के आधार पर अपनी Answer Book में दिए गए Answers और Marks की जांच करें।
यदि किसी प्रश्न के सही उत्तर के बावजूद Marks नहीं दिए गए हैं, तो उस Question Number का स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।
यदि कोई अन्य जानकारी या Supporting Document देना है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Upload करें।
अपनी बात इस तरह दर्ज करें कि CBSE को समस्या आसानी से समझ में आ सके और उस पर उचित कार्रवाई की जा सके।
छात्र नीचे दिए गए Steps की मदद से Post-Result Facilities के लिए आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले CBSE की Official Website पर जाएं।
Class 12 Supplementary Examination 2026 से संबंधित Post-Result Facilities Link खोलें।
Evaluated Answer Book की Scanned Copy के लिए Online Apply करें।
निर्धारित Fee का Online Payment करें।
Candidate Login के माध्यम से Scanned Answer Book Check/Download करें।
Question Paper और Marking Scheme के साथ Answer Book का मिलान करें।
आवश्यकता होने पर Verification of Marks और/या Re-evaluation के लिए आवेदन करें।
लागू Processing Fee का भुगतान करें।
आवेदन Submit करने के बाद CBSE Website/Login के माध्यम से Request का Status Check करें।
CBSE Supplementary Revaluation के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान रखना चाहिए:
आवेदन केवल Online Mode में स्वीकार किए जाएंगे।
निर्धारित Date और Time के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रत्येक Step के लिए एक Candidate से केवल एक Application स्वीकार किया जाएगा।
Re-evaluation या Verification के बाद Marks कम होने पर कम हुए Marks भी लागू किए जाएंगे।
Marks में Increase या Decrease होने पर Candidate को अपना मौजूदा Mark Statement-cum-Certificate जमा करना पड़ सकता है और नया Certificate जारी किया जा सकता है।
Verification और/या Re-evaluation के बाद Marks बढ़ने पर निर्धारित Fee उसी Account में Refund की जाएगी, जिससे Payment किया गया था।
Marks से संबंधित CBSE का निर्णय Final और Binding होगा।