Physics Wallah

कक्षा 12 अकाउंटेंसी बोर्ड परीक्षा 2026: बोर्ड में बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स

CBSE कक्षा 12 अकाउंटेंसी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 24 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। अब केवल एक ही दिन बचा हैं, छात्रों को नए अध्याय शुरू करने के बजाय रिविज़न, अभ्यास और मुख्य अवधारणाओं (concepts) को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
authorImageAarti .23 Feb, 2026

कक्षा 12 अकाउंटेंसी बोर्ड परीक्षा 2026: बोर्ड में बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स

सीबीएसई कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की होती है, जबकि 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क और वाइवा (Viva Voce) के लिए आवंटित होते हैं। प्रश्न पत्र को भाग ए (Part A) और भाग बी (Part B) में विभाजित किया गया है, जिसमें कई प्रश्नों में आंतरिक विकल्प (internal choices) दिए गए हैं।

अकाउंटेंसी को एक उच्च स्कोरिंग विषय माना जाता है जब छात्र उचित फॉर्मेट बनाए रखते हैं, स्पष्ट वर्किंग नोट्स दिखाते हैं और गणना (calculation) की गलतियों से बचते हैं। चैप्टर-वार वेटेज और पेपर पैटर्न को समझने से समय का सही प्रबंधन करने और अधिकतम अंक वाले टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

CBSE कक्षा 12 अकाउंटेंसी परीक्षा 2026 का समय और शेड्यूल

सीबीएसई कक्षा 12वीं अकाउंटेंसी की परीक्षा कल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है, क्योंकि 10:00 बजे गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10:15 से 10:30 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

विवरण

जानकारी

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश शुरू

सुबह 9:30 बजे

प्रवेश बंद होने का समय

सुबह 10:00 बजे

पढ़ने का समय शुरू

सुबह 10:15 बजे

परीक्षा शुरू होने का समय

सुबह 10:30 बजे

परीक्षा समाप्त होने का समय

दोपहर 1:30 बजे

CBSE कक्षा 12 अकाउंटेंसी परीक्षा 2026 सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स (High-Weightage)

  1. Partnership (36 अंक): रिवैल्यूएशन, कैपिटल अकाउंट और रियलाइजेशन एंट्रीज़।

  2. Share Capital (24 अंक): प्रो-राटा (Pro-rata) टेबल और शेयरों की ज़ब्ती (Forfeiture)।

  3. Cash Flow Statement (8 अंक): ऑपरेटिंग, इन्वेस्टिंग और फाइनेंसिंग गतिविधियाँ।

  4. Ratios (12 अंक): करंट, क्विक और डेट-इक्विटी रेश्यो के फॉर्मूले।

स्कोरिंग टिप्स

  • फॉर्मेट: जर्नल और लेजर के लिए स्केल का प्रयोग करें।

  • वर्किंग नोट्स: हर कैलकुलेशन को स्पष्ट रूप से दिखाएं (इसके अलग अंक हैं)।

  • सीक्वेंस: पहले उन प्रश्नों को हल करें जिनमें आप सबसे अधिक आश्वस्त हैं।

अकाउंटेंसी परीक्षा 2026: आखिरी दिन की तैयारी के टिप्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल, 24 फरवरी, 2026 को कक्षा 12वीं की अकाउंटेंसी परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इसके अंक काफी मायने रखते हैं।

ऐसे में अंतिम समय में घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन बेहतर स्कोर के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

अंतिम समय के लिए रिविज़न रणनीति

  • नया पढ़ने से बचें: परीक्षा से ठीक एक दिन पहले किसी नए चैप्टर या टॉपिक को छूना जोखिम भरा हो सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है और पुराने टॉपिक्स में भी कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है।

  • मुख्य टॉपिक्स पर फोकस: केवल उन्हीं टॉपिक्स का रिविज़न करें जिन्हें आपने पहले अच्छी तरह पढ़ा है। पार्टनरशिप (Partnership), शेयर कैपिटल (Shares) और कैश फ्लो स्टेटमेंट (Cash Flow) के मुख्य सूत्रों और फॉर्मेट को एक बार देख लें।

  • फॉर्मेट और वर्किंग नोट्स: याद रखें कि अकाउंटेंसी में हर स्टेप के अंक मिलते हैं। बैलेंस शीट, जर्नल और लेजर के फॉर्मेट को सही तरीके से बनाने का अभ्यास करें।

CBSE Class 12 Accountancy Exam 2026 FAQs

CBSE class 12 accounting exam 2026 ki date or time kya hai?

परीक्षा कल, 24 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Exam center par reporting ka antim samay kya hai?

छात्रों को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पहुँचना होगा, क्योंकि 10:00 बजे गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

Accounting paper me sabse jyada Weightage kis topic ke hai?

साझेदारी (Partnership) सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है, जो कुल 36 अंकों का वेटेज रखता है।

Kya exam me step marking ki suvidha upalabdh hai?

हाँ, अकाउंटेंसी में सही फॉर्मेट और वर्किंग नोट्स दिखाने पर हर स्टेप के अलग अंक दिए जाते हैं।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.