
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 20 फरवरी 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान परीक्षा आयोजित करवाई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आई , जिससे आज के भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र को लेकर स्पष्ट तस्वीर उभर कर आई। अधिकतर छात्रों का कहना था कि प्रश्न पत्र न तो बहुत अधिक कठिन था और न ही बहुत आसान ; यह संतुलित रहा।
12वीं के भौतिक विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र सिलेबस और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित था, जिससे नियमित अध्ययन करने वाले छात्रों को लाभ मिला। कुछ गणनात्मक, केस-स्टडी और कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न समय लेने वाले रहे। हालांकि सेक्शन A में एक अंक के ऑब्जेक्टिव और कथन-कारण वाले सवाल सीधे और आसान थे।
CBSE कक्षा 12 भौतिक विज्ञान बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 70 अंक के 33 अनिवार्य प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों को इसे 3 घंटे में पूरा करना था । छात्रों और शिक्षकों के अनुसार परीक्षा आसान से मध्यम स्तर की थी , जिसमें प्रश्न NCERT सिलेबस और निर्धारित पैटर्न के अनुरूप थे। प्रश्नपत्र को कुल पांच हिस्सों में बांटा गया था।
पहले हिस्से में एक अंक के ऑब्जेक्टिव और कथन-कारण वाले सवाल थे, जो सीधे और कॉन्सेप्ट पर आधारित थे।
दूसरे हिस्से में दो अंक के छोटे-छोटे सवाल आए, जो न्यूक्लियाई भौतिकी, द्वैत प्रकृति और तरंग प्रकाशिकी जैसे अध्यायों से थे।
तीसरे हिस्से में तीन अंक के सवाल थे, जिनमें थ्योरी के साथ कुछ गणनात्मक प्रश्न भी थे, जिन पर थोड़ा सोचने की जरूरत पड़ी।
चौथे हिस्से में चार अंक के केस-स्टडी वाले सवाल दिए गए जो गैल्वानोमीटर और फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव से जुड़े थे।
पांचवें हिस्से में पांच अंक के लंबे सवाल पूछे गए, जिनमें डेरिवेशन और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, रे ऑप्टिक्स, EMI और AC जैसे ज़रूरी टॉपिक शामिल थे।
MCQ और कुछ छोटे प्रश्न सरल और सीधे थे, लेकिन लंबे न्यूमेरिकल और केस-स्टडी वाले सवाल समय लेने वाले रहे। कुल मिलाकर पेपर ने कॉन्सेप्ट की समझ और समय-मैनेजमेंट दोनों का अच्छा परीक्षण किया। जिन छात्रों ने नियमित अध्ययन किया उन्हें CBSE 12वी का भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र स्कोरिंग और संतुलित लगा।
निष्कर्ष - कुल मिलाकर सीबीएसई बोर्ड 2026 , कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान परीक्षा छात्रों के अनुकूल रही। जिन छात्रों को सिलेबस और कॉन्सेप्ट क्लियर था , जिन छात्रों ने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर काम किया था ,उन्हे इस परीक्षा में प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर मिला।