Physics Wallah
banner

Class 6 Hindi Chapter 12: Important Questions हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान by Physics Wallah

Class 6 Hindi Chapter 12 ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ में लेखक की मॉरिशस यात्रा, नैरोबी के National Park, मॉरिशस में भारतीय संस्कृति और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के जीवन की झलक मिलती है। Physics Wallah (PW) के Important Questions की मदद से आप पाठ से जुड़े प्रमुख तथ्यों, घटनाओं और प्रसंगों को questions के जरिए दोहरा सकते हैं।
authorImageSoumya Tiwari1 Sept, 2026
important-questions-for-class-6-hindi-chapter-12

‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ पाठ यात्रा के अनुभवों के साथ मॉरिशस और वहां दिखाई देने वाली भारतीय संस्कृति से परिचित कराता है। पाठ में लेखक की यात्रा, नैरोबी के National Park और वहां देखे गए वन्यजीवों का भी वर्णन मिलता है। मॉरिशस में भारतीय परंपराओं और त्योहारों की झलक इस पाठ को और रोचक बनाती है।

इस अध्याय की तैयारी करते समय केवल घटनाओं को पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि लेखक ने यात्रा के दौरान क्या देखा और किन बातों का उल्लेख किया। PW के Class 6 Hindi Chapter 12 Important Questions आपको इन्हीं महत्वपूर्ण बातों को MCQs और अन्य questions के माध्यम से revise करने में मदद करते हैं।

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 12 ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ के महत्वपूर्ण प्रश्न

इस पाठ से questions हल करते समय लेखक की यात्रा, मॉरिशस से जुड़ी जानकारी और नैरोबी National Park के प्रसंगों पर विशेष ध्यान दें। नीचे दिए गए questions chapter के प्रमुख facts और घटनाओं को दोहराने में मदद करेंगे।

Q1. मॉरिशस की असली ताकत कौन है?

(A) मॉरिशसवासी
(B) भारतीय लोग
(C) अफ्रीकी लोग
(D) विदेशी पर्यटक

उत्तर: (B) भारतीय लोग

Q2. लेखक मॉरिशस की यात्रा के लिए कब और कहाँ से रवाना हुए?

उत्तर: लेखक दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुए।

Q3. लेखक नैरोबी से मॉरिशस किस जहाज से गए?

(A) एयर इंडिया
(B) बी.ओ.ए.सी.
(C) इंडियन एयरलाइंस
(D) वायुसेना

उत्तर: (B) बी.ओ.ए.सी.

Q4. मॉरिशस समुद्र से कितने मील दूर है?

(A) पंद्रह मील
(B) दस मील
(C) आठ मील
(D) बीस मील

उत्तर: (A) पंद्रह मील

Q5. हिरन के झुंड ने शेर को देखकर क्या किया?

उत्तर: हिरनों ने महसूस किया कि उन पर शेर की नजर पड़ रही है। वे चरना छोड़कर चौकन्ने हो गए और खतरे को भांपते हुए सतर्क होकर खड़े रहे।

Q6. लेखक ने National Park पहुंचकर क्या देखा?

उत्तर: लेखक ने National Park में कुछ शेरों को लेटे या सोए हुए देखा। उनके आसपास कई मोटरें खड़ी थीं, लेकिन शेर पर्यटकों पर विशेष ध्यान नहीं दे रहे थे।

Q7. नैरोबी का National Park कैसा था?

(A) बहुत छोटा चिड़ियाघर
(B) शहर के बीच बना पार्क
(C) शहर के बाहर फैला बड़ा जंगल
(D) केवल पक्षियों के लिए बनाया गया पार्क

उत्तर: (C) शहर के बाहर फैला बड़ा जंगल

Q8. भारत में रहकर हमें अपनी संस्कृति की किस विशेषता का पता नहीं चल पाता?

(A) यह प्राणवती है
(B) यह चिरायु है
(C) दोनों A और B
(D) यह महान है

उत्तर: (C) दोनों A और B

Q9. लेखक ने मील-भर की दूरी पर क्या देखा?

उत्तर: लेखक ने मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड देखा। उनके बीच एक जिराफ भी खड़ा दिखाई दे रहा था।

Q10. ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ के लेखक कौन हैं?

(A) जयशंकर प्रसाद
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) निराला

उत्तर: (B) रामधारी सिंह दिनकर

Q11. मॉरिशस में शिवरात्रि के समय क्या किया जाता है?

(A) श्वेत वस्त्र धारण किए जाते हैं
(B) कंधे पर काँवर रखकर जुलूस निकाला जाता है
(C) परी-तालाब से जल भरकर लाया जाता है
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

Q12. लेखक नैरोबी में कहाँ घूमने गए?

उत्तर: लेखक नैरोबी की यात्रा के दौरान वहाँ के National Park में घूमने गए।

Q13. मॉरिशस की लंबाई और चौड़ाई कितनी है?

(A) 29 मील लंबाई और 30 मील चौड़ाई
(B) 20 मील लंबाई और 30 मील चौड़ाई
(C) 15 मील लंबाई और 25 मील चौड़ाई
(D) 35 मील लंबाई और 20 मील चौड़ाई

उत्तर: (A) 29 मील लंबाई और 30 मील चौड़ाई

Q14. पर्यटक बंदरों को देखकर क्या करते हैं और बंदर पर्यटकों को देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं?

उत्तर: पर्यटक बंदरों को कभी-कभी फल या बिस्कुट खाने के लिए देते हैं। इसी कारण मोटर आते ही बंदर उन्हें घेर लेते हैं और खाने की उम्मीद करते हैं।

Q15. मॉरिशस का क्षेत्रफल कितना है?

(A) 570 वर्ग मील
(B) 350 वर्ग मील
(C) 721 वर्ग मील
(D) 720 वर्ग मील

उत्तर: (D) 720 वर्ग मील

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 5 ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ के Important Questions PDF

अगर आप Class 6 Hindi Chapter 12 Important Questions को परीक्षा से पहले दोहराना चाहते हैं, तो questions को PDF के रूप में revise करना उपयोगी रहेगा। पहले बिना उत्तर देखे MCQs हल करें और फिर Answer Key से अपने उत्तर मिलाएं। इससे आपको यह पता चलेगा कि पाठ के किन हिस्सों को एक बार फिर पढ़ने की जरूरत है

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 5 ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ के Important Questions PDF

Study without using the internet

PW के Important Questions आपकी तैयारी में कैसे मदद करेंगे?

Physics Wallah के Important Questions chapter की जानकारी को questions के रूप में revise करने का मौका देते हैं। इससे आपको पूरे पाठ को बार-बार पढ़ने के बजाय जरूरी facts और घटनाओं को recall करने में मदद मिलती है।

  • यात्रा से जुड़े facts दोहराएं: लेखक की यात्रा और मॉरिशस पहुंचने से संबंधित जानकारी को revise करें।

  • मुख्य स्थानों को याद रखें: नैरोबी National Park और मॉरिशस से जुड़े questions हल करें।

  • पाठ के विवरण पर पकड़ बनाएं: हिरन, शेर, जिराफ और बंदरों से जुड़े प्रसंगों को questions के जरिए दोहराएं।

  • भारतीय संस्कृति को समझें: मॉरिशस में भारतीय परंपराओं और शिवरात्रि से जुड़े points को revise करें।

  • तथ्यों की practice करें: मॉरिशस की लंबाई, चौड़ाई और क्षेत्रफल जैसे factual questions हल करें।

  • अपनी तैयारी check करें: MCQs बिना उत्तर देखे हल करके अपनी understanding जांचें।

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 12 ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ FAQs

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 12 का नाम क्या है?

कक्षा 6 हिंदी अध्याय 12 का नाम ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ है।

‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ के लेखक कौन हैं?

इस पाठ के लेखक रामधारी सिंह दिनकर हैं।

मॉरिशस की असली ताकत किसे बताया गया है?

पाठ में भारतीय लोगों को मॉरिशस की असली ताकत बताया गया है।

मॉरिशस का क्षेत्रफल कितना है?

banner

Class 6

Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.