Physics Wallah
banner

कक्षा 10 हिंदी संचयन अध्याय 3: टोपी शुक्ला - NCERT Solutions

कक्षा 10 हिंदी संचयन अध्याय 'टोपी शुक्ला' के NCERT समाधान, सारांश और महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह पाठ टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को समझने में मदद करता है तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी है।
authorImageEkta Rakesh singh5 Jun, 2026
कक्षा 10 हिंदी संचयन अध्याय 3: टोपी शुक्ला - NCERT Solutions

 

संचयन का तीसरा अध्याय 'टोपी शुक्ला' राही मासूम रज़ा द्वारा लिखी गई एक संवेदनशील कहानी है। यह टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता के माध्यम से धर्म, जाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवीय संबंधों की महत्ता को दर्शाती है। यह पाठ विद्यार्थियों को प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। 

टोपी शुक्ला कक्षा 10 के NCERT Solutions को पढ़ने से आपको कहानी, इसके पात्रों और इससे मिलने वाली सीख समझने में मदद मिलती है। ये Solutions सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने और आसान तरीके से उत्तर लिखने के लिए बहुत उपयोगी हैं।

टोपी शुक्ला कक्षा 10 NCERT Solutions

कक्षा 10 हिंदी 'टोपी शुक्ला' के प्रश्न-उत्तर इस तरह तैयार किए गए हैं ताकि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें।

ये Solutions कहानी की आसान व्याख्या करते हैं और सटीक उत्तर लिखने का तरीका सिखाते हैं। इनकी मदद से आप परीक्षा में उत्तरों को साफ-सुथरे ढंग से और सही उदाहरणों के साथ लिखना सीख पाएंगे।

1. इफ़्फ़न टोपी शुक्ला की कहानी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा किस तरह से है?

उत्तर:- इफ़्फ़न और टोपी शुक्ला अलग-अलग मजहब के होते हुए भी एक दूसरे से प्रेमरूपी अटूट बंधन में बंधे हुए थे। टोपी की दोस्ती पहले-पहल इफ़्फ़न के साथ ही हुई थी। इफ़्फ़न के बिना टोपी शुक्ला की कहानी को समझा भी नहीं जा सकता है। अतः इस तरह इफ़्फ़न टोपी शुक्ला की कहानी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।

2. इफ़्फ़न की दादी अपने पीहर क्यों जाना चाहती थीं?

उत्तर:- इफ़्फ़न की दादी जमींदारों के परिवार से आई थीं इसलिए वहाँ पर किसी भी चीज की कोई कमी नहीं थी परन्तु उनका विवाह मौलवी के साथ कर देने के कारण उन्हें पाबंदी में रहना पड़ता था। उन्हें पीहर का घी दूध, कच्ची हवेली और वहाँ की स्वतंत्रता याद आती रहती थी इसलिए इफ़्फ़न की दादी अपने पीहर जाना चाहती थीं।

3. इफ़्फ़न की दादी अपने बेटे की शादी में गाने-बजाने की इच्छा पूरी क्यों नहीं कर पाई?

उत्तर:- इफ़्फ़न की दादी का परिवार मौलवी का होने के कारण वहाँ गाने बजाने की मनाही थी इसलिए इफ़्फ़न की दादी अपने बेटे की शादी में गाने-बजाने की इच्छा पूरी नहीं कर पाई।

4. “अम्मी” शब्द पर टोपी के घरवालों की क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर:- अम्मी शब्द सुनते ही टोपी के घरवाले सकते की स्थिति में आ गए। उन्हें लगने लगा कि जैसे उनकी परम्परा और संस्कृति की दीवारें डोलने लगी हों| उन्हें लगा उनका बेटा बुरी संगति में फँस गया है। टोपी के सच बताए जाने पर घर में उसकी खूब पिटाई भी हुई।

5. दस अक्तूबर सन् पैंतालीस का दिन टोपी के जीवन में क्या महत्त्व रखता है?

उत्तर:- दस अक्तूबर सन् पैंतालीस का दिन टोपी के जीवन में एक विशेष महत्त्व रखता है क्योंकि उस दिन टोपी के मित्र इफ़्फ़न के पिता का तबादला हो गया था, उसका मित्र उसे छोड़कर मुरादाबाद चला गया था और इसी दिन उसने कसम खाई थी कि वह तबादला होने वाले मित्र के साथ दोस्ती नहीं करेगा। इसी दिन से टोपी अकेला भी हो गया था और बाद में वह किसी से दोस्ती भी नहीं कर पाया।

6. टोपी ने इफ़्फ़न से दादी बदलने की बात क्यों कही?

उत्तर: टोपी की दादी का स्वभाव सख्त और अनुशासनप्रिय था। वे हमेशा टोपी को डाँटती और फटकारती रहती थीं। उसके विपरीत, इफ़्फ़न की दादी असीम प्यार से भरी थी। वे कभी बच्चों को डाँटती नहीं थीं वे उसे बड़े प्यार से अपने पास बैठाकर बातें करती थीं इसलिए टोपी ने दादी के इसी स्नेहपूर्ण स्वभाव के कारण इफ़्फ़न से दादी बदलने की बात कही।

7. पूरे घर में इफ़्फ़न को अपनी दादी से विशेष स्नेह क्यों था?

उत्तर:- पूरे घर में इफ़्फ़न को अपनी दादी से विशेष स्नेह इसलिए था क्योंकि पूरे घर में कभी-न-कभी उसे कोई डाँट देता ही था परन्तु उसकी दादी उसे कभी डाँटती नहीं थी। वे उसे अच्छी कहानियाँ सुनाया करती थीं।

8. इफ़्फ़न की दादी के देहांत के बाद टोपी को उसका घर खाली-सा क्यों लगा?

उत्तर:- पूरे घर में इफ़्फ़न की दादी ही थीं जिससे टोपी प्रेम के अटूट बंधन से जुड़ा था वे हमेशा उसे अपने पास बैठाकर उससे बातें करती थी। अब उनके चले जाने के बाद उसे कोई भी दादी की तरह प्यार से बोलनेवाला उस घर में बचा न था इसलिए इफ़्फ़न की दादी के देहान्त के बाद टोपी को उसका घर खाली-सा लगा।

9. टोपी और इफ़्फ़न की दादी अलग-अलग मज़हब और जाति के थे, पर एक अनजान अटूट रिश्ते से बँधे थे। इस कथन के आलोक में अपने विचार लिखिए।

उत्तर:- टोपी हिंदू धर्म का था और इफ़्फ़न की दादी मुस्लिम थी। परन्तु जब भी टोपी इफ़्फ़न के घर जाता, दादी के पास ही बैठता। उनकी मीठी पूरबी बोली उसे बहुत अच्छी लगती थी। दादी पहले अम्मा की हाल-चाल पूछतीं। दादी उसे रोज़ कुछ न कुछ खाने को देती परन्तु टोपी खाता नहीं था। अतः दोनों का रिश्ता जाति और धर्म से परे प्यार के धागे से बँधा था यहाँ पर लेखक ने यह समझाने का प्रयास किया है कि जब रिश्ते प्रेम से बँधे होते है तो तब धर्म, मजहब सभी बेमानी हो जाते हैं।

10.1 टोपी नवीं कक्षा में दो बार फ़ेल हो गया। बताइए – ज़हीन होने के बावजूद भी कक्षा में दो बार फ़ेल होने के क्या कारण थे?

उत्तर:- ज़हीन होने के बावजूद भी कक्षा में दो बार फ़ेल होने के निम्न कारण थे –

  1. जब भी वह पढ़ने बैठता मुन्नी बाबू को कोई न कोई काम निकल आता या रामदुलारी कोई ऐसी चीज़ मँगवाती जो नौकर से नहीं मँगवाई जा सकती। जिससे उसे पढ़ने के लिए समय ही नहीं मिल पाता था। इस तरह वह फ़ेल हो गया।

  2. दूसरे साल उसे मियादी (टाइफाइड) बुखार हो गया था और पेपर नहीं दे पाया, इसलिए फ़ेल हो गया था।

10.2 टोपी नवीं कक्षा में दो बार फ़ेल हो गया। बताइए – एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से टोपी को किन भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

उत्तर:- एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से टोपी को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा जैसे वह अध्यापकों की हँसी का पात्र होता क्योंकि कमजोर लड़कों के रूप में अध्यापक उसका ही उदाहरण देते थे। फेल होने के कारण उसके कोई नए मित्र भी नहीं बन पाए। मास्टर उसकी किसी भी बात पर ध्यान ही नहीं देते थे वह किसी से शर्म के मारे खुलकर बातें नहीं कर पाता था।

10.3 टोपी नवीं कक्षा में दो बार फ़ेल हो गया। बताइए – टोपी की भावात्मक परेशानियों को मद्देनज़र रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव सुझाइए?

उत्तर:- बच्चे फ़ेल होने पर भावनात्मक रूप से आहत होते हैं और मानसिक रूप से परेशान रहने लगते हैं। इसके लिए विद्यार्थी के पुस्तकीय ज्ञान को ही न परखा जाए बल्कि उसके अनुभव व अन्य कार्य कुशलता को भी देखकर उसे प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे बच्चों के लिए वैकल्पिक शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। शिक्षकों को इस तरह के बच्चों को समझने के लिए उचित मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा परिवार वालों को उसकी भरपूर मदद करनी चाहिए न कि उसे कमजोर कहकर उस पर व्यंग कसने चाहिए।

11. इफ़्फ़न की दादी के मायके का घर कस्टोडियन में क्यों चला गया?

उत्तर:- कस्टोडियन अर्थात् सरकारी कब्जा होना। दादी के पीहर वाले विभाजन के समय पाकिस्तान में रहने लगे तो भारत में उनके घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा। इससे घर पर उनका मालिकाना हक भी न रहा। इसलिए वह घर सरकारी कब्जे में चला गया।

कक्षा 10 हिंदी संचयन के लिए NCERT Solutions: अध्याय-वार लिंक

 

Kaksha 10 hindi sanchayan adhyay 3 'Topi shukla' ke liye NCERT Solutions (FAQs)

1. Topi shukla kaksha 10 ke Solutions kya hai?

यह राही मासूम रज़ा द्वारा लिखित कहानी के सभी महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्नों के सटीक और स्पष्ट उत्तरों का संग्रह है।

2. Topi shukla padh ki mukhya shiksha kya hai?

यह कहानी सिखाती है कि सच्ची मित्रता और आपसी प्रेम किसी भी धर्म, जाति या सामाजिक भेदभाव की सीमाओं को नहीं मानता।

3. Vidhyarthi kaksha 10 hindi 'Topi shukla' ke prashn-uattaro ki taiyari kaise kare?

विद्यार्थियों को कहानी को ध्यान से पढ़ना चाहिए और मुख्य पात्रों के भावनात्मक संबंधों को समझकर लिखित अभ्यास करना चाहिए।

4. 'Topi shukla' kisne likha hai?

'टोपी शुक्ला' के लेखक प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा हैं।

5. Kaksha 10 ke liye 'Topi shukla' ka saransh kya hai?

यह दो अलग मजहब के बच्चों, टोपी और इफ़्फ़न की दोस्ती और इफ़्फ़न की दादी के प्रति टोपी के गहरे लगाव की एक मार्मिक कहानी है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
banner
banner
banner
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.