Physics Wallah
banner

CBSE Class 10 Maths Chapter 7: त्रिभुज अध्याय में इस साल क्या पढ़ना है

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज के नए पाठ्यक्रम में आपको मुख्य रूप से त्रिभुजों की समरूपता यानी Similarity के नियम और आधारभूत आनुपातिकता प्रमेय (BPT) को पढ़ना है। इस साल पाइथागोरस थ्योरम और समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल से जुड़े टॉपिक्स पूरी तरह से हटा दिए गए हैं।
authorImagePriyanka Yadav10 Aug, 2026
CBSE Class 10 Maths Chapter 7: त्रिभुज अध्याय में इस साल क्या पढ़ना है

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज में ज्यामिति (Geometry) के लंबे प्रमेयों को देखकर छात्र अक्सर घबरा जाते हैं l लेकिन सही दिशा में तैयारी की जाए तो यह अध्याय बहुत आसान है और बोर्ड परीक्षा दृष्टि से स्कोरिंग भी है। इस साल CBSE द्वारा पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस लेख में हम त्रिभुज के नए पाठ्यक्रम , महत्वपूर्ण प्रमेयों, और इस अध्याय से आप क्या सीखेंगे ये आसान शब्दों में समझेंगे  , ताकि आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी एकदम पक्की हो सके।

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज का नया सिलेबस

नीचे दी गई तालिका से आप इस अध्याय के सभी मुख्य विषय को आसानी से समझ सकते हैं। ध्यान दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए BPT प्रमेय और समरूपता (Similarity) के नियम सबसे जरूरी हैं l  

अध्याय से जुड़े विषय 

विवरण 

समरूप त्रिभुज (Similar Triangles) 

कब दो त्रिभुजों का आकार (Shape) एक जैसा होता है, भले ही उनका माप (Size) अलग हो। इसमें आप जानेंगे कि उनके संगत कोण और भुजाएँ आपस में कैसे संबंधित होते हैं। 

समरूपता की कसौटियाँ (Criteria for Similarity) 

दो त्रिभुजों को समरूप (Similar) सिद्ध करने के लिए AA (कोण-कोण), SAS (भुजा-कोण-भुजा), और SSS (भुजा-भुजा-भुजा) के नियमों का उपयोग करना। 

आधारभूत आनुपातिकता प्रमेय (Basic Proportionality Theorem - BPT) 

यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समांतर कोई रेखा खींची जाए, तो वह अन्य दो भुजाओं को समान अनुपात में कैसे विभाजित करती है (इसे थेल्स प्रमेय भी कहते हैं)। 

BPT का विलोम (Converse of BPT) 

इसके विपरीत नियम को समझना, यानी यदि कोई रेखा दो भुजाओं को समान अनुपात में बांटे, तो वह तीसरी भुजा के समांतर होती है या नहीं, यह सिद्ध करना। 

पाइथागोरस प्रमेय 

एक समकोण त्रिभुज (Right Triangle) की भुजाओं के बीच संबंध को समझना, जहाँ a2 +b2 =c 2 होता है। 

पाइथागोरस प्रमेय का विलोम 

भुजाओं की लंबाई का उपयोग करके यह जांचना कि क्या कोई त्रिभुज समकोण त्रिभुज है। 

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज के महत्वपूर्ण विषय 

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विषयों पर खास ध्यान दें जो कुछ इस प्रकार हैं :

  • समरूपता की कसौटियों का उपयोग (AA, SAS, SSS): सही तर्कों और स्टेप्स के साथ अलग-अलग नियमों का उपयोग करके त्रिभुजों को समरूप यानी Similar सिद्ध करना।

  • BPT प्रमेय का इस्तेमाल: सिद्ध करने वाले सवालों में आधारभूत आनुपातिकता प्रमेय (BPT) और इसके विलोम (Converse) को सीधे लागू करना।

  • मिसिंग साइड और रेश्यो निकालना: समरूप त्रिभुजों के गुणों यानी Properties का उपयोग करके अज्ञात भुजाओं की लंबाई और उनके अनुपातों को बिल्कुल सटीक तरीके से ज्ञात करना।

  • पाइथागोरस प्रमेय पर आधारित प्रश्न: पाइथागोरस प्रमेय का उपयोग करके समस्याओं को हल करना और इसके विलोम (Converse) की मदद से समकोण त्रिभुजों की पहचान करना।

  • स्टेप-बाय-स्टेप प्रूफ लिखना: परीक्षा में पूरे अंक पाने के लिए उत्तरों को साफ-सुथरा, स्पष्ट और तार्किक रूप से लिखना, क्योंकि ज्यामिति (Geometry) में प्रेजेंटेशन बहुत मायने रखता है।

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज की तैयारी को मजबूत कैसे करें?

CBSE Class 10 बोर्ड परीक्षा में गणित जैसे विषय में अच्छा स्कोर करने के लिए सही रणनीति, कॉन्सेप्ट्स की समझ और लगातार अभ्यास बहुत जरूरी है। यहाँ कुछ आसान सुझाव दिए गए हैं जो आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर बना सकते हैं l

  • मूल अवधारणाओं को समझें: बोर्ड परीक्षा के आधुनिक पैटर्न के अनुसार, प्रश्नों को रटने के स्थान पर उनके पीछे के सिद्धांतों को समझना आवश्यक है। जब आपके कॉन्सेप्ट्स मजबूत होंगे, तो आप परीक्षा में घुमाकर पूछे गए वैचारिक प्रश्नों को भी आत्मविश्वास के साथ हल कर सकेंगे।

  • NCERT के प्रश्नों का अभ्यास करें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का मुख्य आधार NCERT की किताब ही होती है। इसलिए CBSE Class 10 Maths Chapter 7 त्रिभुज के सभी उदाहरणों और प्रश्नावली के प्रश्नों को कम से कम दो से तीन बार हल करके देखें।

  • प्रमेयों और सूत्रों का रिवीजन करें : ज्यामिति में प्रमेयों के कथन और उनके अनुप्रयोग ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा में अपनी गति सुधारने और गणना की त्रुटियों से बचने के लिए एक शॉर्ट नोट्स  बना लें और उनका नियमित रिवीजन करें।

  • PYQs हल करें: पिछले 5 से 10 वर्षों के बोर्ड प्रश्न-पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के प्रारूप और बार-बार पूछे जाने वाले मुख्य सवालों का सटीक अनुमान हो जाएगा।

  • सैंपल पेपर्स का निरंतर अभ्यास करें: संपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद, निर्धारित समय सीमा यानी 3 घंटे के भीतर सैंपल पेपर्स हल करने का प्रयास करें। इससे आपका समय-प्रबंधन सुधरेगा और परीक्षा का तनाव भी कम होगा।

 

CBSE Class 10 Maths Chapter 7 FAQs

Q1. Kya CBSE Class 10 Maths Chapter 7 se Pythagoras Theorem poori tarah delete ho gaya hai?

हाँ, नए सिलेबस के अनुसार पाइथागोरस प्रमेय और उसका विलोम अब पाठ्यक्रम से पूरी तरह हटा दिया गया है।

Q2. Is chapter me sabse important theorem kaun sa hai jo exam me aa sakta hai?

इस अध्याय में आधारभूत आनुपातिकता प्रमेय (BPT) या थेल्स थ्योरम सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सिद्ध करने का सवाल अक्सर 5 अंकों में आता है।

Q3. Triangles ko similar prove karne ke liye kaun-kaun si criteria syllabus me hain?

सिलेबस में त्रिभुजों को समरूप सिद्ध करने के लिए तीन मुख्य नियम हैं: AA (कोण-कोण), SAS (भुजा-कोण-भुजा) और SSS (भुजा-भुजा-भुजा)।

Q4. Board exam me Chapter 7 Triangles se kitne marks ke questions aate hain?

यह अध्याय ज्यामिति (Geometry) यूनिट का हिस्सा है जो कुल 15 अंकों की है। इसमें से त्रिभुज अध्याय से आमतौर पर 6 से 8 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.