Physics Wallah
banner

Class 10 Science Chapter 1: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण NCERT Solutions के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी

Class 10 Science Chapter 1 के NCERT समाधान, CBSE सिलेबस के अनुसार सरल उत्तर प्रदान करते हैं, जिससे अवधारणाएँ समझना, संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास करना, डाउट क्लियर करना और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करना आसान हो जाता है।
authorImagePriyanka Yadav10 Jun, 2026
Class 10 Science Chapter 1: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण NCERT Solutions

 

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण के NCERT Solutions Class 10 के छात्रों के लिए अध्याय 1 के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को सरल और सटीक तरीके से समझाते हैं, जो नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित हैं।

इन समाधानों की मदद से छात्र विभिन्न प्रकार की रासायनिक अभिक्रियाओं को अच्छी तरह समझ पाते हैं, समीकरण लिखने और उन्हें संतुलित करने की सही विधि सीखते हैं, और साथ ही परीक्षा पैटर्न व बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों से भी परिचित हो जाते हैं।

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण – Class 10 Chapter 1 के सम्पूर्ण समाधान यहां देखें 

Class 10 Science Chapter 1 के NCERT समाधान छात्रों को CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार सरल, स्पष्ट और सटीक उत्तर उपलब्ध कराते हैं। इनकी सहायता से आप रासायनिक अभिक्रियाओं की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और रासायनिक समीकरणों को सही तरीके से लिखना व संतुलित करना सीख सकते हैं। 

साथ ही, इसमें दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर परीक्षा की दृष्टि से बेहद उपयोगी हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाते हैं और आपकी अवधारणात्मक समझ (conceptual clarity) को और बेहतर करते हैं।

In-text Questions Set 1 (पेज नंबर – 6)

प्रश्न 1.वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर: मैग्नीशियम रिबन की सतह पर हवा के संपर्क में आने से मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) की परत बन जाती है, जो एक स्थिर यौगिक है। यह परत आगे की अभिक्रिया को रोकती है। इसलिए जलाने से पहले इस परत को हटाने के लिए रिबन को साफ किया जाता है, ताकि यह आसानी से ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर सके।

प्रश्न 2.निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:

(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बैरियम क्लोराइड + एल्युमिनियम सल्फेट → बैरियम सल्फेट + एल्युमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन

उत्तर:

 (i) H₂ + Cl₂ → 2HCl
(ii) 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃
(iii) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂

प्रश्न 3.निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए अवस्था संकेतों सहित संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:

(i) बैरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया कर अघुलनशील बैरियम सल्फेट और सोडियम क्लोराइड का विलयन बनाते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रॉक्साइड का विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन से अभिक्रिया कर सोडियम क्लोराइड और जल बनाता है।

उत्तर:

(i) BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄ (aq) → BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
(ii) NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l)

In-text Questions Set 2 (पेज नंबर – 10)

 

प्रश्न 1.‘X’ नामक पदार्थ का विलयन सफेदी (whitewashing) में उपयोग किया जाता है।

(i) ‘X’ का नाम और उसका सूत्र लिखिए।
(ii) ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर:


(i) ‘X’ = क्विक लाइम (Calcium Oxide), सूत्र: CaO
(ii) CaO + H₂O → Ca(OH)₂

प्रश्न 2.क्रिया 1.7 में एक टेस्ट ट्यूब में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी की तुलना में दोगुनी क्यों होती है? इस गैस का नाम बताइए।

उत्तर: इस क्रिया में जल का विद्युत अपघटन (electrolysis) होता है, जिससे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस बनती हैं। 

 रासायनिक समीकरण:
2H₂O → 2H₂ + O₂

यहाँ हाइड्रोजन गैस की मात्रा ऑक्सीजन से दोगुनी होती है, इसलिए एक टेस्ट ट्यूब में गैस अधिक एकत्रित होती है। यह गैस हाइड्रोजन (H₂) है।

In-text Questions Set 3 (पेज नंबर – 13)

प्रश्न 1.जब कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील डाली जाती है तो उसका रंग क्यों बदल जाता है?

उत्तर:लोहा, तांबे से अधिक क्रियाशील होता है, इसलिए वह कॉपर सल्फेट के विलयन से तांबे को विस्थापित कर देता है। इस कारण विलयन का रंग बदल जाता है।

रासायनिक अभिक्रिया:
Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu

प्रश्न 2.क्रिया 1.10 के अलावा द्वि-विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।

science

द्वि-विस्थापन अभिक्रिया सोडियम क्लोराइड (NaCl) और सिल्वर नाइट्रेट (AgNO₃) के बीच होती है। इस अभिक्रिया में धनायन (positive ions) और ऋणायन (negative ions) आपस में स्थान बदलते हैं। परिणामस्वरूप सफेद रंग का सिल्वर क्लोराइड (AgCl) का अवक्षेप बनता है।

 

रासायनिक अभिक्रिया:
AgNO₃ (aq) + NaCl (aq) → AgCl (s) + NaNO₃ (aq)

 

आयनिक रूप में:
Ag⁺ + NO₃⁻ + Na⁺ + Cl⁻ → AgCl (s) + Na⁺ + NO₃⁻

इस अभिक्रिया में Ag⁺ और Cl⁻ मिलकर अघुलनशील AgCl बनाते हैं, जबकि Na⁺ और NO₃⁻ विलयन में बने रहते हैं।

 

प्रश्न 3.निम्नलिखित अभिक्रियाओं में पहचान कीजिए कि कौन-सा पदार्थ ऑक्सीकरण (oxidised) और कौन-सा अपचयन (reduced) हो रहा है:

(i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)

 

उत्तर :

पहले समीकरण में सोडियम (Na) ऑक्सीजन (O₂) के जुड़ने से ऑक्सीकरण (oxidised) हो रहा है और सोडियम ऑक्साइड (Na₂O) बनता है।

 

दूसरे समीकरण में कॉपर ऑक्साइड (CuO) से ऑक्सीजन के हटने के कारण कॉपर (Cu) का अपचयन (reduced) हो रहा है, जबकि हाइड्रोजन (H₂) का ऑक्सीकरण होकर जल (H₂O) बनता है।

 

Class 10 Science Chapter 1 – अभ्यास प्रश्न एवं उत्तर 

 

प्रश्न 1.नीचे दी गई अभिक्रिया के बारे में कौन-से कथन गलत हैं?

2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO₂(g)

 (a) लेड का अपचयन हो रहा है
(b) कार्बन डाइऑक्साइड का ऑक्सीकरण हो रहा है
(c) कार्बन का ऑक्सीकरण हो रहा है
(d) लेड ऑक्साइड का अपचयन हो रहा है

 

(i) (a) और (b)
(ii) (a) और (c)
(iii) (a), (b) और (c)
(iv) सभी उपरोक्त

 

उत्तर: (i) (a) और (b)

 

व्याख्या:

 

 (a) सही है क्योंकि PbO से ऑक्सीजन हट रही है, इसलिए अपचयन हो रहा है।
(b) गलत है क्योंकि CO₂ बनना ऑक्सीकरण नहीं बल्कि कार्बन में ऑक्सीजन जुड़ने की प्रक्रिया है।
(c) सही है क्योंकि कार्बन ऑक्सीकरण हो रहा है।
(d) सही है क्योंकि PbO का अपचयन हो रहा है।

 

प्रश्न 2.Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe यह अभिक्रिया किस प्रकार की है?

  • संयोजन अभिक्रिया

  • द्वि-विस्थापन अभिक्रिया

  • अपघटन अभिक्रिया

  • विस्थापन अभिक्रिया

  •  

उत्तर: विस्थापन अभिक्रिया

व्याख्या: इस अभिक्रिया में एल्युमिनियम (Al), आयरन (Fe) को उसके ऑक्साइड से विस्थापित कर देता है क्योंकि Al, Fe से अधिक क्रियाशील धातु है। इसलिए इसे एकल विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।

 

प्रश्न 3.जब लोहे के बुरादे में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाया जाता है तो क्या होता है? सही विकल्प चुनिए:

  • हाइड्रोजन गैस और आयरन क्लोराइड बनते हैं

  • क्लोरीन गैस और आयरन हाइड्रॉक्साइड बनते हैं

  • कोई अभिक्रिया नहीं होती

  • आयरन लवण और जल बनते हैं

 

उत्तर: हाइड्रोजन गैस और आयरन क्लोराइड बनते हैं

व्याख्या: लोहे के बुरादे HCl से क्लोरीन को विस्थापित करते हैं, जिससे FeCl₂ और H₂ गैस बनती है।

समीकरण: Fe + 2HCl → FeCl₂ + H₂

 

प्रश्न 4. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या होता है? इसे संतुलित क्यों करना चाहिए?

उत्तर: जब किसी रासायनिक समीकरण में अभिकारकों (reactants) और उत्पादों (products) के दोनों ओर परमाणुओं की संख्या समान होती है, तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।

रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है क्योंकि यह द्रव्यमान संरक्षण के नियम (Law of Conservation of Mass) का पालन करता है, जिसके अनुसार किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान न तो उत्पन्न होता है और न ही नष्ट होता है।

 

प्रश्न 5.निम्नलिखित कथनों को रासायनिक समीकरणों में बदलिए और उन्हें संतुलित कीजिए।

 

(a) हाइड्रोजन गैस नाइट्रोजन के साथ मिलकर अमोनिया बनाती है।

उत्तर :
असंतुलित: H₂ + N₂ → NH₃
संतुलित: 3H₂ + N₂ → 2NH₃

 

(b)हाइड्रोजन सल्फाइड गैस वायु में जलकर जल और सल्फर डाइऑक्साइड बनाती है।

उत्तर :
असंतुलित: H₂S + O₂ → H₂O + SO₂
संतुलित: 2H₂S + 3O₂ → 2H₂O + 2SO₂

 

(c) बैरियम क्लोराइड, एल्युमिनियम सल्फेट से अभिक्रिया कर एल्युमिनियम क्लोराइड और बैरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाता है।

उत्तर :
असंतुलित: BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → AlCl₃ + BaSO₄
संतुलित: 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 2AlCl₃ + 3BaSO₄

 

(d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया कर पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाती है।

उत्तर :
असंतुलित: K + H₂O → KOH + H₂
संतुलित: 2K + 2H₂O → 2KOH + H₂

 

प्रश्न 6. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए।

(a) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O

उत्तर :  2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O

 

(b) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O

उत्तर :  2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O

 

(c) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃

उत्तर : NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃

 

(d) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl

उत्तर :  BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + 2HCl



प्रश्न 7. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

 

(a)कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल

उत्तर: 2Ca(OH)₂ + 2CO₂ → 2CaCO₃ + 2H₂O

 

(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर

उत्तर Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag

(c)एल्युमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एल्युमिनियम क्लोराइड + कॉपर

उत्तर : 2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu

 

(d)बैरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बैरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड

उत्तर : BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + 2KCl



प्रश्न 8. निम्नलिखित के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए तथा प्रत्येक की अभिक्रिया का प्रकार बताइए।

 

(a)KBr + BaI₂ → KI + BaBr₂

उत्तर:  2KBr + BaI₂ → 2KI + BaBr₂
अभिक्रिया का प्रकार: द्वि-विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)

 

(b)ZnCO₃ → ZnO + CO₂

उत्तर: ZnCO₃ → ZnO + CO₂
अभिक्रिया का प्रकार: अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)

 

(c) H₂ + Cl → HCl

उत्तर: H₂ + Cl₂ → 2HCl

अभिक्रिया का प्रकार: संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)

 

(d) Mg + HCl → MgCl₂ + H₂

उत्तर: Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂
अभिक्रिया का प्रकार: विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)

 

प्रश्न 9. ऊष्माक्षेपी (Exothermic) और ऊष्माशोषी (Endothermic) अभिक्रियाएँ क्या होती हैं? उदाहरण दीजिए।

 

उत्तर: जब कोई अभिक्रिया वातावरण से ऊष्मा (heat) ग्रहण करती है, तो उसे ऊष्माशोषी (Endothermic) अभिक्रिया कहते हैं। जैसे— प्रकाश संश्लेषण, बर्फ का पिघलना, वाष्पीकरण।

इसके विपरीत, जब किसी अभिक्रिया में ऊर्जा वातावरण में मुक्त (release) होती है, तो उसे ऊष्माक्षेपी (Exothermic) अभिक्रिया कहते हैं। जैसे— दहन, न्यूक्लियर फिशन और फ्यूजन, कंक्रीट का जमना, विस्फोट।

 

प्रश्न 10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों माना जाता है?

उत्तर: शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो भोजन से प्राप्त होती है। पाचन के दौरान भोजन ग्लूकोज जैसे सरल पदार्थों में टूट जाता है। यह ग्लूकोज शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा उत्पन्न करता है।

 

चूँकि इस प्रक्रिया में ऊर्जा ऊष्मा के रूप में निकलती है, इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया माना जाता है।

अभिक्रिया: C₆H₁₂O₆ + 6O₂ → 6CO₂ + 6H₂O + ऊर्जा

 

प्रश्न 11. अपघटन अभिक्रियाएँ संयोजन अभिक्रियाओं के विपरीत क्यों कहलाती हैं? अपघटन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर: संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक बड़ा यौगिक बनाते हैं, जबकि अपघटन अभिक्रिया में एक बड़ा यौगिक टूटकर दो या अधिक छोटे पदार्थों में बदल जाता है। इसलिए ये दोनों एक-दूसरे के विपरीत होते हैं।

 

अपघटन अभिक्रिया सामान्यतः ऊष्माशोषी होती है क्योंकि इसमें बड़े अणु के बंध टूटते हैं।

अपघटन अभिक्रियाओं के उदाहरण:
ZnCO₃ → ZnO + CO₂
CaCO₃ + ऊर्जा → CaO + CO₂
2HgO → 2Hg + O₂

 

प्रश्न 12. उन अपघटन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊर्जा ऊष्मा, प्रकाश या विद्युत के रूप में दी जाती है।

 

उत्तर

 

(a) ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया (Thermolysis)
पोटैशियम क्लोरेट का अपघटन: जब पोटैशियम क्लोरेट को तेज़ी से गर्म किया जाता है, तो यह पोटैशियम क्लोराइड और ऑक्सीजन में अपघटित हो जाता है। इस अभिक्रिया का उपयोग ऑक्सीजन के निर्माण में किया जाता है। 2KClO₃ + ऊष्मा → 2KCl + 3O₂


(b) विद्युत अपघटन अभिक्रिया (Electrolysis)
सोडियम क्लोराइड का अपघटन: जब पिघले हुए सोडियम क्लोराइड में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो यह सोडियम और क्लोरीन में अपघटित हो जाता है।

science1

(c) प्रकाश अपघटन अभिक्रिया (Photolysis)
हाइड्रोजन परॉक्साइड का अपघटन: प्रकाश की उपस्थिति में हाइड्रोजन परॉक्साइड जल और ऑक्सीजन में अपघटित हो जाता है।

science 3

प्रश्न 13. विस्थापन और द्वि-विस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इनके उपयुक्त समीकरण लिखिए।

 

उत्तर: द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में दो यौगिक अपने-अपने आयनों का आदान-प्रदान करते हैं, जबकि विस्थापन अभिक्रिया में एक अधिक क्रियाशील पदार्थ किसी कम क्रियाशील पदार्थ को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है। विस्थापन अभिक्रिया में केवल एक ही विस्थापन होता है, जबकि द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में दो पदार्थ आपस में स्थान बदलते हैं।

 

उदाहरण:

विस्थापन अभिक्रिया:
Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂

द्वि-विस्थापन अभिक्रिया:
2KBr + BaI₂ → 2KI + BaBr₂

प्रश्न 14. चाँदी के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से चाँदी की प्राप्ति कॉपर धातु द्वारा विस्थापन अभिक्रिया से होती है। इसमें होने वाली अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर: Cu(s) + 2AgNO₃(aq) → Cu(NO₃)₂(aq) + 2Ag(s)

 

प्रश्न 15. अवक्षेपण (Precipitation) अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

 

उत्तर: जब दो घुलनशील लवणों (soluble salts) के विलयनों को मिलाया जाता है और उनमें आयनों का आदान-प्रदान (exchange) होता है, तो एक अघुलनशील ठोस पदार्थ बनकर नीचे बैठ जाता है। इस ठोस पदार्थ को अवक्षेप (precipitate) कहते हैं और इस प्रकार की अभिक्रिया को अवक्षेपण अभिक्रिया (Precipitation reaction) कहते हैं।

 

उदाहरण:
CdSO₄(aq) + K₂S(aq) → CdS(s) + K₂SO₄(aq)
2NaOH(aq) + MgCl₂(aq) → 2NaCl(aq) + Mg(OH)₂(s)

 

प्रश्न 16. ऑक्सीजन के जुड़ने के आधार पर निम्नलिखित को समझाइए, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए:

 

(a) ऑक्सीकरण (Oxidation)

उत्तर:जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में किसी तत्व में ऑक्सीजन जुड़ती है और उसका ऑक्साइड बनता है, तो उसे ऑक्सीकरण कहते हैं।

 

उदाहरण:
4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
H₂S + O₂ → H₂O + SO₂

 

(b) अपचयन (Reduction)

उत्तर:जब किसी यौगिक से ऑक्सीजन हटती है, तो उसे अपचयन कहते हैं।

 

उदाहरण:
CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)
2HgO → 2Hg + O₂



प्रश्न 17.एक चमकदार भूरे रंग का तत्व ‘X’ हवा में गर्म करने पर काला हो जाता है। तत्व ‘X’ और बने काले यौगिक का नाम बताइए।

 

उत्तर:चमकदार भूरे रंग का तत्व कॉपर (Cu) है। जब इसे हवा में गर्म किया जाता है, तो यह ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके कॉपर ऑक्साइड (CuO) बनाता है, जो काले रंग का होता है।

2Cu(s) + O₂(g) → 2CuO(s)

 

प्रश्न 18.लोहे की वस्तुओं पर हम पेंट क्यों करते हैं?

 

उत्तर:लोहे की वस्तुओं पर पेंट इसलिए किया जाता है ताकि उन्हें जंग लगने से बचाया जा सके। पेंट की परत लोहे को हवा और नमी के संपर्क में आने से रोकती है, जिससे जंग (आयरन ऑक्साइड) बनने की प्रक्रिया नहीं होती।

 

प्रश्न 19.तेल और वसा युक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से क्यों भरा जाता है?

उत्तर: तेल और वसा युक्त खाद्य पदार्थों में नाइट्रोजन इसलिए भरी जाती है ताकि उनमें रैंसिडिटी (rancidity) न हो। रैंसिडिटी तब होती है जब तेल और वसा ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके खराब स्वाद और गंध उत्पन्न करते हैं। नाइट्रोजन एक अक्रिय गैस है, इसलिए यह इस प्रक्रिया को रोक देती है।

 

प्रश्न 20. निम्नलिखित शब्दों को उदाहरण सहित समझाइए:

 

(a) संक्षारण (Corrosion)

उत्तर: जब धातुएँ हवा और नमी के संपर्क में आकर धीरे-धीरे ऑक्सीकृत होकर अपने ऑक्साइड बनाती हैं, तो इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।

 

उदाहरण: लोहे पर जंग लगना (Iron rusting)

 

(b) रैंसिडिटी (Rancidity)

उत्तर: जब तेल और वसा युक्त खाद्य पदार्थ हवा में ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके खराब स्वाद और गंध देने लगते हैं, तो इसे रैंसिडिटी कहते हैं।

उदाहरण: खुले रखे चिप्स या तले हुए भोजन का स्वाद और गंध खराब हो जाना।

‘रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण’ के NCERT Solutions छात्रों के लिए क्यों जरूरी हैं? – संक्षिप्त अवलोकन 

  • यह अध्याय को सरल और स्पष्ट तरीके से समझने में मदद करते हैं।

  • रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार आसानी से समझ आते हैं।

  • रासायनिक समीकरण लिखने और संतुलित करने की सही विधि सीखने में सहायता मिलती है।

  • CBSE परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में मदद मिलती है।

  • महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों की बेहतर समझ विकसित होती है।

  • अवधारणात्मक ज्ञान (concept clarity) मजबूत होता है।

  • समस्या-समाधान क्षमता (problem-solving skills) में सुधार होता है।

  • बोर्ड परीक्षा की तैयारी अधिक प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण बनती है।

 

Rasayanik Abhikriyaen Evam Samikaran Ke NCERT Solutions FAQs

NCERT Solutions Chapter 1 Science Class 10 kya hai?

NCERT Solutions अध्याय 1 के सभी प्रश्नों के सरल, सटीक और CBSE सिलेबस आधारित उत्तर होते हैं, जो छात्रों को परीक्षा तैयारी में मदद करते हैं।

Rasayanik abhikriyaen aur samikaran adhyay kyon mahatvapurn hai?

यह अध्याय रसायन विज्ञान की बुनियादी समझ देता है, जिसमें अभिक्रियाओं के प्रकार, समीकरणों को लिखना और संतुलित करना सिखाया जाता है।

Kya is adhyay mein sankhyatmak prashn bhi aate hain?

इस अध्याय में मुख्य रूप से रासायनिक समीकरण और अवधारणात्मक प्रश्न आते हैं, लेकिन संतुलन और प्रकारों पर आधारित प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं।

Rasayanik samikaran ko santulit karna kyon zaroori hai?

इससे द्रव्यमान संरक्षण के नियम का पालन होता है और अभिक्रिया सही रूप में प्रदर्शित होती है।
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
banner
banner
banner
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.