Physics Wallah
banner

CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यहाँ जानें

अगर आपकी CBSE मार्कशीट गुम हो गई है, तो आप बोर्ड के आधिकारिक DADS पोर्टल पर जाकर CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी परीक्षा की जानकारी भरनी होगी, ऑनलाइन फीस चुकानी होगी l बाद आप मार्कशीट को डिजीलॉकर ऐप में डिजिटल रूप में पा सकते हैं या फिर स्पीड पोस्ट द्वारा सीधे अपने घर मंगवा सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav3 Jul, 2026
CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यहाँ जानें

स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद मार्कशीट हमारे सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक होती है। आगे कॉलेज में एडमिशन लेना हो या नौकरी के लिए आवेदन करना हो, इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है। लेकिन कई बार गलती से यह जरूरी सर्टिफिकेट खो जाता है या फट जाता है। 

ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। CBSE द्वारा छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन मार्कशीट मंगवाने की सुविधा दी जा रही है। आइए जानते हैं कि आप CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं l 

CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आपकी CBSE की मार्कशीट खो गई है, तो आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी CBSE Duplicate Marksheet घर बैठे मंगवा सकते हैं: 

  • सबसे पहले CBSE के आधिकारिक DADS पोर्टल पर जाएं।

  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार Class 10th या Class 12th का विकल्प चुनें।

  • फिर अपना रोल नंबर, पास होने का साल और स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें ।

  • अब मार्कशीट को डिजीलॉकर में पाने या स्पीड पोस्ट से घर मंगवाने का विकल्प चुनें।

  • आखिर में, मांगी गई आवेदन फीस को ऑनलाइन जमा कर दें।

CBSE Duplicate Marksheet के लिए कितनी फीस लगेगी?

मार्कशीट के लिए लगने वाली फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आपने परीक्षा किस साल में पास की थी। आप नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से यह फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे जुडी जरूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी से आप देख सकते हैं : 

परीक्षा पास करने का समय 

आवेदन फीस 

5 साल तक 

250 रुपए 

5 से 10 साल के बीच 

500 रुपए 

10 से 20 साल के बीच 

1000 रुपए 

ऑनलाइन आवेदन के बाद CBSE Duplicate Marksheet कब तक मिलेगी? 

CBSE Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बोर्ड को इसे जारी करने में लगभग 15 से 20 वर्किंग डेज का समय लगता है। इस बीच आप अपने एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके DADS पोर्टल पर ही अपनी मार्कशीट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। यदि आपने डिजिटल कॉपी चुनी है, तो आप इसे सीधे डिजीलॉकर से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

 

CBSE Duplicate Marksheet FAQs

Q1. CBSE Duplicate Marksheet download kaise kare?

आप CBSE के आधिकारिक DADS पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने डिजीलॉकर ऐप से भी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. CBSE Duplicate Marksheet apply karne ke liye kitni fees lagti hai?

इसकी फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आपने परीक्षा कब पास की थी। 5 साल तक के लिए ₹250, 5 से 10 साल के लिए ₹500 और 10 साल से पुराने डॉक्यूमेंट के लिए ₹1000 फीस लगती है।

Q3. Online apply karne ke baad Duplicate Marksheet kitne dino me milti hai?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड को इसे जारी करने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है। इसके बाद यह स्पीड पोस्ट से आपके घर पहुंच जाती है।

Q4. Duplicate Marksheet ka status kaise track kare?

आवेदन करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। आप CBSE के DADS पोर्टल पर जाकर इस नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.