Physics Wallah
banner

CBSE Class 10 Maths Syllabus: अपडेटेड जानकारी देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें

CBSE Class 10 Maths Syllabus में नंबर सिस्टम, बीजगणित, निर्देशांक ज्यामिति, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन, सांख्यिकी शामिल हैं। छात्र NCERT और गाइडेंस के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav4 Jul, 2026
CBSE Class 10 Maths Syllabus: अपडेटेड जानकारी देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें

CBSE Class 10 Maths Syllabus 2025-26: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के सवाल अपडेटेड पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझना चाहिए और केवल तय किए गए टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए। इससे समय बचता है और तैयारी आसान हो जाती है। लेख में पाठ्यक्रम की जानकारी से आप अवगत हो सकेंगे और जान सकेंगे कि कौन से अध्याय ज्यादा वेटेज रखते हैं।  

CBSE 10 Maths Syllabus: जाने पूरे पाठ्यक्रम का सार 

CBSE कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम में नंबर सिस्टम, बीजगणित (Polynomials, Linear और Quadratic Equations, Arithmetic Progressions), निर्देशांक ज्यामिति, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Mensuration), सांख्यिकी और प्रायिकता (Statistics & Probability) शामिल हैं। प्रत्येक यूनिट का उद्देश्य छात्रों की गणितीय सोच, समस्या समाधान क्षमता और तार्किक समझ को मजबूत करना है। 

 

पाठ्यक्रम के सभी टॉपिक्स बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें NCERT की किताबों और अतिरिक्त अभ्यास सामग्री के माध्यम से अच्छी तरह से समझकर हल करना चाहिए। नियमित अभ्यास और 10 Class Previous Year Question Papers से तैयारी परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करती है।

CBSE Class 10 Maths Syllabus: यूनिट अनुसार देखें और समझें पूरा पाठ्यक्रम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE Class 10 Maths Syllabus की पीडीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध करा दी है। CBSE Class 10 Maths Syllabus 2025-26 का पाठ्यक्रम अध्यायवार नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है।

यूनिट

यूनिट का नाम

अंक

I

संख्या पद्धति (Number Systems)

06

II

बीजगणित (Algebra)

20

III

निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)

06

IV

ज्यामिति (Geometry)

15

V

त्रिकोणमिति (Trigonometry)

12

VI

पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Mensuration)

10

VII

सांख्यिकी और प्रायिकता (Statistics & Probability)

11

कुल

 

80

CBSE Class 10 Maths Syllabus: यूनिट-वार यहां से लें संक्षिप्त जानकारी

CBSE Class 10 Maths Syllabus की यूनिट-वार जानकारी छात्रों को प्रत्येक टॉपिक का स्पष्ट ज्ञान देती है। छात्र इससे महत्वपूर्ण अध्याय पहचान सकते हैं, समय अनुसार तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं। 

 

1. संख्या पद्धति (Number Systems):

छात्र वास्तविक संख्याओं, उनके गुण और भाग, और प्रमेयों को समझते हैं। इसमें HCF, LCM और Euclid का Algorithm शामिल हैं।

 

2. बीजगणित (Algebra):

इसमें बहुपद (Polynomials), द्विघात समीकरण (Quadratic Equations), दो चरों वाली रैखिक समीकरण (Pair of Linear Equations in Two Variables) और अंकगणितीय प्रगति (Arithmetic Progressions) शामिल हैं। यह छात्रों की समस्या समाधान क्षमता बढ़ाता है।

 

3. निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry):

छात्र दूरी सूत्र (Distance Formula), मध्य बिंदु सूत्र (Midpoint Formula) और आंतरिक विभाजन सूत्र (Section Formula) के माध्यम से बिंदुओं और रेखाओं का अध्ययन करते हैं।

 

4. ज्यामिति (Geometry):

इसमें त्रिभुज, वृत्त और उनके विभिन्न गुण शामिल हैं। यह छात्रों की तार्किक सोच और प्रमेयों की समझ को मजबूत करता है।

 

5. त्रिकोणमिति (Trigonometry):

त्रिकोणमिति के परिचय, अनुप्रयोग, त्रिकोणमितीय पहचान और ऊँचाई व दूरी के सवाल इस यूनिट में शामिल हैं।

 

6. पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Mensuration):

इसमें वृत्त से संबंधित क्षेत्रफल, पृष्ठीय क्षेत्रफल और विभिन्न ठोस आकारों का आयतन शामिल है।

 

7. सांख्यिकी और प्रायिकता (Statistics & Probability):

छात्र आँकड़ों का संगठन, Mean, Median, Mode और प्रायिकता की मूल अवधारणाओं को सीखते हैं।

 

हर यूनिट का उद्देश्य छात्रों की गणितीय अवधारणाओं की समझ बढ़ाना, तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना और बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाना है। यह छात्रों को समस्याएँ हल करने और अंक बेहतर प्राप्त करने में मदद करता है।

CBSE Class 10 Maths Syllabus 2025–26 PDF यहां से करें डाउनलोड

आप CBSE Class 10 Maths Syllabus 2025–26 PDF यहां या फिर आधिकारिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। यह PDF छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम की स्पष्ट जानकारी देती है, यूनिट-वार टॉपिक्स समझने में मदद करती है और परीक्षा की रणनीति बनाने में सहायक होती है। इसे देखकर छात्र महत्वपूर्ण अध्याय और उनके अंकों का वितरण समझकर अपनी तैयारी आसान और प्रभावी बना सकते हैं।

 

 CBSE Class 10 Maths Syllabus 2025–26 यहां से करें डाउनलोड करें 

CBSE Class 10 Maths: कुल अंक और प्रत्येक सेक्शन में मार्क्स का वितरण

CBSE कक्षा 10 गणित का बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र कुल 80 अंक का होता है। इसमें सवालों को तीन मुख्य प्रकारों में बांटा गया है। सबसे बड़ा हिस्सा है याद करना और समझना (75%), जिसमें आपको पहले से पढ़ी हुई जानकारी, फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट्स को याद करके सवालों को हल करना होता है। 

दूसरा हिस्सा है लागू करना (15%), इसमें आपको नए तरीके या अलग परिस्थितियों में अपने ज्ञान को इस्तेमाल करके समस्या हल करनी होती है। आखिरी हिस्सा है विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन (10%), जिसमें आपको चीज़ों का विश्लेषण करना, अपनी राय देना और नए तरीके से समाधान प्रस्तुत करना होता है।

इस तरह का अंक वितरण छात्रों को यह समझने में मदद करता है कि किस सेक्शन पर ज्यादा ध्यान देना है, कौन‑कौन से सवाल ज्यादा अंक वाले हैं और समय का सही प्रबंधन कैसे करना है।

प्रश्न प्रकार 

विवरण

कुल अंक

प्रतिशत वेटेज (लगभग)

याद करना / समझना

पहले से सीखी गई जानकारी याद करना (तथ्य, शब्द, मूलभूत अवधारणाएँ) और जानकारी को समझकर व्यवस्थित, तुलना, व्याख्या करना।

60

75%

लागू करना

नई परिस्थितियों में समस्याएँ हल करना और ज्ञान, नियम, तकनीक को नए तरीके से लागू करना।

12

15%

विश्लेषण / मूल्यांकन / सृजन

जानकारी को तोड़कर भागों में विश्लेषण करना, राय प्रस्तुत करना और नए समाधान या पैटर्न तैयार करना।

8

10%

कुल

 

80

100%

CBSE Class 10 Maths के लिए छात्र कौन सी किताब लें 

CBSE Class 10 गणित के लिए NCERT 10वीं गणित की किताब सबसे जरूरी है क्योंकि यह सारे मूल कॉन्सेप्ट्स, फॉर्मूले और सॉल्विंग टेक्निक्स देती है। बोर्ड परीक्षा के सवाल अधिकतर इसी पर आधारित होते हैं। इसके अभ्यास से छात्र सटीक तैयारी, समय प्रबंधन और कठिन टॉपिक्स पर पकड़ बना सकते हैं।

NCERT की किताबों से पढ़ाई और नियमित हल करने से छात्र सभी टॉपिक्स अच्छे से समझ पाते हैं, मुश्किल सवालों को हल करने का तरीका सीखते हैं और बोर्ड परीक्षा में आसान और तेज़ी से अंक प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह किताब परीक्षा की मुख्य गाइड और तैयारी का आधार है।

NCERT Exemplar 10वीं गणित – खास बातें

  • यह किताब सिर्फ सिलेबस के कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझाने के लिए है।

  • इसमें हाई लेवल और थिंकिंग आधारित सवाल होते हैं, जो परीक्षा में आने वाले कठिन सवालों की प्रैक्टिस कराते हैं।

  • सॉल्विंग टैक्निक्स और लॉजिक मजबूत होती है।

  • छात्रों को रिजनिंग, एनालिसिस और अप्लिकेशन स्किल्स पर पकड़ बनाने में मदद करती है।

  • नियमित अभ्यास से Board Exam में अच्छे अंक और आत्मविश्वास आता है।

 

CBSE Class 10 Maths Syllabus (FAQs)

CBSE Class 10 Maths ka syllabus kaise download karein?

आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से NCERT और CBSE द्वारा जारी कक्षा 10 गणित का सिलेबस PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Maths syllabus me kaun-kaun se chapters hai?

सिलेबस में बीजगणित (Algebra), ज्यामिति (Geometry), त्रिकोणमिति (Trigonometry), आयतन और क्षेत्रफल (Mensuration), सांख्यिकी एवं प्रायिकता (Statistics & Probability), निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry), रैखिक समीकरण (Linear Equations) आदि मुख्य अध्याय शामिल हैं।

Kya syllabus me kuch chapters optional hain?

नहीं, कक्षा 10 गणित का पूरा सिलेबस अनिवार्य (Compulsory) है और परीक्षा में सभी अध्याय से प्रश्न आ सकते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.