कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 4 “राजनीतिक दल” के NCERT Solutions CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका और उनके महत्व को सरल तरीके से समझाते हैं।
राजनीतिक दल अध्याय के प्रश्न-उत्तर छात्रों को यह समझने में मदद करते हैं कि राजनीतिक दल चुनाव कैसे लड़ते हैं, सरकार का गठन कैसे करते हैं, विभिन्न वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व कैसे करते हैं और देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में क्या भूमिका निभाते हैं। साथ ही, इन समाधान में राजनीतिक दलों से जुड़ी चुनौतियों को भी आसान भाषा में समझाया गया है, जिससे परीक्षा की तैयारी बेहतर होती है तथा विद्यार्थियों की अवधारणाएँ और उत्तर लिखने की क्षमता मजबूत होती है।
राजनीतिक दलों को आंतरिक मतभेद, भ्रष्टाचार, वंशवाद और जवाबदेही की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। Class 10 SST नागरिक शास्त्र अध्याय 4 के NCERT Solutions इन समस्याओं को सरल भाषा में समझाते हैं और बताते हैं कि इनका लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है। साथ ही, समाधान में यह भी समझाया गया है कि राजनीतिक दलों को अधिक पारदर्शी, जिम्मेदार और लोकतांत्रिक बनाने के लिए किन सुधारों की आवश्यकता है।
प्रश्न 1. लोकतंत्र में राजनीतिक दल कौन-कौन से कार्य करते हैं?
उत्तर: राजनीतिक दल लोकतंत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, जो इस प्रकार हैं –
राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और अपने उम्मीदवार खड़े करते हैं।
वे जनता के सामने विभिन्न नीतियाँ और कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।
कानून बनाने और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चुनाव जीतने के बाद ये दल सरकार बनाते हैं और शासन चलाते हैं।
चुनाव हारने पर ये विपक्ष की भूमिका निभाते हैं तथा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं।
राजनीतिक दल विभिन्न मुद्दों पर जनमत तैयार करते हैं और लोगों की सोच को प्रभावित करते हैं।
ये दल जनता और सरकार के बीच संबंध स्थापित करते हैं तथा लोगों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देते हैं।
प्रश्न 2 .राजनीतिक दलों के सामने कौन-कौन सी चुनौतियाँ होती हैं?
उत्तर: राजनीतिक दलों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं –
आंतरिक लोकतंत्र की कमी: कई दलों में निर्णय लेने की शक्ति कुछ ही नेताओं के हाथों में केंद्रित होती है, जिससे आंतरिक लोकतंत्र कमजोर हो जाता है।
वंशवाद: अनेक राजनीतिक दलों में नेतृत्व एक ही परिवार के सदस्यों को मिलता रहता है। इससे अन्य योग्य नेताओं को आगे बढ़ने का अवसर कम मिल पाता है।
धन और बाहुबल का प्रभाव: चुनावों में धन और शक्ति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बड़े और संपन्न उम्मीदवार अधिक संसाधनों का उपयोग करके चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे छोटे दलों और उम्मीदवारों को कठिनाई होती है।
प्रश्न 3.राजनीतिक दलों को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन से सुधार सुझाए गए हैं ताकि वे अपने कार्य बेहतर ढंग से कर सकें?
उत्तर: राजनीतिक दलों को अधिक प्रभावी और लोकतांत्रिक बनाने के लिए निम्नलिखित सुधार सुझाए गए हैं –
राजनीतिक दलों में आंतरिक विवादों को सुलझाने और आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
दलों में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए तथा उम्मीदवारों में कम से कम एक-तिहाई स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित होने चाहिए।
राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं देना चाहिए।
चुनावों में राज्य द्वारा आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि कमजोर और गरीब वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को भी समान अवसर मिल सके।
प्रश्न 4. राजनीतिक दल क्या होता है?
उत्तर: राजनीतिक दल ऐसे लोगों का संगठित समूह होता है जो समान विचारधारा, नीतियों और उद्देश्यों के आधार पर एक साथ कार्य करते हैं। ये दल चुनावों में भाग लेते हैं, जनता का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करते हैं और बहुमत मिलने पर सरकार बनाकर देश का शासन चलाते हैं। राजनीतिक दल समाज और देश के विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ और नीतियाँ तैयार करते हैं तथा जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं।
प्रश्न 5. राजनीतिक दल की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: जनीतिक दल की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
राजनीतिक दल के सदस्यों के विचार, नीतियाँ और कार्यक्रम समान होते हैं।
ये दल जनता के कल्याण और देश के विकास के लिए नीतियाँ बनाने का प्रयास करते हैं।
प्रत्येक राजनीतिक दल में नेता, सक्रिय सदस्य और समर्थक या अनुयायी होते हैं।
प्रश्न 6. जो लोग चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता प्राप्त करने के लिए एक साथ आते हैं, उन्हें _____________________ कहा जाता है।
उत्तर: चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से एक साथ आने वाले लोगों के समूह को राजनीतिक दल कहा जाता है।
प्रश्न 7. सूची-I (संगठन और आंदोलन) का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए।
|
सूची-I |
सूची-II |
|
1. कांग्रेस पार्टी |
A. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन |
|
2. भारतीय जनता पार्टी |
B. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
|
3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) |
C. वाम मोर्चा |
|
4. तेलुगु देशम पार्टी |
D. राज्य स्तरीय दल |
उत्तर :
प्रश्न 8. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कौन थे?
A. कांशीराम
B. साहू महाराज
C. बी.आर. अंबेडकर
D. ज्योतिबा फुले
उत्तर: A. कांशीराम
प्रश्न 9. भारतीय जनता पार्टी का मार्गदर्शक सिद्धांत क्या है?
A. बहुजन समाज
B. क्रांतिकारी लोकतंत्र
C. एकात्म मानववाद
D. आधुनिकता
उत्तर: C. एकात्म मानववाद
प्रश्न 10. राजनीतिक दलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
राजनीतिक दलों पर लोगों का विश्वास अधिक नहीं होता।
राजनीतिक दल अक्सर अपने शीर्ष नेताओं से जुड़े घोटालों के कारण विवादों में रहते हैं।
सरकार चलाने के लिए राजनीतिक दल आवश्यक नहीं हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
A. A, B और C
B. A और B
C. B और C
D. A और C
उत्तर: (B) A और B
यह भी पढ़ें :
कक्षा 10 NCERT Solutions 2026-27
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2026-27 NCERT Solutions