
CBSE कक्षा 10 परिणाम 2026-27 के अंतर्गत Phase 1 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया जा चुका है। वहीं Phase 2 की परीक्षाएं 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसका परिणाम जून 2026 में आने की उम्मीद है।
दूसरे चरण का रिजल्ट उन विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है जिन्होंने इस सत्र में परीक्षा दी है, क्योंकि इसी के आधार पर उनका अंतिम परिणाम तय होगा और वे अगली कक्षा या स्ट्रीम का चयन कर पाएंगे।
CBSE Result और उससे संबंधित सभी प्रक्रियाएं एक निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार जारी की जाती हैं। इसलिए छात्रों के लिए जरूरी है कि वे महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी अपडेट या डेडलाइन छूट न जाए। नीचे CBSE कक्षा 10 Phase 2 रिजल्ट 2026-27 की संभावित तारीखें दी गई हैं:
|
विवरण |
संभावित तिथि |
|
CBSE 10 Phase 1 रिजल्ट घोषणा |
15 अप्रैल 2026 |
|
CBSE 10 Phase 2 परीक्षा तिथियां |
15 मई से 21 मई 2026 |
|
CBSE 10 Phase 2 रिजल्ट घोषणा |
जून 2026 (संभावित) |
|
पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) आवेदन |
जून – जुलाई 2026 |
|
कम्पार्टमेंट रिजल्ट |
जुलाई 2026 |
UMANG Mobile App के माध्यम से CBSE Class 10 Result 2026 छात्र आसानी से देख सकते हैं। UMANG app से परिणाम कैसे देखना है इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है ---
अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप खोलें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
सर्च बॉक्स में CBSE टाइप करें या Education कैटेगरी में जाएं।
CBSE Board विकल्प को चुनें।
Class 10 Result पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें, जैसे:
रोल नंबर
वर्ष (Year)
कक्षा (Class)
एडमिट कार्ड ID
Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका CBSE कक्षा 10 Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।
CBSE Class 10 Phase 2 Result 2026 जारी होने के बाद छात्र DigiLocker पर अपना परिणाम और डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं। प्रक्रिया नीचे दी गई है:
DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।
इसके बाद “Issued Documents” सेक्शन खोलें।
यहां आपकी CBSE कक्षा 10 Phase 2 की मार्कशीट स्वतः उपलब्ध हो जाएगी।
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में cbseservices.digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।
होमपेज पर जाकर “Go to Result” विकल्प पर क्लिक करें।
अब CBSE Class 10 Result 2026 सेक्शन में “View Result” चुनें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
इसके बाद “Submit” बटन दबाएं।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
CBSE विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन सीधे अंकों के बजाय ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर करता है। इसमें छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के अनुसार विभिन्न ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। नीचे CBSE class 10 Grading System 2026-27 की विस्तृत जानकारी दी गई है –
|
अंक सीमा |
ग्रेड |
|
91 – 100 |
A1 |
|
81 – 90 |
A2 |
|
71– 80 |
B1 |
|
61–70 |
B2 |
|
51–60 |
C1 |
|
41–50 |
C2 |
|
33–40 |
D |
|
33 से कम |
E |
यदि आप अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, तो CBSE आपको Rechecking or Revaluation के लिए आवेदन करने का अवसर देता है। इस प्रक्रिया में छात्र ऑनलाइन माध्यम से CBSE पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच का अनुरोध कर सकते हैं, आवश्यक शुल्क जमा कर सकते हैं, और फिर जांच के बाद संशोधित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।