यह अध्याय अपेक्षाकृत स्कोरिंग और आसान माना जाता है। इसमें दिखाया गया है कि बीजगणित की मदद से ज्यामिति की समस्याएँ कैसे हल होती हैं। बोर्ड परीक्षाओं में यहाँ से सीधे और फॉर्मूला-आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर आप मूल नियमों और सूत्रों को अच्छे से समझ लेते हैं तो इस अध्याय में अच्छे अंक ला सकते हैं।
इस अध्याय में आप सीखेंगे कि कैसे ग्राफ और सूत्रों (Formulas) की मदद से ज्यामिति की बड़ी-बड़ी समस्याओं को आसानी से हल किया जाता है। यहाँ उन मुख्य टॉपिक्स के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप इस अध्याय में पढेंगे:
ग्राफ को समझना: आप सीखेंगे कि ग्राफ पेपर क्या होता है और उस पर किसी बिंदु (Point) को सही जगह पर कैसे टिकाया या दर्शाया जाता है।
दूरी निकालना: दो जगहों या बिंदुओं के बीच की सीधी दूरी को एक आसान फॉर्मूले की मदद से निकालना सीखेंगे।
मध्य बिंदु खोजना: किसी भी लाइन के बिल्कुल बीचों-बीच वाले पॉइंट का पता लगाना सीखेंगे।
लाइन को टुकड़ों में बांटना (Section Formula): यदि किसी लाइन को एक खास अनुपात (जैसे आधे से थोड़ा कम या ज़्यादा) में बांटना हो, तो उस जगह का पता लगाना सीखेंगे।
सवालों को स्टेप-बाय-स्टेप हल करना: इन सभी फॉर्मूलों का इस्तेमाल करके ज्यामिति के सवालों को एक-एक करके आसानी से हल करना l
इस अध्याय से आप समझेंगे कि कि कैसे रेखाओं और आकृतियों को अंकों और समीकरणों में बदलकर बिल्कुल सटीक जवाब निकाला जाता है।
यहाँ नीचे सारणी में दिए जा रहे मुख्य विषय आपको इस पूरे अध्याय को अच्छी तरह समझने में मदद करेंगे, जिससे आप बोर्ड परीक्षा में पूरे 6 अंक आसानी से पक्के कर सकते हैं:
|
विषय |
विवरण |
|
कार्तीय तल (Cartesian Plane) |
ग्राफ की लाइनों (अक्षों) को समझना और उस पर बिंदुओं को दर्शाना। |
|
दूरी सूत्र (Distance Formula) |
ग्राफ पर दिए गए किन्हीं भी दो बिंदुओं के बीच की दूरी निकालना। |
|
विभाजन सूत्र (Section Formula) |
किसी लाइन को एक निश्चित अनुपात में बांटने वाले बिंदु का पता लगाना। |
|
मध्य-बिंदु सूत्र (Midpoint Formula) |
किसी भी लाइन के बिल्कुल बीचों-बीच वाले बिंदु (मध्य-बिंदु) को खोजना। |
|
अनुप्रयोग |
इन सभी सूत्रों का इस्तेमाल करके ज्यामिति के अलग-अलग सवालों को हल करना। |
रिवीजन करते समय अध्याय के उन विषयों पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए जहाँ से परीक्षा में सबसे ज़्यादा सवाल पूछे जाते हैं। ये विषय बोर्ड परीक्षा में पूरे नंबर लाने में छात्रों की मदद करते हैं l
दूरी सूत्र (Distance Formula ) : दूरी सूत्र का उपयोग बहुत ध्यान से करें, खासकर उन सवालों में जहाँ यह साबित करना होता है कि दी गई आकृतियाँ वर्ग , आयत या समबाहु त्रिभुज हैं या नहीं।
अनुपात वाले सवालों में सावधानी: विभाजन सूत्र यानी Section Formula वाले प्रश्नों को हल करते समय प्लस-माइनस (+/-) के चिन्ह और गुणा-भाग की गलतियों से बचें।
मध्य-बिंदु के सीधे सवाल: मध्य-बिंदु यानी Midpoint निकालने वाले सवालों को सीधे और आसान फॉर्मूले की मदद से जल्दी हल करने का अभ्यास करें।
मिले-जुले सवाल: उन बड़े और व्यावहारिक प्रश्नों को हल करना सीखें जहाँ दूरी सूत्र और विभाजन सूत्र दोनों का एक साथ इस्तेमाल होता है।
ध्यान दें ! परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए हमेशा CBSE के नए पाठ्यक्रम को सामने रखकर ही पढ़ाई करें। जो विषय इस साल हटा दिए गए हैं—जैसे 'त्रिभुज का क्षेत्रफल'—उन पर अपना कीमती समय खराब न करें। सिर्फ उन्हीं विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो परीक्षा में आने वाले हैंl