Physics Wallah
banner

CBSE Class 10 Maths Chapter 9: ‘त्रिकोणमिति का परिचय’ का पूरा सिलेबस 2026-27

CBSE Class 10 Maths Chapter 9 त्रिकोणमिति में मुख्य रूप से समकोण त्रिभुज की भुजाओं और कोणों के बीच के संबंधों (sin, cos, tan) का अध्ययन किया जाता है। बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से यह अध्याय काफी स्कोरिंग भी है। इसलिए इस पूरे अध्याय में आपको त्रिकोणमितीय अनुपातों के मान और बुनियादी सर्वसमिकाओं को हल करना सीखना होगा। इसका पूरा पाठ्यक्रम यहाँ समझें।
authorImagePriyanka Yadav25 Jul, 2026
CBSE Class 10 Maths Chapter 9: ‘त्रिकोणमिति का परिचय’ का पूरा सिलेबस 2026-27

CBSE Class 10 Maths Chapter 9 त्रिकोणमिति का परिचय असल में त्रिभुज की भुजाओं और कोणों को मापने का विज्ञान है। कक्षा 10वीं  के छात्रों के लिए यह बिल्कुल नया और बेहद मजेदार विषय है। इस अध्याय में आप सीखेंगे कि कैसे एक समकोण त्रिभुज के न्यून कोणों के आधार पर त्रिकोणमितीय अनुपातों (Trigonometric Ratios) की गणना की जाती है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी और अच्छे अंक लाने के लिए इस अध्याय के बुनियादी नियमों, सूत्रों और सर्वसमिकाओं को अच्छी तरह समझना जरूरी। 

CBSE Class 10 Maths Chapter 9: ‘त्रिकोणमिति का परिचय’ में छात्र क्या सीखेंगे 

CBSE Class 10 Maths Chapter 9 में आप नीचे दिए गए मुख्य विषयों को पढ़ेंगे, जो आपकी बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। इन टॉपिक्स को अच्छी तरह समझने से पेपर में पूछे जाने वाले सभी सवालों को आसानी से हल किया जा सकता है ।

 

त्रिकोणमितीय अनुपातों की समझ: छात्र सीखेंगे कि त्रिकोणमितीय अनुपात (sin, cos, tan) क्या होते हैं और एक समकोण त्रिभुज की मदद से इन्हें कैसे निकाला जाता है।

खास कोणों के मान:  0 , 30, 45, 60 और 90 डिग्री जैसे मुख्य कोणों के त्रिकोणमितीय मानों को याद करना और समझना सीखेंगे।

अनुपातों के बीच संबंध: छात्र अलग-अलग त्रिकोणमितीय अनुपातों जैसे cosec, sec और cot के आपसी रिश्तों के बारे में पढ़ेंगे।

त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ:  समीकरणों को आसान बनाने और उन्हें सिद्ध करने के लिए मुख्य सूत्रों (Identities) का उपयोग करना सीखेंगे।

सवालों को हल करना: आप समझेंगे कि कोणों के बदलने से अनुपातों पर क्या असर पड़ता है और इनका उपयोग करके गणित के सवालों को कैसे हल किया जाता है।

नोट ! यह अध्याय आगे की कक्षाओं में आने वाली कठिन त्रिकोणमिति को आसानी से समझने के लिए आपका आधार मजबूत करेगा।

CBSE Class 10 Maths Chapter 9: ‘त्रिकोणमिति का परिचय’ का पाठ्यक्रम 

नीचे दी गई सारणी की मदद से आप CBSE Class 10 Maths Chapter 9 के पाठ्यक्रम को देख सकते हैं, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन-कौन से मुख्य टॉपिक्स परीक्षा के लिए तैयार करने हैं। 

 

अध्याय से जुड़े विषय 

विवरण 

त्रिकोणमितीय अनुपात 

यह एक समकोण त्रिभुज की भुजाओं के आधार पर sin, cos और tan को परिभाषित करता है। इसमें लंब, आधार और कर्ण की मदद से अनुपातों को निकालना सिखाया जाता है। 

मानक मान 

इसके अंतर्गत 0°, 30°, 45°, 60° और 90° जैसे मुख्य कोणों के लिए त्रिकोणमितीय अनुपातों के निश्चित मान शामिल हैं। 

त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ 

यह अलग-अलग अनुपातों के बीच के संबंधों को बताता है, जैसे मुख्य सूत्र sin²θ + cos²θ =1 का परिचय। 

व्युत्क्रम अनुपात 

यह cosec, sec और cot को क्रमशः sin, cos और tan के उल्टे (व्युत्क्रम) अनुपातों के रूप में परिभाषित करता है। 

सर्वसमिकाओं के अनुप्रयोग 

इसका मुख्य फोकस त्रिकोणमितीय सूत्रों का उपयोग करके गणितीय समीकरणों को आसान बनाने और सवालों को हल करने पर होता है। 

 

CBSE Class 10 Maths Chapter 9 की तैयारी कैसे करें 

त्रिकोणमिति का यह अध्याय बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो इस अध्याय में पूरे अंक लाना आसान है। नीचे कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप इस विषय की अच्छी तैयारी कर सकते हैं:

  • चित्र बनाकर अभ्यास करें: जब भी आप किसी सवाल को हल करें, तो एक साफ समकोण त्रिभुज जरूर बनाएँ। इससे आपको लंब, आधार और कर्ण को पहचानने में आसानी होगी और गलती नहीं होगी।

  • त्रिकोणमिति तालिका खुद बनाएँ: 0 से 90 डिग्री तक के मानों की तालिका को रटने के बजाय उसे खुद बनाने का तरीका सीखें। परीक्षा शुरू होते ही रफ पेज पर इस टेबल को बना लेने से समय बचता है।

  • सूत्रों का चार्ट बनाएँ: इस अध्याय के सभी मुख्य अनुपातों, व्युत्क्रमों और सर्वसमिकाओं (sin2  A + cos2 A=1)  को एक चार्ट पर लिखकर अपने स्टडी रूम में चिपका लें।

  • NCERT के उदाहरण: बोर्ड परीक्षा में कई बार NCERT के उदाहरण से सीधे सवाल पूछ लिए जाते हैं। इसलिए प्रश्नावली के साथ-साथ उदाहरणों का भी पूरा अभ्यास करें।

  • लिखकर प्रैक्टिस करें: गणित को केवल पढ़कर नहीं सीखा जा सकता। सिद्ध करने वाले (Proof-based) सवालों को कम से कम दो-तीन बार खुद अपने हाथ से कॉपी पर हल करें।

 

CBSE Class 10 Maths Chapter 9 FAQs

Q1. CBSE Class 10 Maths Chapter 9 board exam ke liye kitna important hai?

बोर्ड परीक्षा के लिए यह अध्याय बहुत महत्वपूर्ण है। इस चैप्टर और इसके अगले भाग को मिलाकर परीक्षा में करीब 12 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं।

Q2. Kya complementary angles wale topics syllabus me shaamil hain?

नहीं, नवीनतम सिलेबस के अनुसार पूरक कोणों (Complementary Angles) वाले टॉपिक को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। आपको केवल मुख्य अनुपातों और सर्वसमिकाओं पर ही ध्यान देना है।

Q3. Is chapter ke questions ko exam me sahi hal karne ke liye kya dhyan rakhein?

परीक्षा में सवाल हल करते समय हमेशा एक साफ समकोण त्रिभुज (Right-Angled Triangle) का चित्र जरूर बनाएँ। इससे लंब और आधार को पहचानने में गलती नहीं होती।

Q4. Kya board exam ke liye sirf NCERT textbook ke questions kaafi hain?

हाँ, बोर्ड परीक्षा के बेसिक कॉन्सेप्ट्स के लिए NCERT पूरी तरह काफी है। बस ध्यान रखें कि आपको इसकी एक्सरसाइज के साथ-साथ सभी उदाहरणों (Examples) को भी अच्छी तरह हल करना होगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.