
कक्षा 10 के छात्रों के लिए अंग्रेज़ी की परीक्षा काफी अहम होती है, क्योंकि यही परीक्षा बोर्ड रिज़ल्ट और आगे की पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद करती है। हर साल की तरह इस बार भी छात्र यह जानने को उत्सुक हैं कि नया प्रश्नपत्र पिछले साल की तुलना में कितना आसान या कठिन रहा।
आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की अंग्रेज़ी की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें देशभर के लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद छात्रों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह साफ़ देखने को मिला कि इस साल का प्रश्नपत्र 2025 के मुकाबले किस हद तक आसान या चुनौतीपूर्ण था।
इस लेख में हम CBSE कक्षा 10 अंग्रेज़ी प्रश्नपत्र 2025 और 2026 के कठिनाई स्तर की तुलना करेंगे, ताकि छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न, स्तर और स्कोरिंग अवसरों की सही समझ मिल सके और वे आने वाली परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति बना सकें।
साल 2026 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा ली गई अंग्रेज़ी की परीक्षा कुल मिलाकर संतुलित और मध्यम स्तर की रही। पेपर पूरी तरह राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) की किताबों पर आधारित था, इसलिए जिन छात्रों ने NCERT अच्छे से पढ़ी थी, उनके लिए पेपर करना आसान रहा।
आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं अंग्रेज़ी परीक्षा 80 अंकों की रही, जिसमें सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य था। प्रश्नपत्र में करीब 50 प्रतिशत प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) शामिल थे। इसके अलावा 20 प्रतिशत प्रश्न केस/पैराग्राफ आधारित रहे, जबकि शेष 30 प्रतिशत प्रश्न छोटे और लंबे उत्तर वाले पूछे गए। पेपर पूरी तरह NCERT सिलेबस पर आधारित था।
नीचे टेबल के ज़रिए समझिए कि 2025 और 2026 के पेपर में क्या फर्क रहा —
|
तुलना के आधार |
2025 का प्रश्नपत्र |
2026 का प्रश्नपत्र |
|
कुल स्तर |
आसान से मध्यम |
आसान से मध्यम (Balanced) |
|
सिलेबस |
NCERT आधारित |
NCERT आधारित |
|
प्रश्नों की भाषा |
सीधी और समझने योग्य |
सीधी और स्टूडेंट-फ्रेंडली |
|
समय प्रबंधन |
समय पर्याप्त था |
समय पर्याप्त, ज़्यादातर छात्रों ने पूरा पेपर किया |
|
ग्रामर |
सामान्य फोकस |
ग्रामर पर ज़्यादा ध्यान, Accuracy ज़रूरी |
|
राइटिंग सेक्शन |
आसान और स्कोरिंग |
थोड़ा ज़्यादा ध्यान माँगने वाला |
|
साहित्य (लिटरेचर ) |
सीधे सवाल |
समझ पर आधारित प्रश्न (Conceptual Question) |
|
लंबे उत्तर (6 अंक) |
कंटेंट पर फोकस |
कंटेंट + लिखने की शैली दोनों पर अंक |
निष्कर्ष -- कुल मिलाकर, CBSE की कक्षा 10वीं की अंग्रेज़ी परीक्षा 2026, 2025 के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा समझ-आधारित और संतुलित रही। दोनों साल पेपर आसान से मध्यम स्तर का था, लेकिन 2026 में ग्रामर, राइटिंग और लिटरेचर को ज़्यादा ध्यान से पूछा गया। जो छात्र NCERT अच्छे से पढ़कर गए थे, उनके लिए पेपर आसान रहा। 2025 का पेपर सीधा और ज़्यादा स्कोरिंग था, जबकि 2026 में सही कॉन्सेप्ट और अच्छी भाषा पर ज़ोर दिया गया।
Study without using the internet