Physics Wallah
banner

कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 जीवन रेखाएँ: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था NCERT समाधान

Class 10 Geography Chapter 7 “राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” के NCERT Solutions यहां दिए गए हैं। इन समाधान की मदद से छात्र महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझ कर अध्याय का फास्ट रिवीजन कर सकते हैं, और Class 10 SST परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने की तैयारी कर सकते हैं।
कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 जीवन रेखाएँ: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था NCERT समाधान

Class 10 भूगोल अध्याय 7 “राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” इसमें भारत के परिवहन, संचार और व्यापार तंत्र के बारे में बताया गया है। समझाया गया है कि सड़क मार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग, वायु मार्ग और संचार के साधन देश के अलग-अलग हिस्सों को कैसे जोड़ते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि ये सुविधाएँ देश की आर्थिक प्रगति, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

 

यह अध्याय परीक्षा की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” के NCERT Solutions छात्रों को अध्याय आसानी से समझने और रिवीजन करने में मदद करेंगे । 

कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 “राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” के NCERT अभ्यास प्रश्नों के हल

“राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” अध्याय के प्रश्न-उत्तर कक्षा 10 के छात्रों को यह समझने में मदद करते हैं कि परिवहन, संचार और व्यापार भारत की आर्थिक प्रगति में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये प्रश्न-उत्तर CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किए गए हैं, जिससे छात्रों को आसान तरीके से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलती है।

 

प्रश्न 1 बहुविकल्पीय प्रश्न।

(क) निम्नलिखित में से कौन-से दो अंतिम स्थान पूर्व-पश्चिम गलियारे द्वारा जुड़े हुए हैं?

  • मुंबई और नागपुर

  • सिलचर और पोरबंदर

  • मुंबई और कोलकाता

  • नागपुर और सिलीगुड़ी

उत्तर: (ख) सिलचर और पोरबंदर

(ख) निम्नलिखित में से कौन-सा परिवहन साधन माल के बार-बार लोडिंग-अनलोडिंग से होने वाली हानि और देरी को कम करता है?

  • रेलमार्ग

  • सड़कमार्ग

  • पाइपलाइन

  • जलमार्ग

उत्तर: (ग) पाइपलाइन

(ग) निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य एच.वी.जे. पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?

  • मध्य प्रदेश

  • महाराष्ट्र

  • गुजरात

  • उत्तर प्रदेश

उत्तर: (ख) महाराष्ट्र

(घ) निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह पूर्वी तट पर स्थित सबसे गहरा, स्थलरुद्ध तथा सुरक्षित बंदरगाह है?

  • चेन्नई

  • पारादीप

  • तूतीकोरिन

  • विशाखापट्टनम

उत्तर: (घ) विशाखापट्टनम

(ङ) निम्नलिखित में से भारत में सबसे महत्वपूर्ण परिवहन साधन कौन-सा है?

  • पाइपलाइन

  • रेलमार्ग

  • सड़कमार्ग

  • वायुमार्ग

उत्तर: (ख) रेलमार्ग

(च) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द दो या दो से अधिक देशों के बीच होने वाले व्यापार के लिए प्रयोग किया जाता है?

  • आंतरिक व्यापार

  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार

  • बाह्य व्यापार

  • स्थानीय व्यापार

उत्तर: (ख) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

(क) सड़कमार्गों के कोई तीन लाभ बताइए।

 

उत्तर: सड़कों के तीन लाभ निम्नलिखित हैं –

  • सड़क निर्माण, रेलवे लाइन बनाने की तुलना में काफी कम खर्चीला होता है।

  • कम दूरी पर कम लोगों और अपेाकृत कम माल के परिवहन के लिए सड़क परिवहन किफायती होता है।

  • सड़कें विभिन्न प्रकार के और ऊबड़-खाबड़ भू-भागों से होकर गुजर सकती हैं।

(ख) रेल परिवहन कहाँ और क्यों सबसे सुविधाजनक परिवहन साधन है?

 

उत्तर: उत्तरी मैदानों में रेल परिवहन सबसे सुविधाजनक साधन है क्योंकि वहाँ समतल भूमि, घनी जनसंख्या और कृषि उत्पादों की अधिकता पाई जाती है।

(ग) सीमा सड़कों का क्या महत्व है?

 

उत्तर: सीमा सड़कें सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन्होंने कठिन भू-भाग वाले क्षेत्रों में पहुँच को आसान बनाया है तथा देश के सीमावर्ती भागों के आर्थिक विकास में योगदान दिया है।

 

(घ) व्यापार से क्या अभिप्राय है? अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय व्यापार में क्या अंतर है?

 

उत्तर: व्यापार का अर्थ व्यक्तियों, राज्यों और देशों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान है। देशों के बीच होने वाला व्यापार अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहलाता है, जबकि किसी देश के शहरों, कस्बों और गाँवों के भीतर होने वाला व्यापार स्थानीय व्यापार कहलाता है।

 

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

(क) परिवहन और संचार के साधनों को किसी राष्ट्र और उसकी अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है?

उत्तर: तेजी से विकास के लिए आवश्यक होने के कारण परिवहन और संचार के साधनों को किसी देश और उसकी अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ कहा जाता है। भारत अपने विशाल आकार, विविधता तथा भाषाई और सामाजिक-सांस्कृतिक बहुलता के बावजूद मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाए हुए है। रेडियो, फिल्म, टेलीविजन, समाचार-पत्र, हवाई जहाज, जलमार्ग, रेलमार्ग और इंटरनेट ने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवहन और संचार के ये विभिन्न साधन व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायक रहे हैं। इन्होंने व्यक्तिगत सुविधा के लिए उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।

(ख) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रकृति पर एक टिप्पणी लिखिए।

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अर्थ देशों के बीच होने वाले व्यापार से है। पिछले पंद्रह वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रकृति में काफी परिवर्तन आया है। वस्तुओं और सामानों के आदान-प्रदान की तुलना में ज्ञान और सूचना का आदान-प्रदान अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उदाहरण के लिए, भारत एक वैश्विक सॉफ्टवेयर शक्ति के रूप में उभरा है और सूचना प्रौद्योगिकी के निर्यात से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर देशों के आपसी संबंधों के साथ-साथ वस्तुओं की आवाजाही पर लगाए जाने वाले कर और शुल्क जैसे बाहरी कारकों का भी प्रभाव पड़ता है। पिछले पंद्रह वर्षों में विभिन्न व्यापारिक समूहों के उदय ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के पुराने तरीकों को बदल दिया है।

अध्याय 7 के NCERT Solutions छात्रों के लिए कैसे उपयोगी हैं?

Class 10 SST Exam में “राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ” अध्याय से लगभग 5 से 8 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए यह परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। नीचे दिए जा रहे बिंदुओं से आप समझ सकेंगे कि अध्याय 7 के NCERT Solutions छात्रों के लिए कैसे उपयोगी हैं?

  • मुख्य अवधारणाओं को समझने में मदद : ये Solutions परिवहन, संचार और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में समझाते हैं, जिससे छात्रों की कॉन्सेप्ट क्लियर होती है।

  • परीक्षा की बेहतर तैयारी : NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा के अनुसार तैयार किए जाते हैं, इसलिए छात्र महत्वपूर्ण प्रश्नों की अच्छी तैयारी कर पाते हैं।

  • शीघ्र रिवीजन करने में सहायक : परीक्षा से पहले अध्याय के प्रश्न-उत्तर पढ़कर छात्र कम समय में पूरे पाठ का जल्दी रिवीजन कर सकते हैं।

  • उत्तर लेखन कौशल में सुधार : Solutions के माध्यम से छात्रों को सही तरीके से उत्तर लिखने का तरीका समझ आता है, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ती है।

  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान :  छात्र अध्याय के जरूरी टॉपिक्स और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।

 

Adhyay 7 ke NCERT Solutions FAQs

Lifelines of National Economy adhyay mein kya samjhaya gaya hai?

इस अध्याय में परिवहन, संचार और व्यापार के महत्व को समझाया गया है तथा बताया गया है कि ये देश की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत बनाते हैं।

Kya Chapter 7 board pariksha ke liye mahatvapurn hai?

हाँ, यह अध्याय बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं।

NCERT Solutions se revision kaise aasaan hota hai?

NCERT Solutions छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों और मुख्य बिंदुओं को जल्दी समझने में मदद करते हैं, जिससे कम समय में अच्छा रिवीजन हो जाता है।

Is adhyay mein kaun-kaun se transport madhyam bataye gaye hain?

इस अध्याय में सड़कमार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग, वायुमार्ग और पाइपलाइन परिवहन के बारे में बताया गया है।
banner
banner
banner
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.